Free Solar Chulha Yojana Apply Online : भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएं लाई जाती है। इन लाभकारी योजनाओं में से एक (Free Solar Chulha Yojana In Hindi) फ्री सोलर चूल्हा योजना भी है। इस योजना के जरिए ग्रामीण और आर्थिक कमजोर वाले परिवारों को सस्ते में सोलर चूल्हा दिया जायेगा। इससे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी।
सोलर चूल्हे का इस्तेमाल करने पर महिलाओं को लकड़ी, कोयला या एलपीजी गैस पर निर्भर नही रहना होगा। इससे हर महीने उनके काफी पैसे बचेंगे और लकड़ी, कोयले के धुएं से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नही होगी। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र की महिला है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें। यहां पर हमने सरकार के सोलर चूल्हा योजना के संबंध में डिटेल जानकारी बताया है। जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा।
इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
फ्री सोलर चूल्हा योजना क्या है |Free Solar Chulha Yojana
फ्री सोलर चूल्हा योजना भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को सब्सिडी के साथ सोलर चूल्हा प्रदान करना है। यह योजना मुख्य रूप से ऐसे परिवारों के लिए लाया गया है जहां पर गैस कनेक्शन और बिजली की सुविधा उपलब्ध नही है।
यह चूल्हा सूर्य की रोशनी से चलेगा जिससे महिलाओं को कोयला, लकड़ी, या गैस चूल्हा जलाने की जरूरत नहीं होगी। यह चूल्हा सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और घरेलू कार्यों के दौरान लगने वाले समय को बचाने में बहुत मदद करेगा।
इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आर्थिक एवम सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा। इस चूल्हे का निर्माण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया है। जो सौर ऊर्जा और बिजली दोनो से ही संचालित होता है।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट
फ्री सोलर चूल्हा के प्रकार
इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा 3 अलग-अलग मॉडल का सोलर चूल्हा (Indoor Solar Cooking System) तैयार किया गया है। जो कि आधुनिक तकनीक से लैस है। ये चूल्हे ना केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि परिवारों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ऊर्जा की बचत करने में सहायक है।
- सिंगल बर्नर सोलर कूकटॉप
- डबल बर्नर सोलर कूकटॉप
- डबल बर्नर हाइब्रिड कूकटॉप
इन चूल्हों की मार्केट में कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपए है। जिसमे से कोई एक चूल्हा हर गरीब परिवार को दिया जायेगा। इस चूल्हे की खास बात ये है कि यह सूर्य की रोशनी से संचालित होगा और बिजली से भी चार्ज होगा। सोलर प्लेट को घर के छतों पर लगाया जाएगा जिससे कनेक्टेड चूल्हा किचन में रखकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे महिलाओं को भोजन बनाने में आसानी होगी। आइए इन तीनों सोलर चूल्हे की खासियत जानते है।
इसे भी पढ़ें : Pan Card 2.0 Update : QR कोड के साथ आया नया पैन कार्ड, मात्र 30 मिनट में करें Download
1. सिंगल बर्नर सोलर कूकटॉप

इस चूल्हे में एक ही बर्नर होता है। जो सौर ऊर्जा की मदद से संचालित होता है। यह एक समय में एक ही डिश पकाने के लिए उपयुक्त चूल्हा है। कम खाना पकाने या छोटे परिवार वालो के लिए यह चूल्हा आदर्श है। ये रखरखाव और उपयोग में आसान है। ये चूल्हा स्वतंत्र रूप से ग्रिड बिजली और सोलर ऊर्जा दोनो पर काम करता है।
2. डबल बर्नर सोलर कूकटॉप

इसे भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2025 : राशन कार्ड नया नियम जारी, अब बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन, जाने कैसे?
इस चूल्हे में 2 बर्नर होता है। इसलिए सिंगल बर्नर की तुलना में अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें एक साथ दोनो चूल्हे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सोलर और बिजली दोनो पर काम करता है। एक साथ 2 डिश बनाने और समय की बचत के लिए यह उपयोगी चूल्हा है। एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलता है।
3. डबल बर्नर हाइब्रिड कूकटॉप

यह चूल्हा भी 2 बर्नर के साथ आता है। जिसमे से एक बर्नर सोलर और ग्रिड बिजली दोनो पर काम करता है जबकि दूसरा बर्नर केवल ग्रिड बिजली पर काम करता है। जिस दिन सूरज की रोशनी कम होगी तो आप बिजली की मदद से संचालित कर इसका उपयोग कर सकते है। जिनका परिवार बड़ा है या जिन्हे अधिक खाना पकाने की आवश्यकता होती है उनके लिए ये उपयोगी कूकटॉप है। इसका उपयोग दिन और रात दोनो समय किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ
Free Solar Chulha Yojana के लाभ एवम विशेषताएं
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के कई लाभ और विशेषताएं है आइए जानते है।
- पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा सोलर चूल्हा में सब्सिडी दिया जा रहा है। इससे महिलाए एकदम सस्ती कीमत 15 से 20 हजार रुपए में मार्केट से खरीद सकती है।
- यह चूल्हा, सोलर ऊर्जा से संचालित होता है इसलिए महिलाओं एवम उनके परिवार को धुएं से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या को कम करने में मदद करता है।
- बादलों के छाए रहने या धूप ना रहने की स्थिति में बिजली से चूल्हे को संचालित कर आसानी से खाना पकाया जा सकता है।
- सोलर चूल्हे का इस्तेमाल 24 घंटे (सोलर + बिजली) किया जा सकता है।
- सोलर चूल्हा, ग्रिड बिजली और सौर ऊर्जा दोनो पर एक साथ काम करता है।
- चूल्हे का मॉडल नई तकनीकी का है। जिससे इसका रखरखाव, मरम्मत एवम उपयोग करना काफी आसान है।
- सोलर चूल्हा, पर्यावरण के अनुकूल है इसलिए इससे पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुंचती है। और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है।
- इसके इस्तेमाल से महिलाये घरेलू कार्यों में अपना काफी समय बचा पाएंगी।
- गरीब परिवारों को बिजली बिल या गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगा।
- भोजन को उबालना, भाप से पकाना, तलना, एवम रोटियां पकाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है।
- सोलर चूल्हा सिंगल और डबल बर्नर वेरिएंट में उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से
Free Solar Chulha Yojana में आवेदन हेतु दस्तावेज
फ्री सोलर चूल्हा योजना में आवेदन करने के लिए विभाग ने कुछ जरूरी दस्तावेज निर्धारित किए है। आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होनी ही चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता ( आधार से लिंक होना चाहिए )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
इसे भी पढ़ें : PM Mudra Loan Yojana 2025 : बिजनेस के लिए सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Free Solar Chulha Yojana हेतु पात्रता
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र की महिला है। और इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको नीचे दिए गए निम्न पात्रता को पूरा करना होगा।
- लाभार्थी महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल महिला पात्र है।
- परिवार के एक ही महिला को योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदन करने वाली महिला के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिला एवम आर्थिक रूप से कमजोर महिलाए इस योजना का लाभ ले सकती है।
- जिन ग्रामीण महिलाओं के घर में गैस कनेक्शन नहीं है उन्हे प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : PM Muft Bijli Yojana 2025 : हर महीने सरकार दे रही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, योजना का ऐसे उठाए लाभ
Free Solar Chulha Yojana Apply Online | सोलर चूल्हा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप सरकार के सोलर चूल्हा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो यहां हम स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल से गूगल ओपन करके इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद टॉप राइट साइड में 3 लाइन ऑप्शन को क्लिक करना है।
- इसके बाद Indian Oil For You के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- यहां पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से Indian Oil For Business के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब इसके बाद Indoor Solar Cooking System पर क्लिक करना है।
- एक नया पेज ओपन होगा सबसे नीचे स्क्रॉल करके Click Here For Inquiries पर क्लिक कर लेना है।
- इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम के Pre-Booking के लिए एक फॉर्म खुल जायेगा।
- जिसमे पूछे गए सभी जानकारी को अच्छी तरह भर लेना है। और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है।
- और अब फॉर्म को Submit बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।
- आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Aadhar Card Download Kaise Kare
पात्र लाभार्थियों का कैसे होगा चयन
Free Solar Chulha Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन फॉर्म सबमिट कर देने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं के आवेदन फॉर्म की पुष्टि की जायेगी। जिसमे उनकी पात्रता, दस्तावेज, और आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। जिन महिलाओं के आवेदन फॉर्म और दस्तावेज सही सत्यापित होंगे उन्हें पात्र लाभार्थी के रूप में चुना जायेगा। और उसके बाद उनकी लिस्ट जारी की जायेगी। लिस्ट में शामिल महिलाए इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
Free Solar Chulha Yojana में सरकार दे रही सब्सिडी
आपको बता दे कि इंडियन ऑयल कंपनी फ्री में सोलर चूल्हा नहीं दे रहा है। बल्कि सरकार पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत सोलर चूल्हे पर सब्सिडी दे रही है। ताकि लाभार्थियों को सस्ते कीमत पर मार्केट से सोलर चूल्हा मिल सके। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए महिलाओं को पहले इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर Pre-Booking करना होगा।
इसे भी पढ़ें : Free Silai Machine Yojana Apply Online – इन महिलाओं को मिल रहा फ्री सिलाई मशीन और ट्रेनिंग, जानिए कैसे करना है आवेदन
Toll Free Number
यदि आपको आवेदन फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है या Solar Chulha Yojana के संबंध में अधिक जानकारी जानना चाहते है तो आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टोल फ्री नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते है।
Toll Free Number : 1800-2333-555
Conclusion
यहां पर हमने Free Solar Chulha Yojana के संबंध में आपको सम्पूर्ण जानकारी बताया है। आशा करता हूं ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। और सरकार के इस योजना का लाभ लेने में मदद मिली होगी। यदि आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। और हमें अपना सुझाव भी दे सकते है।
आर्टिकल से आपको फायदा हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में शेयर भी जरूर कर दें। ताकि और भी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसी तरह की इंपोर्टेंट जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग साइट के साथ बने रहिए। आर्टिकल की नई अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया में फॉलो भी कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।