PF Withdrawal Through UPI And ATM : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों/कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे अब सदस्य अपने भविष्य निधि (PF) खातों से पैसे सीधे UPI और ATM के माध्यम से निकाल पाएंगे। जिसकी लिमिट 1 लाख रुपए तक होगी। यह पहल मई के लास्ट तक या जून के शुरुआत में लागू होने की संभावना है।
श्रम एवम रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने इस बात की जानकारी दी है। इस पहल से सदस्यों को अपने PF खाते से तत्काल धन निकालने की सुविधा मिल पाएगी। पहले PF निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता था। उसके बाद अप्रूवल मिलने में भी कई दिनों का समय लग जाता था।
लेकिन इस नई प्रणाली के आने के बाद कर्मचारी मिनटों में 1 लाख रुपए तक अपने पीएफ धनराशि को UPI या ATM के जरिए आसानी से निकाल पाएंगे। कर्मचारियों को ATM डेबिट कार्ड की तरह EPFO विड्रॉल कार्ड दिया जायेगा।
इसका इस्तेमाल करके वे तुरंत पैसे निकाल पाएंगे। इसके अलावा UPI के जरिए अपना PF बैलेंस भी चेक कर पाएंगे कि अभी खाते में कितना राशि जमा है। आइए PF Withdrawal New Rules के बारे में डिटेल से जानते है।
इसे भी पढ़ें : UPI New Rules 2025 : 1 अप्रैल से UPI ट्रांजेक्शन का नया नियम लागू, इन नंबरों से नही होगा ट्रांजेक्शन
ATM और UPI से पीएफ का पैसा कैसे निकाला जा सकता है? PF Withdrawal Through UPI And ATM
नए नियम के तहत EPFO अपने कर्मचारियों/सदस्यो को बैंक एटीएम कार्ड की तरह एक विशेष प्रकार का ATM कार्ड प्रदान करेगा जो उनके पीएफ खाते से लिंक रहेगा। इसे EPFO विड्रॉल कार्ड भी कह सकते है। कर्मचारी इस कार्ड का उपयोग करके ATM मशीन से अपने पीएफ खाते का पैसा निकाल पाएंगे।
वही UPI के माध्यम से पैसे निकालने के लिए सदस्यो को अपने पीएफ खाते को अपने UPI से लिंक करना होगा। उसके बाद पीएफ के पैसे को आसानी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे। इस प्रकार आप यूपीआई और एटीएम कार्ड दोनो से ही PF के पैसे (PF Withdrawal Through UPI And ATM) निकाल पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : ATM Withdrawal Charges Hike : 1 मई से RBI का नया नियम जारी, फ्री लिमिट के बाद ATM से पैसे निकालने का शुल्क बढ़ा
नए नियम को लाने के उद्देश्य और फायदे
इस नियम को लाने के पीछे EPFO का उद्देश्य है कि सदस्यो को तत्काल और सरल पीएफ फंड निकासी प्रक्रिया प्रदान करना। ताकि पीएफ का पैसा प्राप्त करने के लिए सदस्यो को लंबी चौड़ी प्रक्रियाओं का सामना ना करना पड़े। ऑनलाइन क्लेम करने के बाद प्रक्रिया होने में कई दिनों का समय लग जाता था।
लेकिन इस नए नियम से यह और भी सरल और सुविधाजनक हो जायेगा। ईपीएफओ निकासी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 120 से अधिक डेटाबेस को एकीकृत करके अपने डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया है। साथ ही क्लेम प्रक्रिया का समय घटाकर 3 दिन कर दिया गया है। जिसमे से 95% क्लैम ऑटोमेटेड है।
फायदे :-
तेज़ और आसान निकासी : अब EPFO सदस्य बिना किसी लंबी प्रक्रिया के सीधे ATM और UPI के जरिए अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे।
आपातकालीन जरूरतों के लिए सहायक : मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, घर खरीदने या अन्य जरूरी खर्चों के लिए तुरंत पैसे की जरूरत पड़ने पर यह सुविधा उपयोगी होगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया में सुधार : EPFO का डिजिटल सिस्टम अपग्रेड हो रहा है, जिससे दावा प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी और सदस्यों को बार-बार कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी।
फाइनेंशियल प्लानिंग में आसानी : PF खाताधारकों को उनकी जमा पूंजी पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, जिससे वे अपने वित्तीय निर्णय जल्दी और सही तरीके से ले सकेंगे।
भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका खत्म : अब बिना किसी एजेंट या तीसरे पक्ष की मदद के सीधे PF निकाला जा सकेगा, जिससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।
वित्तीय तनाव में कमी : अक्सर PF के पैसे की जरूरत अचानक पड़ती है, लेकिन लंबी प्रक्रिया की वजह से लोग जल्दी पैसा नहीं निकाल पाते। यह नई सुविधा इस परेशानी को दूर करेगी और सदस्यों को समय पर पैसा मिलने से आर्थिक संकट कम होगा।
किस काम के लिए कितना PF फंड निकाल सकते है?
काम | नौकरी की अवधि | कितना पैसा निकाल सकते है |
शादी | लगातार 7 वर्षो तक कर्मचारी का सर्विस होना चाहिए। | कर्मचारी द्वारा पीएफ खाते में योगदान राशि + ब्याज का 50% तक पैसे निकाल सकता है। |
मेडिकल इमरजेंसी | कोई शर्त नहीं | पीएफ खाते में योगदान राशि + ब्याज या फिर मासिक वेतन का 6 गुना, जो भी कम हो उतना पैसा निकाल सकते है। |
घर बनवाना/खरीदना | कर्मचारी लगातार 5 सालो तक सर्विस में होना चाहिए | घर खरीदने के लिए अपने मासिक वेतन का 24 गुना और खरीदने व बनवाने के लिए मासिक वेतन का 36 गुना पीएफ खाते से निकाला जा सकता है। |
घर की मरम्मत | कर्मचारी को घर के निर्माण के पूरा होने की तारीख से 5 वर्ष तक लगातार सर्विस में होना चाहिए। | मासिक वेतन के 12 गुना के बराबर पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते है। |
होम लोन राशि का भुगतान | कर्मचारी निरंतर 3 वर्षो तक सर्विस में होना चाहिए। | 90% राशि निकाल सकते है। |
पीएफ निकासी से जुड़े इनकम टैक्स/TDS नियम
अगर कर्मचारी को किसी कंपनी में काम करते हुए 5 साल पूरे हो चुके है और वह अपना PF निकालना चाहता है तो ऐसे में पीएफ राशि पर कोई इनकम टैक्स नही देना होगा। फिर चाहे कर्मचारी ने 1 कंपनी में काम करते हुए 5 साल पूरे किए हो या 1 से अधिक कंपनी में काम करके 5 साल पूरे किए हो। उस पर इनकम टैक्स की लायबिलिटी नही होती है।
वही अगर कर्मचारी किसी कंपनी में 5 वर्ष पूरे होने से पहले ही 50 हजार रुपए से अधिक की PF राशि निकालता है तो ऐसे में उसे 10% का TDS चुकाना होगा। अगर कर्मचारी के पास पैन कार्ड नहीं है तो 30% TDS चुकाना होगा। इससे बचने के लिए कर्मचारी फॉर्म 15G/15H भरकर सबमिट कर सकते है। तो उनका कोई TDS नहीं काटा जाएगा।
नौकरी जाने पर कब पीएफ राशि निकाला जा सकता है?
यदि किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है तो पीएफ विड्रॉल नियम के अनुसार वह 1 महीने बाद अपने पीएफ खाते से 75% राशि निकाल सकता है। इससे वह बेरोजगारी के दौरान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकता है। और शेष बचा 25% राशि नौकरी छूटने के 2 महीने बाद निकाला जा सकता है।
Conclusion
EPFO का यह नया नियम कर्मचारियों के लिए PF के पैसे को निकालना आसान और सुविधाजनक बनाएगा। जिससे उन्हें अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। अगर आप भी PF खाताधारक है तो यह आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। जून महीने से आप इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे।
आशा करता हूं हमारा यह आर्टिकल PF Withdrawal Through UPI And ATM आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा। यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर करना भी ना भूले। ऐसे ही इंपोर्टेंट जानकारी आपको इस ब्लॉग साइट पर मिलती रहेगी तो आप इस साइट पर हमारे साथ बने रहिए। साथ ही हमें सोशल मीडिया में फॉलो भी कर लीजिए ताकि आपको नया अपडेट मिलता रहें।
FAQ’s : PF Withdrawal Through UPI And ATM
1. क्या सभी EPFO सदस्य इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे?
हाँ, सभी पात्र EPFO सदस्य इस नई निकासी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
2. UPI के माध्यम से निकासी के लिए कौन से ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है?
आप किसी भी UPI App का इस्तेमाल इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर सकते है। बशर्ते आपका PF खाता UPI से लिंक होना चाहिए।
क्या यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध होगी?
हाँ, यह सुविधा देशभर में उपलब्ध होगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं।