Ladki Bahin Yojana 8th Installment : इस दिन जारी होगा 8वा किस्त, खाते में आयेंगे 2100 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana 8th Installment : माझी लाड़की बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से गरीब, विवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित, विधवा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवम सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सके। पिछले महीने यानिकि जनवरी महीने में सरकार ने 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक 2 चरणों में सभी पात्र महिलाओं के खाते में 7वीं किस्त के पैसे 1500 रुपए जमा किए है।

7वीं किस्त मिलने के बाद अब महिलाओं को 8वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस योजना की पात्र महिला है और जानना चाहती है कि 8वीं किस्त का पैसा किस दिन खाते में आने वाला है। और क्या फरवरी में 8वीं किस्त के 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 8वी किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करना है जानना चाहते है तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए आपको योजना से संबंधित सारी जानकारी (Ladki Bahin Yojana 8th Kist Update) दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : PM Awas Yojana Apply Online Gramid 2025 : पीएम आवास योजना में 10 जनवरी से नया सर्वे शुरू, जल्दी करें आवेदन

Ladki Bahin Yojana 8th Installment

मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024 में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य व पोषण में सुधार के लिए योजना को लॉन्च किया गया। आवेदन प्रक्रिया को 1 जुलाई 2024 से लेकर 15 अक्टूबर 2024 तक रखा गया था। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाए।

ऑफलाइन और ऑनलाइन मिलाकर 3 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से 2 करोड़ 47 लाख पात्र महिलाओ का चयन कर उन्हे लाभ दिया गया। जुलाई 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक प्रत्येक पात्र महिलाओ के खाते में 10500 रुपए का किस्त दिया जा चुका है।

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। 7वी किस्त का पैसा जनवरी महीने में दिया जा चुका है। और अब 8वी किस्त की राशि भी फरवरी महीने में जल्द ही जारी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां

Ladki Bahin Yojana 8th Installment Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना
योजना की शुरुआत28 जून 2024
किस्त की संख्या8वा किस्त
आर्थिक सहायता1500 रुपए/महीने
उद्देश्यमहिलाओ की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य व पोषण में सुधार, सामाजिक सुरक्षा
राज्यमहाराष्ट्र
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर181
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

किस दिन खाते में आएगा फरवरी महीने का 8वा किस्त

पिछले महीने जनवरी में महाराष्ट्र सरकार ने 7वे हफ्ता का भुगतान 24 जनवरी से 31 जनवरी तक 2 चरणों में किया था। और अब सरकार फरवरी में 8वा किस्त देने की तैयारी कर रही है। जिसका सभी पात्र महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। वैसे तो अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है कि किस दिन योजना के 8वे किस्त की राशि दी जाएगी।

सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 20 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 8वे किस्त की राशि दी जा सकती है। इसलिए सभी पात्र महिलाए अपने बैंक खाते की डीबीटी को एक्टिव करा लें। ताकि किस्त की राशि मिलने में कोई परेशानी न हो।

8वीं किस्त में महिलाओं को 2100 रुपए मिलेंगे या 1500 रुपए

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान महायुति सरकार द्वारा लाडली बहनों से इस बात का वादा किया गया था कि अगर महायुति सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत मिलने वाली राशि 1500 रुपए को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जायेगा। चुनाव के बाद महायुति सरकार बड़ी जीत के साथ दोबारा सत्ता में आ गई।

इसे भी पढ़े : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

लेकिन अभी भी महिलाओं के बैंक खाते में 6वें और 7वें किस्त के 1500 रुपए ही जमा किए गए है। ऐसे में महिलाओं के बीच चर्चा बनी हुई है कि आखिर योजना के तहत 2100 रुपए की राशि कब से दी जाएगी। इस बारे में ऐसी जानकारी बताई जा रही है कि इस नए वित्तीय वर्ष से महाराष्ट्र सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को योजना के तहत 2100 रुपए देने का निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration जल्द ही शुरू होने वाला है। जो महिलाएं किसी कारणवश पहले और दूसरे राउंड में आवेदन नही कर पाई है उन्हे तीसरे चरण में आवेदन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में तीसरे चरण के लिए चयनित पात्र महिलाओं को शुरुआत से ही 2100 रुपए खाते में मिलने लगेंगे। लेकिन इस बारे में अभी सरकार ने कोई आधिकारिक सूचना नही दिया है इसलिए आपको सरकार के अधिसूचना का इंतजार करना पड़ेगा।

Ladki Bahin Yojana के लाभ

आर्थिक सहायता : योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें अच्छी बात ये है कि सरकार इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए करने वाली है।

