Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत देश के सभी छात्रों के लिए सरकार ने Apaar Id Card बनवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में Apaar Id Card Kaise Banaye और इसके लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी इसके बारे में जानना सभी छात्रों के लिए जरूरी हो जाता है। अपार आईडी कार्ड छात्रों का डिजिटल पहचान पत्र है।

जो उनके शैक्षिक रिकार्ड को मैनेज करने और उसे सुरक्षित तरीके से रखने में मदद करता है। अपार आईडी कार्ड बनाना बेहद ही आसान है। आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन करके अपना अपार आईडी कार्ड बना सकते है। अगर अभी तक आपने अपना अपार आईडी नही बनाया है। और बनाना चाहते है।

तो इसके लिए आपको पहले आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, इसके लाभ और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बातो के बारे में जानना होगा। इस लेख में हम आपको Apaar Id Card Kaise Banaye Online के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना अपार कार्ड प्राप्त कर सकें। तो आइए पूरे विस्तार से इसके बारे में जानते है।

इसे भी पढ़ें : Ladki Bahin Yojana 8th Installment : इस दिन जारी होगा 8वा किस्त, खाते में आयेंगे 2100 रुपए

क्या है अपार आईडी कार्ड?

Apaar का फुल फॉर्म “स्वचालित स्थाई शैक्षणिक खाता पंजीकरण” (Automated Permanent Academic Account Registry) है। जो कि 12 यूनिक नंबरों का डिजिटल पहचान पत्र है। इसे भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। और इसे 2020 की नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसका उद्देश्य भारत के सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित करना है।

इसके जरिए छात्रों को अपनी शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी को एक ही जगह पर सुरक्षित रूप से रखने और आसानी से एक्सेस करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने एवम विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने में भी Apaar Id Card की आवश्यकता होगी। भारत के सभी छात्रों को अपार आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक 31.56 करोड़ विद्यार्थियों ने अपार आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसे ABC Id भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें : PM Awas Yojana Apply Online Gramid 2025 : पीएम आवास योजना में 10 जनवरी से नया सर्वे शुरू, जल्दी करें आवेदन

अपार आईडी कार्ड का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा One Nation One Student Id पहल को लाने का उद्देश्य ये है कि देश के सभी छात्रों के शिक्षा से जुड़े रिकॉर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत करना है। फिर चाहे विद्यार्थी किसी भी राज्य से पढ़ रहा हो या किसी भी संस्थान में पढ़ रहा हो। उसके शैक्षणिक जानकारी को एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा। और भी कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपार आईडी को लांच किया गया है आइए जानते है।

  • विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक जानकारी को डिजिटल रूप से एक ही जगह पर सुरक्षित रखना।
  • डॉक्यूमेंट के मैनेजमेंट और एक्सेस को आसान बनाना।
  • छात्रों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र की सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाना।
  • विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के बीच क्रेडिट ट्रांसफर को सुगम बनाना।
  • फर्जी दस्तावेजो के इस्तेमाल पर रोक लगाने में सरकार को मदद मिलेगी।
  • बिना डॉक्यूमेंट जमा किए छात्रवृत्ति प्राप्त करने में आसानी

इसे भी पढ़ें : PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां

Apaar ID बनाने के लिए डॉक्यूमेंट

अपार आईडी के लिए रजिस्टर करते समय आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • स्कूल/कॉलेज का रोल नंबर
  • शैक्षिक विवरण : स्कूल/कॉलेज का नाम, विद्यार्थी का नाम, कोर्स, कक्षा, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि
  • माता-पिता की सहमति ली जाएगी अगर विद्यार्थी नाबालिग है।
  • ईमेल आईडी

Apaar ID Card बनाने हेतु अभिभावकों की सहमति जरूरी

Apaar Id Consent Form : अपार आईडी कार्ड देश के सभी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस अपार आईडी कार्ड में छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। इसलिए अभिभावक से सहमति लेने के बाद ही स्कूल/कॉलेज अपने छात्रों के नाम पर Apaar Id Card के लिए पंजीकृत कर सकते है। या जो छात्र अपार आईडी कार्ड बनवाना चाहता है उनके माता-पिता की सहमति लेना अनिवार्य होगा।

यदि छात्र की आयु 18 वर्ष से कम है तो अभिभावक या माता-पिता अपने बच्चे का अपार आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। अपार आईडी बनाने के लिए जन सेवा केंद्र (CSC) जा सकते है या स्कूल/कॉलेज द्वारा भी छात्रों के लिए अपार आईडी कार्ड बनाकर दिया जाता है लेकिन स्कूल/कॉलेज द्वारा अभिभावक की सहमति लेना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

Apaar ID Card के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

देश के सभी छात्र-छात्रा अपार आईडी के लिए पात्र है। जो स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रहे है। अपार आईडी कार्ड बनवाने हेतु छात्रों को निम्न पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • छात्र भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में छात्र पढ़ रहा होना चाहिए।
  • छात्र का आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। इसके बिना अपार आईडी कार्ड नहीं बन सकता है।

Apaar ID Card के लाभ एवम विशेषताएं

  • यह छात्रों की सभी शैक्षिक जानकारी एवम स्पोर्ट्स गतिविधि को डिजिटल रूप से ट्रैक एवम मैनेज करने में मदद करता है।
  • अपार आईडी के लिए स्कूल/कॉलेज द्वारा निःशुल्क आवेदन किया जाता है। वही जन सेवा केंद्र से अपार आईडी के लिए पंजीकरण करने पर आपसे चार्ज लिया जाएगा।
  • अपार आईडी में छात्रों के डिप्लोमा, डिग्री, दस्तावेज, उपलब्धि, स्पोर्ट्स, से जुड़ी जानकारी डिजीटली संग्रहित रहेगी।
  • यह बेहतर शिक्षा अनुभव प्रदान करता है।
  • यह छात्रों की पहचान, स्कॉलरशिप, नौकरी, शैक्षिक संस्था में प्रवेश, के लिए सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाता है।
  • अपार आईडी कार्ड में संग्रहित डाटा एंक्रिप्टेड होता है जो केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओं द्वारा ही एक्सेस किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

Apaar Id Card Kaise Banaye

अगर आपके पास PC या लैपटॉप नही है तो आप अपने मोबाइल से ही Apaar Id Card के लिए रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते है। बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अपार आईडी, डिजिलॉकर और ABC दोनो से लिंक है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पहले डिजीलॉकर पर अपना अकाउंट बनाना होगा। आइए अकाउंट कैसे बनाना है जानते है।

  • पहले आपको अपने मोबाइल में प्लेस्टोर ओपन करके Digilocker App को इंस्टॉल कर लेना है।
  • ऐप को ओपन करने के बाद भाषा को सलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। आपको भाषा का चयन कर लेना है। इसके बाद Next पर क्लिक करके Let’s Go पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको Sign in और Create Account का विकल्प दिखेगा जिसमे आपको Create Account के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब एक फॉर्म खुल जायेगा जिसमे पूछे गए सभी जानकारी को आपको सही तरीके से भर लेना है। और 6 डिजिट का सिक्योरिटी PIN सेट कर लेना है।
  • फॉर्म पूरी तरह भर लेने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर में एक OTP आएगा। OTP को दर्ज करके वेरिफाई कर लें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर Next बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब इसके बाद आपके आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक OTP आएगा। OTP डालकर सबमिट कर देना है।
  • जिसके बाद Digilocker पर आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

अपार आईडी कार्ड Download कैसे करें?

अपार आईडी कार्ड को डाउनलोड करना काफी आसान है आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना Apaar Id Card Download कर सकते है।

  • Digilocker में न्यू अकाउंट बन जाने के बाद ऐप के डैशबोर्ड में Sign in पर क्लिक करना है।
  • अब आप यहां पर 3 तरीके से Sign in कर सकते है मोबाइल, यूजरनेम और आधार से। इसमें से आप कोई भी विकल्प चुन लें।
  • अगर मोबाइल से करते है तो मोबाइल नंबर और 6 डिजिट का सिक्योरिटी PIN डालकर Sign In कर लेना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करके सबमिट कर लेना है।
  • इस प्रकार आप डिजिलॉकर में लॉगिन हो जायेंगे और ऐप के नीचे Issued का सेक्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद Issued Documents में आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे- Apaar Id, Aadhaar Card, Driving Licence
  • तो आपको Apaar Id ऑप्शन के बगल में 3 डॉट दिखाई देगा इस पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद View PDF पर क्लिक करना है। तो आपका Apaar Id Card जनरेट हो जायेगा।
  • जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते है।

इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Author

  • Praveen Dahak

    मैं प्रवीण डाहक आपको technodahak.com ब्लॉग साइट पर यूटयूब टिप्स, सरकारी योजना, फाइनेंस, ऑनलाइन मेक मनी, बिजनेस आइडिया से जुड़ी जानकारी प्रदान करता हूं। ब्लॉगिंग के क्षेत्र में काम करते हुए मुझे 1 साल हुए है। और मैं अपने अनुभव और अच्छी रिसर्च के साथ आपको सटीक जानकारी प्रदान करता हूं। यहां पर सभी जानकारी आपके एजुकेशन के पर्पस से बताई जाती है।

    View all posts
0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now