दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको PM Awas Yojana Apply Online Gramid के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है। भारत में गरीब परिवार के ऐसे लोग जिनके पास रहने के लिए घर नही है या उनके पास कोई पक्का मकान नहीं है तो वे पीएम आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर आवेदन करके अपने सपनो का घर बना सकते है। इसके लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। और शौचालय बनवाने के लिए अलग से पैसे भी देती है।
फायदे की बात ये है कि आप इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन भी ले सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज का होना बहुत जरूरी है। ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस आर्टिकल को अच्छी तरह अंत तक जरूर पढ़े। यहां आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
इसे भी पढ़ें : PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां
PM Awas Yojana Gramid क्या है?
पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवम बेघर लोगो को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना को इंदिरा आवास योजना (1985) के स्थान पर वर्ष 2015 में शुरू किया गया था।
योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। मैदानी या समतल क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को 1.2 लाख रुपए और पहाड़ी, उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को 1.3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही मकान में शौचालय बनवाने के लिए सरकार अलग से 12,000 रुपए भी देती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थी का चयन सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) के आधार पर किया जाता है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-2025 से वर्ष 2028-29 तक 2 करोड़ अतिरिक्त गरीब परिवारों को स्थाई पक्का मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ताकि लाखो गरीब परिवार को खुद का पक्का मकान मिल सके। और उनके जीवन में सुधार आए।
आपको बता दे कि 10 जनवरी 2025 से पीएम आवास योजना की नई सर्वे शुरू हो चुकी है। इस सर्वे में गांव-गांव जाकर पात्र गरीब परिवारों की जांच की जायेगी। और जो परिवार योजना का लाभ पाने के योग्य होगा। उनका नाम PM Awas Yojana Survey 2025 में जोड़ लिया जाएगा। सर्वे के बाद लाभार्थी सूची जारी कर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता शर्ते
PM Awas Yojana Apply Online Gramid के लिए आवेदन करने पर सरकार ने कुछ पात्रता शर्ते निर्धारित किए है। योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति को इन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक होगा। मुख्य पात्रता शर्ते इस प्रकार है।
- आवेदक भारत में ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, विकलांक, विधवा, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को प्राथमिकता दी जाती है।
- बेघर परिवार जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नही है योजना में आवेदन करने के पात्र है।
- जिन परिवारों का 1 या 2 कमरा वाला कच्चा घर है। वे योजना में आवेदन के पात्र है।
- योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- जिन लोगो ने पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ ले लिया है। वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है।
- गरीबी रेखा (BPL) से नीचे आने वाले परिवार और जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) में शामिल है। वे इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
- आवेदक की सालाना आय 3 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के बीच होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नही होना चाहिए।
- आवेदक के नाम गरीबी रेखा सूची एवम राशन कार्ड में शामिल होना चाहिए।
- ऐसा परिवार जिनके घरों में 15 से 59 वर्ष के बीच का कोई सदस्य नही है।
- ऐसा परिवार जिनके घरों में 25 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यस्क सदस्य नही है।
इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
PM Awas Yojana Apply Online Gramid के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण पत्र)
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- हाल ही खिंचाया गया पासपोर्ट साइज फोटो
- मनरेगा जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- स्वच्छ भारत मिशन (SBM) रजिस्ट्रेशन नंबर (अगर उपलब्ध हो)
- शपथ पत्र – इस बात का कि आवेदक के परिवार के पास कोई पक्का मकान नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Free Silai Machine Yojana Apply Online – इन महिलाओं को मिल रहा फ्री सिलाई मशीन और ट्रेनिंग, जानिए कैसे करना है आवेदन
PM Awas Yojana gramid के लाभ और विशेषताएं
पीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कई तरह के फायदे मिलते है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वे अपना पक्का मकान बना सके।
