Youtube Video Script कैसे लिखें – जानिए 5 आसान स्टेप्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ज्यादातर नए यूट्यूबर को पता ही नहीं होता है कि Youtube Video Script कैसे लिखा जाता है और उसमे किन-किन चीजों को शामिल किया जाता है जिससे कंटेंट को बेहतर बनाया जा सके। अगर आप भी एक यूट्यूबर है और यूटयूब वीडियो के लिए Script कैसे लिखना है समझ नही आ रहा है। तो इस लेख में हमने वीडियो स्क्रिप्ट के बारे में विस्तार से बताया है।

वीडियो पर ज्यादा व्यूज लाने, लोगो तक अपनी वीडियो पहुंचाने और वीडियो को वायरल करने के लिए एक अच्छा स्क्रिप्ट लिखना बहुत जरूरी होता है। स्क्रिप्ट जितना दमदार और ऑडियंस फ्रेंडली बनेगा आपका वीडियो यूट्यूब पर उतना ही अच्छा परफॉर्म करेगा। टॉपिक के बारे में अपने ऑडियंस को उतने ही बेहतर तरीके से समझा पाएंगे।

स्क्रिप्ट लिखना भी एक कला है जो प्रैक्टिस और समय के साथ साथ निखरता जाता है। अगर आप भी अपने वीडियो के लिए बेहतर स्क्रिप्ट लिखना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े यहां पर हमने यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट कैसे लिखना है, इस बारे में विस्तार से समझाया है। तो आइए सबसे पहले जानते है स्क्रिप्ट क्या है।

इसे भी पढ़ें : यूट्यूब Copyright Claim VS Copyright Strike में क्या अंतर है, कॉपीराइट आने पर क्या करें?

Youtube Video Script क्या है?

वीडियो स्क्रिप्ट एक तरह का लिखित दस्तावेज होता है जिसमे वीडियो बनाने से पहले यह तय किया जाता है कि वीडियो में क्या-क्या शामिल करना है। कहा जाए तो वीडियो बनाने का एक प्रॉपर स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है। इसे ही स्क्रिप्ट कहते है। वीडियो कंटेंट के अनुसार हर क्रिएटर का स्क्रिप्ट अलग भी हो सकता है।

जिसमे वीडियो क्रिएटर को अपने वीडियो में शुरुआत से लेकर पूरा खत्म होने तक की पूरी प्लानिंग करनी पड़ती है। जैसे- वीडियो की स्टार्टिंग कैसे करनी है, इंट्रो को किस तरह प्रेजेंट करें ताकि ऑडियंस इंगेजमेंट बना रहे, कंटेंट को डिस्क्राइब किस तरह करना है, कंटेंट से रिलेटेड इमेज किस जगह लगाना है, कॉल टू एक्शन बटन कब लगाना, वीडियो की एंडिंग कैसे करना है, सब कुछ स्क्रिप्ट में शामिल होता है।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब में रोजाना कितना वीडियो अपलोड करना चाहिए?

क्या यूट्यूब वीडियो बनाने से पहले Script लिखना आवश्यक है?

स्क्रिप्ट लिखना या ना लिखना दोनो ही आपके अनुभव पर निर्भर करता है। अगर आप यूट्यूब पर नए है और आपको एक प्रभावी वीडियो कैसे बनाना है इसका अनुभव नहीं है। तब आपके लिए स्क्रिप्ट लिखकर वीडियो बनाना एक अच्छा तरीका साबित होगा।

जो आपके विचारो को सही तरीके से ऑडियंस के सामने प्रेजेंट करने और वीडियो को एंगेजिंग बनाने में मदद करेगा। बहुत से ऐसे यूट्यूबर है जो बिना स्क्रिप्ट लिखे वीडियो बनाते है। और उनकी वीडियो भी सफल रहती है। ऐसा वो अपने अनुभव के वजह से कर पाते है।

Youtube Video Script Kaise Likhe

अपने वीडियो को अधिक प्रभावी और एंगेजिंग बनाने के लिए यहां पर बताए जा रहे स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करिए। ये स्टेप आपको एक अच्छा यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करने में मदद करेगा। तो आइए जानते है Youtube Video Script Kaise Likhe.

इसे भी पढ़ें : स्पॉन्सरशिप पाने के लिए कितने सब्सक्राइबर की जरूरत होती है?

1. टॉपिक का चयन करें

यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले जिस चीज की जरूरत होती है वह है “टॉपिक” आपको सबसे पहले एक सही टॉपिक का चयन करना होगा जिस पर आप वीडियो बनाने वाले है। इस टॉपिक पर आपके टारगेट ऑडियंस का इंटरेस्ट होना चाहिए। फिर उस टॉपिक से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारी को रिसर्च करके एकत्र करिए।

और अपने एक्सपीरियंस को भी स्क्रिप्ट में शामिल करिए। जिस टॉपिक पर वीडियो बनाना चाहते है उस टॉपिक पर आपको नॉलेज भी होना चाहिए ताकि आप अपने विचारों को अपने ऑडियंस तक बेहतर तरीके से पहुंचा सको।

ज्यादा से ज्यादा व्यूअर्स के साथ जुड़ने के लिए ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो बनाए। अपने ऑडियंस की इंटरेस्ट और जरूरतों को समझे तभी आप वीडियो के लिए एक अच्छा स्क्रिप्ट लिखने में सफल होंगे।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब पर अपलोड वीडियो को एडिट कैसे करें?

2. स्पष्ट उद्देश्य रखें

स्क्रिप्ट लिखने से पहले आपको अपना उद्देश्य स्पष्ट रखना होगा कि ये वीडियो आप किन यूजर्स के लिए बना रहे है। और वीडियो बनाने का मकसद क्या है। क्या आपके द्वारा दी गई जानकारी यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी। फिर चाहे लोगो में जागरूकता बढ़ाना हो, उनका मनोरंजन करना हो या फिर उन्हे कुछ नया सिखाना हो, आपके वीडियो का उद्देश्य क्लियर होना चाहिए।

3. अपने स्क्रिप्ट का Structure तैयार करें

अब आपको अपने वीडियो के लिए Script Structure तैयार करने की जरूरत होगी जो आपके विचारो या जानकारी को व्यवस्थित करने में मदद करता है। जितना हो सके स्क्रिप्ट के ढांचा ( Structure ) को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

जितना अच्छा स्ट्रक्चर बनकर तैयार होगा आप अपने ऑडियंस को उतने ही बेहतर ढंग से कंटेंट को समझा पाएंगे। हर लोगो का वीडियो स्क्रिप्ट कंटेंट के अनुसार अलग भी हो सकता है। एक अच्छे स्क्रिप्ट में फोटो, टाइटल, हेडिंग, जरूरी पॉइंट्स, किस जगह पर सिचुएशन के हिसाब से साउंड इफेक्ट लगाना है सब कुछ शामिल होता है।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब Team से बात कैसे करे – जानिए 4 तरीके

स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स नीचे बताए गए है। स्क्रिप्ट का स्ट्रक्चर प्रॉपर तरीके से होना चाहिए जैसे-

  • Introduction
  • Body
  • Conclusion

परिचय (Introduction)

वीडियो का स्टार्टिंग पार्ट होता है “वीडियो का Introduction” जिसे Hook के नाम से भी जाना जाता है। इंट्रोडक्शन ही डिसाइड करता है कि ऑडियंस आपकी वीडियो को आगे देखेगी या नहीं। इसलिए इंट्रोडक्शन ऐसा होना चाहिए जो लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता हो। ताकि ऑडियंस वीडियो देखने के लिए प्रेरित हो सके। कंटेंट में आप क्या बताने वाले है यूजर को आसानी से समझ आ जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब चैनल कैसे बनाए और पैसे कैसे कमाए?

मुख्य कंटेंट (Body)

यह वीडियो का वह हिस्सा होता है जिसके लिए ऑडियंस आपके वीडियो पर आते है। इसलिए कंटेंट को व्यवस्थित तरीके से ऑडियंस को प्रेजेंट करना बहुत मायने रखता है। अपने मैन कंटेंट में आप जो भी सिखाना या बताना चाहते है उसके प्रत्येक प्वाइंट को स्क्रिप्ट में नोट कर लीजिए।

यहां पर मैं आपको बता दूं कि स्क्रिप्ट का मतलब ये नही होता है कि वीडियो में आप जो कुछ भी बोलने वाले हो वो सारा का सारा A to Z स्क्रिप्ट में नही लिखना होता है। स्क्रिप्ट में आपको केवल मैन पॉइंट्स को ही लिखना है। और वीडियो बनाते समय डिस्क्राइब आपको स्क्रिप्ट देखकर नही बल्कि आत्मविश्वास और दिल से बोलना है। ताकि व्यूअर्स आप पर भरोसा करें और आपके साथ कनेक्ट हो सकें।

व्यूअर्स की आसानी के लिए कंटेंट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर समझा सकते है। ताकि उन्हें अच्छे से समझ आए। जहां आवश्यकता हो वहां Sound Effect भी प्रयोग कर सकते है जो यूजर एंगेजिंग को बढ़ाने में मदद करता है। कंटेंट को डिस्क्राइब करते समय सिंपल लैंग्वेज में ही बताए। और कंटेंट में जहां पर जरूरत हो वहां पर Image, Graphics, Chart या Example का भी इस्तेमाल जरूर करे।

इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Video Banakar Paise Kaise Kamaye : जाने 5 बेहतरीन तरीके

निष्कर्ष (Conclusion)

ये वीडियो का सबसे अंत का भाग होता है। जिसमे वीडियो को सही ढंग से क्लोज करने में मदद मिलता है। इस भाग में वीडियो का ब्रीफ समरी दिया जाता है। कि इस वीडियो से आपने क्या सीखा। समरी के बाद आप अपने आने वाली वीडियो के बारे में बता सकते है या अपनी पुरानी वीडियो को देखने के लिए सजेस्ट कर सकते है।

Call To Action भी इसी पार्ट में शामिल किया जाता है। जैसे: Like, Subscribe, Share, Comment करने के लिए अपने सब्सक्राइबर से कह सकते है। इसके अलावा End Screen का भी प्रयोग कर सकते है जो आपके अन्य वीडियो पर व्यूज लाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : Instagram Par 10k Followers Kaise Badhaye (10+ जबरदस्त तरीका)

4. Script को चेक करें

स्क्रिप्ट का स्ट्रक्चर तैयार हो जाने के बाद आपको अपने स्क्रिप्ट को एक बार चेक जरूर कर लेना है कि कहीं उसमे कुछ छूट तो नही गया है जिसे मेंशन नहीं किया है। और अगर आपको लगता है कि आपने किसी ऐसे प्वाइंट को स्क्रिप्ट में शामिल कर लिया है।

जो ऑडियंस के लिए हेल्पफुल नही है तो उसे तुरंत एडिट करके हटा सकते है। स्क्रिप्ट वीडियो की नीव होती है इसलिए सुनिश्चित करें स्क्रिप्ट जानकारीपूर्ण और आकर्षक होनी चाहिए। स्क्रिप्ट लिखते समय वीडियो की लंबाई का भी ध्यान रखना होगा। स्क्रिप्ट में कोई स्पेलिंग या ग्रामर मिस्टेक हो तो उसे ठीक कर लेना है।

आपकी स्क्रिप्ट सही और आकर्षक बनी है या नही ये जानने के लिए अपने दोस्तो या परिवार वालों से फीडबैक लें। उन्हें अपनी स्क्रिप्ट पढ़ने को कहें फिर उनसे फीडबैक देने के लिए कहे। यह तरीका स्क्रिप्ट में सुधार लाने में काफी मददगार साबित होगा। फीडबैक लेने के बाद उस पर सही तरह से विचार करें अगर कुछ बदलाव की जरूरत है तो स्क्रिप्ट के उस हिस्से में बदलाव कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है – देखे पूरी लिस्ट

5. Script की रिहर्सल करें

स्क्रिप्ट लिखना जितना जरूरी होता है उसका रिहर्सल करना भी उतना ही जरूरी है। नए यूट्यूबर को खासकर कैमरे के सामने बोलने में थोड़ी दिक्कतें आती है। क्योंकि शुरुआती दौर में कॉन्फिडेंस की कमी होती है। जितनी बोलने की प्रैक्टिस करते जायेंगे।

उतना ही आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता जायेगा। और जब आप कॉन्फिडेंस के साथ अपने ऑडियंस को टॉपिक के बारे में बताओगे। तब वीडियो पर व्यूज भी अच्छे आयेंगे और ऑडियंस भी आपके चैनल से जुड़ते जायेंगे। इसलिए स्क्रिप्ट की इतनी रिहर्सल कर लें कि आपका बोला हुआ शब्द नेचुरल लगे ना कि स्क्रिप्टेड।

इसे भी पढ़ें : Youtube Channel Search Me Kaise Laye : यूटयूब चैनल को सर्च में कैसे लाएं?

Conclusion

अपने विडियो की स्क्रिप्ट लिखने में जितनी प्रैक्टिस करेंगे आपका स्क्रिप्ट और भी बेहतर होता जायेगा। यहां पर हमने जितने भी पॉइंट्स को समझाया है उसे सही तरीके से फॉलो करके आप भी अपने वीडियो के लिए एंगेजिंग और इफेक्टिव स्क्रिप्ट तैयार कर सकते है जो आपकी वीडियो को सफल बनाने में सहायक होगा।

आशा करता हूं दोस्तो Youtube Video Script Kaise Likhe इस विषय पर यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। यदि इस लेख से संबंधित कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया में शेयर भी जरूर करें।

इसे भी पढ़ें : अपने यूट्यूब चैनल को फ्री में प्रमोट करने का बेस्ट तरीका

1Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now