महिला सशक्तिकरण : इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। इस राशि से महिलाए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

शिक्षा में सहायता : अगर लाभार्थी महिला पढ़ाई कर रही है तो उनके पढ़ाई के खर्चों में यह राशि काम आयेगी।

रोजगार के अवसर : योजना के पैसों से महिलाओं को अपना छोटा सा बिजनेस शुरू करने में मदद मिलती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार : योजना से प्राप्त राशि से महिलाओं को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने एवम घर का खर्चा चलाने में मदद मिलेगी। यानिकि महिलाए आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनेगी।

स्वास्थ्य लाभ : महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और बेहतर पोषण प्राप्त करने में यह राशि सहायक होती है।

बचत लाभ : नियमित रूप से वित्तीय सहायता मिलने पर महिलाओं में बचत करने की आदत विकसित होगी। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

Ladki Bahin Yojana 8th Installment के लिए पात्रता शर्ते

अगर आप महाराष्ट्र राज्य की महिला है और इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको योजना के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे। जो महिलाएं इन पात्रताओं को पूरा नहीं करती है उन्हे योजना के लाभ नही मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Pan Card 2.0 Update : QR कोड के साथ आया नया पैन कार्ड, मात्र 30 मिनट में करें Download

  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • महिला परिवार के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए या इससे कम होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना चाहिए। क्योंकि सरकार द्वारा DBT के माध्यम से ही पैसे ट्रांसफर किया जाता है।
  • महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित, परियक्ता एवम परिवार में केवल एक अविवाहित महिला योजना का लाभ ले सकती है।
  • यदि किसी महिला को सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी अन्य योजना से वित्तीय सहायता 1500 रुपए या इससे अधिक प्राप्त हो रहा है तो वह महिला इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगी
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में या पूर्व सांसद/विधायक नही होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इन महिलाओं को नही मिलेगा 8वीं किस्त का पैसा

आपको बता दे कि महाराष्ट्र सरकार हर महीने लगभग 15 तारीख के आस पास योजना के पैसे 1500 रुपए महिलाओं के खाते में जमा करते है। लेकिन पिछले महीने 7वी किस्त देने में थोड़ी देर लगी। क्योंकि 7वी किस्त का भुगतान करने से पहले सरकार ने लगभग 2 करोड़ 65 लाख लाभार्थी महिलाओं के आवेदन की दोबारा जांच की गई।

इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से

जिसमे 65 लाख महिलाओ को अपात्र घोषित कर उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। क्योंकि वे योजना के लिए पात्र नहीं थे। और पात्र ना होने पर भी उन्हें योजना का लाभ मिल रहा था। अब इन 65 लाख महिलाओ को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। लेकिन अभी तक जो पैसे महिलाओ को योजना के तहत दिए गए है वह उनसे वापस नहीं लिए जायेंगे।

Majhi Ladki Bahin Yojana 8th Installment Payment Status Check

  • सबसे पहले आप माझी लाडकी बहीण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट को गूगल में ओपन कर लें।
  • होम पेज में आपको “अर्जदार लॉगिन” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर साथ ही कैप्चा भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद मुख्य पेज में दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज कर लेना है उसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट कर देना है।
  • अब आपके सामने लाडकी बहीण योजना 8वा हफ्ता का Payment Status आ जायेगा जिसे आप चेक कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।

माझी लाडकी बहीण योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपका योजना से जुड़ा कोई क्वेरीज है या फिर योजना में आवेदन करने के लिए किसी तरह की समस्या आ रही है तो आप Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana के हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Toll Free Number

  • 181 (योजना क्वेरीज के लिए)
  • 1800 120 8040 (24*7 हेल्पलाइन नंबर)
  • ईमेल : cm@maharashtra.gov.in

इसे भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2025 : राशन कार्ड नया नियम जारी, अब बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन, जाने कैसे?

FAQ’s : Ladki Bahin Yojana 8th Installment

आठवीं किस्त कब जारी होगी?

20 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच 8वी किस्त जारी होने की संभावना है।

क्या सभी महिलाएं योजना के लिए पात्र है?

नहीं, केवल वे महिलाए ही इस योजना का लाभ ले पाएगी जो योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करेगी।

डीबीटी क्या है?

डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) एक प्रणाली है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा दिए जाने वाला सरकारी लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

लाडकी बहिन योजना में कितनी सहायता राशि दी जाती है?

1500 रुपए/महीने पात्र महिलाओ के खाते में डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा भेजा जाता है। नए वित्तीय वर्ष में इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए किया जाएगा।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now