- मैदानी इलाकों में रहने वाले नागरिकों को 1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है
- पहाड़ी या नक्सली इलाकों में रहने वाले लोगो को 1.3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है।
- मनरेगा के तहत गरीब परिवारों को 90-95 दिनों का मजदूरी समर्थन प्राप्त होता है।
- घर निर्माण के साथ-साथ शौचालय निर्माण के लिए सरकार अलग से 12000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रदान करती है।
- योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास और रोजगार को प्रोत्साहन मिलता है।
- महिला एवम विकलांग व्यक्ति को योजना में आवेदन के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
- PMAY-G के अंतर्गत सहायता राशि पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। जो लोगो के बीच पारदर्शिता को बनाए रखता है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6.50% पर 20 वर्षो के लिए लोन मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट
PMAY-G के अंतर्गत 3 किस्तों में मिलता है अनुदान
जैसा कि हमने आपको बताया है कि मैदानी या समतल क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब लोगो को 1.2 लाख रुपए और पहाड़ी इलाके में निवास करने वाले गरीब लोगो को 1.3 लाख रुपए की आर्थिक राशि दी जा रही है। आपको बता दें कि यह राशि उन्हे 3 किस्तों में दिए जा रहे है।
- पहली किस्त घर के प्लिंथ बीम निर्माण होने पर दिया जाता है।
- दूसरी किस्त छत का ढांचा तैयार होने पर दिया जाता है।
- और तीसरी किस्त घर के पूरी तरह से बन जाने पर दिया जाता है।
PMAY-G के अंतर्गत घर निर्माण की शर्ते
घर के निर्माण को लेकर कुछ शर्ते निर्धारित की गई है। इन शर्तो के आधार पर ही पात्र लाभार्थी को अपना घर बनवाना होगा। आइए ये शर्त क्या है जानते है।
- गरीबों के लिए सरकार द्वारा जिस मकान का निर्माण किया जा रहा है वह 25 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना होना चाहिए।
- मकान पक्का होना चाहिए जिसमे छत और दीवारे मजबूत सामग्री के बने होने चाहिए।
- पात्र लाभार्थी सरकार के दिए हुए राशि से खुद के लिए घर बना सकते है लेकिन उसे बेच नही सकते है।
- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत घर में शौचालय का निर्माण होना भी बहुत जरूरी है जिसके लिए सरकार अलग से 12000 रुपए की राशि प्रदान कर रही है।
- घर के निर्माण की तकनीक पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Pan Card 2.0 Update : QR कोड के साथ आया नया पैन कार्ड, मात्र 30 मिनट में करें Download
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान निर्माण की प्रक्रिया
जगह का चयन : पात्र लाभार्थी को पक्का मकान बनवाने के लिए एक उपयुक्त जगह का चयन करना होगा।
मकान निर्माण की अनुमति : ग्राम पंचायत या योजना संबंधित अधिकारी से मकान बनाने के लिए अनुमति लेनी होगी।
मकान निर्माण कार्य : मकान का निर्माण कराने के लिए लाभार्थी को सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर बनवाना होगा।
निरीक्षण और भुगतान : जब मकान निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा तब अधिकारियों द्वारा मकान का निरीक्षण किया जाएगा। फिर अंतिम किस्त राशि का भुगतान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Aadhar Card Download Kaise Kare
PM Awas Yojana Apply Online Gramid |योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramid (PMAY-G) में आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है। बल्कि इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या ग्राम पंचायत कार्यालय जाना होगा। आइए आवेदन करने के लिए आपको क्या करना होगा जानते है।
- सबसे पहले आपको अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे (आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाता पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र) को एकत्र करके रख लेना है।
- उसके बाद सीएससी सेंटर या ग्राम पंचायत कार्यालय में सभी डॉक्यूमेंट को लेकर जाए और आवेदन करें।
- योजना से संबंधित अधिकारी आपके आवेदन और डॉक्यूमेंट की जांच करेंगे।
- आपका आवेदन सत्यापित होने के बाद सब कुछ सही पाया जाता है तो आपको इसकी स्वीकृति मिल जाती है। और आपको इसकी पावती दे दिया जायेगा।
- इसके बाद आपके खाते में सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थी FTO ट्रैकिंग, किस्त की जानकारी, और लाभार्थी सूची को पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ
पीएम आवास योजना ग्रामीण Installment Detail कैसे चेक करें?
यदि आपका आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र लाभार्थी के रूप में चयनित हो गया है। और आप अपनी इंस्टॉलमेंट डिटेल को चेक करना चाहते है तो निम्न चरणों का पालन करके आप इंस्टॉलमेंट की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- सबसे पहले आपको UMANG ऐप या पोर्टल में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है और लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल के होम पेज में आपको Services का सेक्शन दिखाई देगा जिसमे PM Awas Yojana Gramid लिखकर सर्च कर लेना है।

- इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित सभी सर्विसेज दिखाई देंगे। जिसमे आपको Installment Detail पर क्लिक कर लेना है।

- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च कर लेना है।
- इसके बाद किस्तों की संपूर्ण जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची कैसे चेक करें | PM Awas Yojana Gramid List
यदि आपके पास PMAY-G रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है और जानना चाहते है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नही, तो निम्न प्रक्रियाओं को फॉलो करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
- पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाए।

- इसके होम पेज में ऊपर की तरफ मेनू बार में आपको Awassoft का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद ड्रॉपडाउन में कई सबमेनू दिखाई देंगे जिसमे आपको Report के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

- अब Social Audit Reports के सेक्शन में Beneficiary Details For Verification विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे राज्य, जिला, ब्लॉक एवम गांव का नाम चयन कर लें। और योजना लाभ में Pradhan Mantri Awas Yojana का चयन कर लीजिए।
- साथ ही Captcha Code को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
जिसके बाद आपके गांव का लाभार्थी सूची खुल जायेगा। जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है। साथ ही आपके गांव के अन्य लाभार्थी का नाम भी लिस्ट में देख सकते है जिनको आवास आवंटित होने वाला है। लेकिन जो लोग शहर में रहते है उनका नाम पीएम आवास योजना शहरी लाभार्थी सूची में दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : PM Mudra Loan Yojana 2025 : बिजनेस के लिए सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
PMAY-G Beneficiary List Check कैसे करें?
यदि आपके पास PMAY-G रजिस्ट्रेशन नंबर है और आप अपना बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करना चाहते है तो निम्न चरणों का पालन करके लाभार्थी सूची चेक कर सकते है।
- PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाए।
- होम पेज में आपको Stakeholders का मेनू दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर लेना है।

- ड्रॉपडाउन में सबमेनू खुल जायेगा, जिसमे IAY/PMAYG Beneficiary के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

- अब यहां पर एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Submit बटन पर क्लिक कर लेना है।

इन चरणों को पूरा करने के बाद आप लाभार्थी विवरण को आसानी से देख पाएंगे। लेकिन अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Advanced Search विकल्प का उपयोग करके अपना लाभार्थी विवरण खोज सकते है। इसके लिए आपको इस पेज में अपना जिला, ब्लॉक, राज्य, स्कीम का नाम, बीपीएल नंबर और ग्राम पंचायत की जानकारी भरनी होगी। और लाभार्थी विवरण आपके सामने आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें : PM Muft Bijli Yojana 2025 : हर महीने सरकार दे रही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, योजना का ऐसे उठाए लाभ
पीएम आवास योजना हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको पीएम आवास योजना में आवेदन करने से संबंधित समस्या आ रही है या फिर इस योजना के बारे में कोई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो आप PMAY-G के हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते है। और अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
- Toll Free Number : 1800-11-6446
- E-Mail : support-pmayg@gov.in
योजना से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर : 0755-2706201
FAQ’s : PM Awas Yojana Apply Online Gramid
PMAY-G योजना के तहत घर निर्माण के लिए समय सीमा क्या है?
सहायता राशि प्राप्त करने के 12 महीनो के भीतर घर निर्माण का कार्य पूरा करना होता है।
क्या पीएम आवास योजना के तहत लोन की सुविधा मिलती है?
जी हां, इस योजना के तहत आप 6.50% ब्याज दर पर 70,000 रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते है।
यदि किसी व्यक्ति का नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो क्या करें?
तब इस स्थिति में आप ग्राम पंचायत या योजना से संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी पात्रता की जांच कराए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ कौन ले सकता है?
ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान नहीं है, या उनके पास रहने के लिए घर नही है तो वे इस योजना का लाभ ले सकते है। लेकिन इनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) सूची में शामिल होना जरूरी है।
Awaasplus App 2024 क्या है?
यह पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा निर्मित एक मोबाइल ऐप है। जिसका निर्माण उन गरीब परिवारों का डाटा स्टोर करने के लिए किया गया है जो सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (2011) में शामिल नहीं हो पाए थे। यानिकि सर्वे करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ऐप सरकार को सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि कोई भी गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित नहीं है।
योजना से संबंधित अधिकारी एवम ग्राम पंचायत अधिकारी इस ऐप का इस्तेमाल नए पात्र लाभार्थी की जानकारी दर्ज करने के लिए करते है जिन्हे अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस ऐप की मदद से पात्र लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन अपनी जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं।