PM Awas Yojana Gramin Survey : आवास योजना 2.0 का सर्वे शुरू, इस दिन है लास्ट डेट, जल्दी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर जरूरतमंद गरीब परिवार को मिल सके इसके लिए सरकार ने आवास योजना 2.0 के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी सर्वे का काम ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक है। यानिकि 30 अप्रैल तक सर्वे किया जाएगा। अगर आपके पास पक्का मकान नहीं है। झोपड़ी में रहते है।

या रहने के लिए घर ही नहीं है तो जल्द ही 30 अप्रैल से पहले PM Awas Yojana Gramin Survey करने वाले अधिकारी के पास अपना नाम जुड़वाए। आप चाहे तो मोबाइल की मदद से खुद भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। सर्वे के लिए पंचायत सचिव, आवास सहायक गांव के घर घर में जाकर योजना के लिए पात्र परिवारों की लिस्ट तैयार कर रहे है ताकि उन्हें PM Awas Yojana 2.0 के तहत पक्का मकान बनाकर दिया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Indian Passport New Rules : पासपोर्ट नया नियम जारी, इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा पासपोर्ट

PM Awas Yojana Gramin Survey का उद्देश्य

इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पता लगाना है और उनका नाम अपने लिस्ट में शामिल करना है जो अभी भी मिट्टी के बने कच्चे मकान या झोपड़ी में रहते है। ताकि उन्हें PM Awas Yojana के तहत पक्का घर बनकर दिया जा सके। अब तक देश भर में बहुत से लोगों ने अपना सर्वे पूरा करा लिया है।

ताकि वे भी खुद के पक्का मकान में रह सके। नए सर्वे के अनुसार योजना के तहत सरकार द्वारा 2024-2025 से 2028-2029 तक सभी पात्र गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। सरकार की यही कोशिश है कि सभी पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले और कोई भी बेघर या कच्चे मकान में ना रहे।

इसे भी पढ़ें : Ayushman Card Online Apply : आयुष्मान कार्ड से मिल रहा 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, जाने आवेदन की प्रक्रिया

PM Awas Yojana Gramin Survey Last Date

जैसा कि हमने आपको बताया है कि PM Awas Yojana Gramin Survey 2025 के लिए सर्वे का काम 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाला है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक अपना सर्वे नहीं कराया है वो लोग जल्दी सर्वे करा लें। अन्यथा समय निकलने के बाद आप योजना में अपना नाम नहीं जुड़वा पाएंगे।

फिर जब दोबारा सर्वे किया जाएगा तब ही आप आवेदन कर पाएंगे। ध्यान रहे जब भी योजना के तहत नए लाभार्थी को जोड़ना होता है या फिर पुराने डेटा को अपडेट करना होता है तब ही सर्वे किया जाता है। इसलिए समय रहते अपना नाम जुड़वा ले।

इसे भी पढ़ें : Ration Card ekyc Kaise Kare Online : सरकार ने बढ़ाई e-KYC करने की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक होगा केवाईसी

सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

जब पंचायत सचिव, ग्राम सेवक, या रोजगार सहायक अपने सर्वे टीम के साथ आपके घर पहुंचती है तो वे आपके घर की स्थिति देखते है। आपसे कुछ सवाल भी पूछते है साथ ही दस्तावेज भी एकत्रित करने को कहते है। अब सवाल ये है कि हमें किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। तो आइए जानते है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • जॉब कार्ड
  • जमीन के कागजात ( अगर आपके पास हैं तो )

इसे भी पढ़ें : New Aadhaar App Launch : आधार का नया ऐप लॉन्च, अब फोटोकॉपी या कार्ड की जरूरत नही, QR कोड से होगा सारा काम

सर्वे के बाद लिस्ट में नाम नहीं आया तब क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आप योजना का लाभ पाने के पात्र है लेकिन सर्वे होने के बाद आपका नाम लिस्ट (PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025) में नहीं आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको योजना से बाहर कर दिया गया है। आपको पंचायत सचिव या ग्राम सेवक से मिलना हैं और उनसे लिस्ट में नाम नहीं आने के बारे में बताना है।

कभी-कभी सिस्टम में डेटा फीडिंग करते समय तकनीकी कारणों से नाम भी छूट सकता है। ऐसे में आप दोबारा वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए पंचायत कार्यालय में लिखित रूप से आवेदन करना होगा जिसमें आपकी सारी जानकारी शामिल होनी चाहिए। जैसे- नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, घर की स्थिति आदि।

कुछ राज्यों में इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल या फिर मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। जहां आप लिस्ट में नाम नहीं आने की शिकायत कर सकते है। आपका नाम लिस्ट में आए इसके लिए आपको सही जानकारी और सही डॉक्यूमेंट देने होंगे। ताकि दोबारा जांच में आपका नाम लिस्ट में आ सके।

इसे भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2025 : राशन कार्ड नया नियम जारी, अब बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन, जाने कैसे?

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता शर्ते

  • आवेदक भारत में ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ लेने के पात्र है।
  • ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, कच्चा मकान है या झोपड़ी में रहते है वे योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे।
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में शामिल है योजना का लाभ ले सकते है।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
  • विकलांग, विधवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक, एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग योजना का लाभ पाने के पात्र है।

इसे भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।

PM Awas Yojana Gramin Survey Online Apply

अगर किसी कारणवश आप सर्वे टीम के पास अपना सर्वे नहीं करा पाते है तो ऑनलाइन आवेदन करके भी आप अपना नाम सूची में शामिल करा सकते है। लेकिन ऑनलाइन अप्लाई की सुविधा कुछ राज्यों में उपलब्ध है इसलिए पहले पता लगाए कि आप जिस राज्य में रहते है वहां ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा है या नहीं। उसके बाद आवेदन करें। चलिए अब ऑनलाइन लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए क्या करना है जानते है।

  • सर्वे के आवेदन हेतु पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर जाए।
  • अब पोर्टल के ऊपर राइट साइड में 3 लाइन दिया होगा इस पर क्लिक करना है और आवास प्लस 2024 सर्वे के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आवास सर्वे का ऐप और आधार फेस आरडी ऐप का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करके दोनों ऐप को इंस्टॉल कर लेना हैं।
  • अब आपको आधार सर्वे ऐप को ओपन करके भाषा को सलेक्ट कर लेना है।
  • यहां पर आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे सहायता प्राप्त सर्वेक्षण और स्वयं सर्वेक्षण, खुद सर्वे करना चाह रहे है तो स्वयं सर्वेक्षण को सलेक्ट करके अपना आधार नंबर दर्ज कर दें। और प्रमाणित करे पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपको आधार फेस RD ऐप पर Redirect कर दिया जाएगा। जहां आपको परमिशन Allow करने है। ताकि आवेदक का लाइव फोटो लिया जा सके।
  • अब आपके सामने कुछ टर्म एंड कंडीशन बताया जाएगा इसको अच्छी तरह से पढ़कर बॉक्स में टिक कर लेना है। और प्रोसीड पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अपना फोटो कैप्चर कर लेना होगा। और आपकी जानकारी आधार कार्ड से ले ली जाएगी। फिर OK पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद 4 अंकों का पिन जनरेट करना है। और पूछे गए सभी जानकारी को सही तरीके से भर लें।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद लास्ट में फॉर्म का रिव्यू कर ले कि आपने सभी जानकारी सही से भरे है।
  • इसके बाद आपका सर्वे फॉर्म (PMAY Survey Form) कंप्लीट हो जाएगा। फिर इस फॉर्म को अपलोड कर देना है।
  • अपलोड होने के बाद आपका सर्वे फॉर्म गवर्नमेंट को भेज दिया जाएगा। उसके बाद जांच प्रक्रिया के बाद लाभार्थी का चयन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : PM Awas Yojana Apply Online Gramid 2025 : पीएम आवास योजना में 10 जनवरी से नया सर्वे शुरू, जल्दी करें आवेदन

योजना से संबंधित शिकायत यहां करें

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के दौरान अपना नाम जुड़वाने के लिए कोई शुल्क नहीं दिया जाता है। सर्वे का काम पूरी तरह निःशुल्क है। अगर कोई भी सर्वे के दौरान योजना में नाम जुड़वाने, जॉब कार्ड बनवाने, आवास आबंटन, किस्त की राशि प्राप्त करने के नाम पर आपसे पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत उप विकास आयुक्त के कार्यालय में कर सकते है।

या 06276-452318 इस नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते है। शिकायत मिलने पर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आप चाहे तो Whatsapp पर 7763064734 नंबर पर लिखित शिकायत भेज सकते है। शिकायत करने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

Conclusion

PM Awas Yojana Gramin Survey उन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जो आज भी कच्चे मकान, या झोपड़ी में रहते है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको अपना सर्वे करना होगा। तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे। अगर आपने सर्वे नहीं कराया है तो जल्द ही करा लें। आपके पास 30 अप्रैल तक का समय है।

आशा करता हूं PM Awas Yojana Survey से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर जानकारी पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले। और हमें सोशल मीडियो पर फॉलो भी कर लें। ऐसा ही इंपॉर्टेंट जानकारी ही हम आपको देते रहेंगे इसलिए हमारे साइट के साथ बने रहें।

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

FAQ’s : PM Awas Yojana Gramin Survey

सर्वे के बाद लाभ मिलने में कितना समय लगता हैं?

सर्वे हो जाने के बाद पैसे खाते में आने के लिए 3-6 महीने का समय लग सकता है।

क्या इस योजना में लोन भी मिलता है?

नहीं, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को पक्के मकान बनाने के लिए सब्सिडी दिया जाता है। जो वापस नहीं करना होता है।

क्या सर्वे के लिए शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, सर्वे कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होता है।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now