हाल ही में भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट बनवाने के नियमो (Indian Passport New Rules) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। पासपोर्ट अन्य दस्तावेजों के समान ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। जो किसी भी व्यक्ति की पहचान प्रमाणित करने के साथ साथ उसकी नागरिकता को भी दर्शाता है।
दूसरे देशों में जाने के लिए पासपोर्ट का होना जरूरी होता है इसके बिना आप दूसरे देशों में नही जा सकते है। फिर चाहे आप विदेश यात्रा में जा रहे हो, पढ़ाई के सिलसिले से जा रहे हो, या फिर व्यवसाय के लिए जा रहे हो। आपको पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को भी सरकार ने सरल कर दिया है।
पासपोर्ट के नियमो में बदलाव लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाना, फर्जी दस्तावेजों को रोकना एवम व्यक्ति की पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखना है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे है तो आपको इन नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2025 : राशन कार्ड नया नियम जारी, अब बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन, जाने कैसे?
Indian Passport New Rules 2025
केंद्र सरकार द्वारा पासपोर्ट को लेकर नया नियम जारी कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। व्यक्ति के जन्मतिथि को प्रमाणित करने के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। जन्मतिथि प्रमाणित करने वाले अन्य दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
लेकिन यह नियम सभी लोगो के लिए नही है। यह नियम केवल उन्हीं लोगो पर लागू होगा जिनका जन्म 1 अक्टूबर 2023 या इसके बाद हुआ है। इस तारीख से पूर्व जन्मे लोग बर्थ सर्टिफिकेट की जगह पैन कार्ड, वोटर आईडी, मार्कशीट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, या ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत कर अपना पासपोर्ट बनवा पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Ration Card ekyc Kaise Kare Online : सरकार ने बढ़ाई e-KYC करने की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक होगा केवाईसी
क्या-क्या बदलाव किया गया?
नए नियम के तहत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में कई बदलाव किए है। आइए एक-एक करके जानते है।
1. जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता
जिस व्यक्ति का जन्म 1 अक्टूबर 2023 या इसके बाद हुआ है और वह पासपोर्ट बनवाना चाहता है तो उसे पासपोर्ट ऑफिस या ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। जन्म प्रमाण पत्र इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि व्यक्ति के जन्म तिथि का सही रिकॉर्ड रखा जा सके।
2. पासपोर्ट के रंगों में परिवर्तन
व्यक्ति के श्रेणी अनुसार 3 अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट जारी किए जाते है।
- सफेद रंग का पासपोर्ट : सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है।
- लाल रंग का पासपोर्ट : राजनयिक/उच्च सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है। यह VVIP पासपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है।
- नीले रंग का पासपोर्ट : आम नागरिकों को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : PM Kisan E KYC Update : 19 वी किस्त से पहले कर लें KYC, वरना रुक सकता है आपका अगला किस्त
3. प्राइवेसी का खास ख्याल रखा जाएगा
अब पासपोर्ट के आखिरी पन्नो पर पासपोर्ट धारक के माता-पिता का नाम और रेजिडेंटल एड्रेस नही छापा जायेगा। ऐसा निर्णय व्यक्ति की पर्सनल जानकारी को गोपनीय और सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। आव्रजन अधिकारी पासपोर्ट में लगे बार कोड को स्कैन करके पासपोर्ट धारक की जानकारी देख पाएंगे।
4. पुलिस सत्यापन ऑनलाइन होगा
पासपोर्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अब पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Ladki Bahin Yojana 8th Installment : इस दिन जारी होगा 8वा किस्त, खाते में आयेंगे 2100 रुपए
पासपोर्ट का नया नियम क्यों लाया गया?
नए नियमों को लाने का उद्देश्य पासपोर्ट में आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, और सुरक्षित बनाना है। पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है ऐसे में कोई व्यक्ति इस डॉक्यूमेंट का गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। अन्य व्यक्ति द्वारा डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के नियमो में संशोधन किया है।
पासपोर्ट के कलर कोडिंग से पासपोर्ट धारकों की पहचान करना आसान होगा। इस तरह पासपोर्ट धारक की पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकेगा। नए नियम के तहत आवेदन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है जिससे लोग घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।
पासपोर्ट सेवा केंद्र टोल फ्री नंबर
अगर आपको पासपोर्ट बनवाने में किसी तरह की समस्या आ रही है या पासपोर्ट संबंधी जानकारी चाहते है तो टोल फ्री नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते है।
Toll Free Number :1800-258-1800
FAQ’s : Indian Passport New Rules से संबंधित सवाल
पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है?
आवेदन प्रक्रिया, पुलिस सत्यापन और पासपोर्ट जारी होने तक में लगभग 21 दिन का समय लग जाता है।
क्या नया नियम सभी राज्यों में लागू है?
जी हां, ये नियम पूरे भारत में लागू किया गया है।
क्या 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे लोगो को भी पासपोर्ट बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट देना होगा?
नहीं, अगर आपका जन्म इस तारीख से पहले हुआ है तब आपको जन्म प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। इसके जगह पर वैकल्पिक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते है जैसे- पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, मार्कशीट, लिविंग सर्टिफिकेट
यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana Apply Online Gramid 2025 : पीएम आवास योजना में 10 जनवरी से नया सर्वे शुरू, जल्दी करें आवेदन
PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां
Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते