Ration Card ekyc Kaise Kare Online : सरकार ने बढ़ाई e-KYC करने की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक होगा केवाईसी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ration Card ekyc Kaise Kare Online : सरकार के नए नियम के अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड का e-kyc करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से राशन का लाभ मिलता रहे। हाल ही में सरकार ने eKYC करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है ताकि जो लोग भी अपने राशन कार्ड का केवाईसी नहीं करा पाए थे वे अब अपने राशन कार्ड का e-kyc कर सके।

अगर आप भी राशन कार्ड के माध्यम से राशन का लाभ उठा रहे है। और अभी तक आपने राशन कार्ड का e-kyc नही करवाया है तो जल्द ही करा लें। अन्यथा आपको राशन मिलना बंद हो जायेगा। इसलिए ई-केवाईसी का काम जल्दी से जल्दी पूरा करा लें। अगर आप जानना चाहते है कि Ration Card ekyc Kaise Kare Online. और इसके लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। तो सारी जानकारी हमने इस आर्टिकल में बताया है। इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें : PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां

31 मार्च 2025 तक कर पाएंगे ekyc

सरकार द्वारा पहले Ration Card ekyc करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 रखी गई थी। उसके बाद (Ration Card Kyc Last Date) तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी 2025 कर दिया गया। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक है जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं करवाया है। जिसके चलते अब सरकार ने केवाईसी करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर (Ration Card ekyc date extended) 31 मार्च 2025 कर दिया है।

ताकि किसी कारण वश जो लाभार्थी केवाईसी नहीं करा पाए थे वे अब निर्धारित तिथि तक केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सके। लोगो को ई-केवाईसी करने के लिए इसलिए कहा जा रहा है ताकि सही और पात्र लाभार्थी की पहचान की जा सके। और फर्जी राशन कार्ड को समाप्त किया जा सके।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थी नियमित रूप से राशन का लाभ ले पाएंगे। केवाईसी प्रक्रिया में लाभार्थी के राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जाता है। अगर लाभार्थी के डॉक्यूमेंट सही है तो उसकी पहचान सत्यापित हो जायेगी। इस प्रक्रिया द्वारा राशन वितरण सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने और फर्जी राशन कार्ड को हटाने में सरकार को बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : PM Kisan E KYC Update : 19 वी किस्त से पहले कर लें KYC, वरना रुक सकता है आपका अगला किस्त

e-kyc करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-केवाईसी करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड : आधार को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए (परिवार के सभी सदस्यों का)
  • राशन कार्ड : राशन कार्ड के फर्स्ट पेज की फोटोकॉपी, जिसमे लाभार्थी का नाम, पता, फोटो होता है।
  • मोबाइल नंबर : आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए। ई-केवाईसी के दौरान OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा।
  • बायोमैट्रिक प्रणालीकरण : परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक (उंगली का निशान) प्रणालीकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।

क्यों जरूरी है राशन कार्ड e-kyc करना

  • पात्र और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए kyc जरूरी है।
  • इस प्रक्रिया से राशन कार्ड धारकों को बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से राशन (अनाज) मिलता रहेगा।
  • राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है।
  • फर्जी राशन कार्ड बनाकर जो लोग राशन का लाभ ले रहे है उन्हे रोकने में मदद मिलेगी।
  • चूंकि डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों की पहचान सत्यापित की जाती है इसलिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “डिजिटल इंडिया” को यह मजबूती प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें : Ladki Bahin Yojana 8th Installment : इस दिन जारी होगा 8वा किस्त, खाते में आयेंगे 2100 रुपए

e-kyc नही करने पर होगी कई परेशानियां

यदि आप अपने राशन कार्ड का e-kyc 31 मार्च 2025 तक नहीं कराते है या किसी कारणवश नही करा पाते है तब आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  • आपका राशन कार्ड Deactivate हो सकता है।
  • राशन कार्ड द्वारा राशन मिलना बंद हो सकता है।
  • सरकार के अन्य योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते है। क्योंकि कई सरकारी योजनाओ का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है।
  • केवाईसी नहीं कराने पर फर्जी तरीके से राशन लेने वालो की संख्या बढ़ सकती है। जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग लाभ पाने से वंचित रह जायेंगे।

ekyc करना सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत जरूरी है इसलिए अगर आप सस्ते दरों पर राशन का लाभ लेना चाहते है तो 31 मार्च से पहले e-kyc जरूर करा लें।

इसे भी पढ़ें : PM Awas Yojana Apply Online Gramid 2025 : पीएम आवास योजना में 10 जनवरी से नया सर्वे शुरू, जल्दी करें आवेदन

Ration Card ekyc Kaise Kare Online

राशन कार्ड का केवाईसी करना बेहद ही आसान है। राशन कार्ड का e-kyc करने के लिए आप ऑनलाइन (Ration Card ekyc Online) और ऑफलाइन दोनो में से कोई भी तरीका अपना सकते है।

1. Ration Card e Kyc Online Process

राशन कार्ड ई केवाईसी कैसे करें मोबाइल से आइए जानते है।

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ration Card e-kyc का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर लेना होगा।
  • अब आपको अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर को दर्ज कर लेना है।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP को दर्ज कर लेना है।
  • OTP वेरिफाई हो जाने के बाद आपका e-kyc सफलतापूर्वक हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

2. Ration Card e Kyc Offline Process

  • अपने नजदीकी राशन डीलर की दुकान जाए। या जन सुविधा केंद्र में जाए।
  • अपने आधार और राशन कार्ड की फोटोकॉपी जमा करें।
  • राशन डीलर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या OTP के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरा करेगा।
  • सत्यापन प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आपका e-kyc सफलतापूर्वक हो जायेगा।

Ration Card ekyc Status Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहते है कि आपके राशन कार्ड का ekyc हुआ है या नही, तो इसके लिए आप Mera Ration App का इस्तेमाल करके जान सकते है। इस ऐप के माध्यम से eKYC स्टेटस चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार है।

  • अपने मोबाइल में प्लेस्टोर को ओपन करके Mera Ration 2.0 App को डाउनलोड कर लें।
  • ऐप को ओपन करके अपना आधार नंबर डाले और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा इसे दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर लीजिए।
  • अब एक बढ़िया सा Mpin सेट कर लें।
  • इसके बाद भाषा का चयन कर लें और दिए गए ऑप्शन में से पारिवारिक विवरण का ऑप्शन सलेक्ट कर लें।
  • यहां आप देख पाएंगे कि राशन कार्ड का eKYC हुआ है या नही।

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

FAQ’s : Ration Card ekyc Kaise Kare Online

केवाईसी करवाने में कितने रुपए लगते हैं?

राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर आप राशन वितरण दुकान से केवाईसी करवाते है तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन यदि जन सेवा केंद्र में जाकर केवाईसी करवाते है तो सर्विस के बदले आपसे कुछ चार्ज लिया जाएगा।

ई-केवाईसी पूरा होने में कितना समय लगता है?

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से केवाईसी करते है तो कुछ ही मिनटों में हो जायेगा। वही अगर ऑफलाइन माध्यम से करते है तो केवाईसी पूरा होने में 2-3 दिन का समय लग सकता है।

Author

  • Praveen Dahak

    मैं प्रवीण डाहक आपको technodahak.com ब्लॉग साइट पर यूटयूब टिप्स, सरकारी योजना, फाइनेंस, ऑनलाइन मेक मनी, बिजनेस आइडिया से जुड़ी जानकारी प्रदान करता हूं। ब्लॉगिंग के क्षेत्र में काम करते हुए मुझे 1 साल हुए है। और मैं अपने अनुभव और अच्छी रिसर्च के साथ आपको सटीक जानकारी प्रदान करता हूं। यहां पर सभी जानकारी आपके एजुकेशन के पर्पस से बताई जाती है।

    View all posts
0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now