यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है – देखे पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यूट्यूब को लोग मनोरंजन के साधन के रूप में जानते है लेकिन वही कुछ लोग यूट्यूब का सही इस्तेमाल करके घर बैठे पैसे कमा रहे है। यूट्यूब अब मनोरंजन के साथ-साथ पैसे कमाने का भी जरिया बन चुका है। अगर आपका भी यूट्यूब चैनल है या फिर अपना चैनल शुरू करने की सोच रहे है।

तो कभी ना कभी ये सवाल आपके मन में जरूर आया होगा कि यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है। इसके अलावा यूट्यूब कितने व्यूज पर कितने पैसे देता है। ये सारे सवाल बहुत से लोगो के मन में चलते रहते है। लेकिन इसका सटीक जवाब कोई भी नही बता पाता है। क्योंकि यूट्यूब हर क्रिएटर को अलग-अलग पेमेंट करता है।

ये पेमेंट कंटेंट की क्वालिटी, टॉपिक, व्यूज और ऐड क्वालिटी पर निर्भर करता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि यूट्यूब कितने व्यूज पर पैसे देता है और कब देता है तो इस पोस्ट में अंत तक बने रहे आपको सारी जानकारी यहां मिल जायेगी। आइए जानते है यूट्यूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है।

इसे भी पढ़ें : Youtube Channel Search Me Kaise Laye : यूटयूब चैनल को सर्च में कैसे लाएं?

यूट्यूब से कमाई कैसे होती है?

यूट्यूब पर पैसे कब और कैसे मिलते है : यूट्यूब से कमाई शुरू करने के लिए सबसे पहले यूट्यूब पर अपना चैनल बनाना होता है। इस पर चैनल बनाना बहुत ही आसान और फ्री है। चैनल बनाने से पहले ही तय करना होता है कि चैनल किस कैटेगरी पर बनाना चाहते है। बहुत से ऐसे कैटेगरी भी होते है जिस पर कंटेंट बनाने पर ज्यादा कमाई होती है जैसे- टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, गेम, ऑनलाइन अर्निंग, मार्केटिंग & एडवरटाइजिंग आदि।

चैनल के बन जाने के बाद किसी भी टॉपिक पर वीडियो बनाए उसमे क्वालिटी होनी चाहिए। ताकि लोगो का इंगेजमेंट कंटेंट के साथ बना रहे। इसी तरह कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो बनाकर पब्लिश किया जाता है। जब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो जाता है। तब यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन के लिए तैयार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : 500 Subscribers Par Kya Milta Hai Youtube Me

जिसके लिए एडसेंस अकाउंट बनाना होता है और फिर अपने चैनल को रिव्यू के लिए भेजना होता है। एडसेंस की टीम रिव्यू करने के बाद उन्हें सब कुछ ठीक लगता है यूट्यूब के नियम और शर्तों का पालन करते हुए कंटेंट पब्लिश किया है तो एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है। जिसके बाद चैनल पर ऐड आना शुरू हो जाता है। यही से कमाई शुरू हो जाती है। इसके बाद जब एडसेंस अकाउंट में $10 जमा हो जाते है। तब आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और एड्रेस वेरिफिकेशन करने की आवश्यकता होती है।

एड्रेस वेरिफिकेशन के लिए घर में एक Pin गूगल द्वारा भेजा जाता है जिसे एडसेंस अकाउंट में डालकर वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बिना यूट्यूब से कमाया गया पैसा बैंक अकाउंट में नही आयेगा। इसलिए वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है। साथ ही बैंक डिटेल भी भरना होता है। जब एडसेंस अकाउंट में $100 कंप्लीट हो जाते है तब महीने के 21 से 26 तारीख के बीच पैसा बैंक अकाउंट में आ जाता है।

इसे भी पढ़ें : Youtube Public Private Unlisted Scheduled वीडियो में क्या अंतर होता है?

यूट्यूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है

यूट्यूब से आप तब तक पैसे नही कमा सकते है जब तक कि आपका चैनल मोनेटाइज नही हो जाता है। बिना मोनेटाइजेशन के अगर आपके वीडियो में मिलियन व्यूज भी आ जाते है तब भी आप इससे पैसे नही कमा सकते है। क्योंकि यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होने के बाद ही आपके वीडियो पर ऐड शो होते है। और जब कोई उस ऐड को देखता है उस पर क्लिक करता है तभी इससे रेवेन्यू जेनरेट होती है

जिसका 55% हिस्सा यूट्यूब आपको देता है और 45% हिस्सा खुद रख लेता है। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के जरिए आप अपने विडियोज पर ऐड दिखाकर इससे पैसे कमा सकते है। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपने चैनल में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा होना चाहिए लास्ट 12 महीनो में।

इसे भी पढ़ें : Youtube Par Views Kaise Badhaye : यूटयूब पर Views बढ़ाने के लिए करने होंगे ये आसान से काम, आएगा लाखो व्यूज

जब आप यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो जाते है तो ऐड के माध्यम से होने वाली कमाई CPM और CPC पर निर्भर करती है। CPM (Cost Per Mille) का मतलब होता है की 1000 व्यूज के लिए आपको कितने पैसे मिलते है और CPC (Cost Per Click) का मतलब होता है विज्ञापन क्लिक से मिलने वाला पैसा। वीडियो पर ज्यादा व्यूज मिलने का मतलब ये नही होता है की इससे ज्यादा अर्निंग होगी।

अच्छी अर्निंग करने के लिए मायने रखता है वीडियो का कैटेगरी/Niche, क्वालिटी, ऑडियंस इंगेजमेंट, वॉच टाइम और व्यूज। इसके अलावा वीडियो को किस देश से देखा जा रहा है यह भी मायने रखता है। यदि वीडियो को US, UK जैसे जगहों से देखा जा रहा है तो CPM और CPC ज्यादा मिलते है।

कभी ऐसा भी होता है किसी क्रिएटर के वीडियो में व्यूज तो अधिक है लेकिन कमाई बहुत कम होती है वही दूसरा क्रिएटर जिसके वीडियो में कम व्यूज आए है लेकिन कमाई अधिक हुई है। ऐसा इसलिए होता है जब High CPM वाली ऐड रन करती है तो क्रिएटर की अर्निंग ज्यादा होती है। और Low CPM वाली ऐड से कम अर्निंग होती है। इसी कारण से हर क्रिएटर की कमाई अलग अलग होती है।

इसे भी पढ़ें : YouTube Par 4000 Hours Watch Time Kaise Complete Kare

व्यूज कमाई होती है (लगभग)
1000 Views40 से 45 रुपए
2000 Views80 से 90 रुपए
10,000 Views360 से 400 रुपए
50,000 Views2000 से 2200 रुपए
100000 Views4 से 4.5 हजार रुपए
10,00000 Views45 से 50 हजार रुपए
1,000,0000 Views4.5 से 5 लाख रुपए
10,000,0000 Views40 से 45 लाख रुपए
100,000,0000 Viewsलगभग 5 करोड़ रुपए
Approximate Earning On Views

यूट्यूब कितना पैसा देता है?

अक्सर लोगो का सवाल होता है कि यूट्यूब 1000 व्यूज में कितने पैसे देता है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है यूट्यूब वीडियो पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन पर क्लिक के पैसे देता है। 1000 व्यूज में ही अलग-अलग क्रिएटर को अलग-अलग पैसे मिलते है किसी को 1000 व्यूज पर $1 से $4 तक मिल जाते है।

इसे भी पढ़ें : Youtube Naye Channel Ko Kab Promote Karta Hai

वही किसी दूसरे को 1000 व्यूज पर $6 से $7 भी मिलते है। ये सब कुछ निर्भर करता है की आप किस कैटेगरी पर वीडियो बनाए है। उस पर CPC या CPM कितना मिल रहा है। और आपके वीडियो को किस कंट्री से देखा गया है। कभी-कभी एक विज्ञापन क्लिक के $0.01 से $0.05 भी मिलते है। यह कम या ज्यादा भी हो सकता है। अब आप समझ गए होंगे 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं।

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने जाना कि यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है। आशा करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपका इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल है या हमें सुझाव देना चाहते है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें। इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कर लें ताकि आपको नई पोस्ट का नोटिफिकेशन मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Youtube Se Kaise Paise Kamaye : यूटयूब से पैसे कमाने के बेहतरीन तरीके

FAQ’s : Youtube Per 1000 Views Ke Kitne Paise Milte Hai

1. 1000 सब्सक्राइबर पर कितने पैसे मिलते है?

यूट्यूब, चैनल पर सब्सक्राइबर के कोई पैसे नही देता है। सब्सक्राइबर आपके चैनल को ग्रो करने में मदद करता है। और जब आप कोई वीडियो पब्लिश करते है तो उन्हें नए वीडियो का नोटिफिकेशन मिल जाता है। जिससे वीडियो पर व्यूज मिल जाते है।

2. 1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते है?

यूट्यूब वीडियो पर लाइक के कोई पैसे नही मिलते है। लाइक इस बात को बताता है कि लोगो ने आपके वीडियो को पसंद किया है। जिससे यूट्यूब समझ पाता है आपका वीडियो कंटेंट अच्छा है तभी वीडियो पर लाइक आ रहे है ऐसे में यूट्यूब आपके वीडियो को और लोगो के पास देखने के लिए सजेस्ट करता है।

3. 1K व्यूज में कितने रुपए मिलते है?

1K व्यूज पर अलग-अलग कैटेगरी के वीडियो पर अलग पैसे मिलते है। जिस वीडियो पर High CPM के विज्ञापन शो होंगे उस पर अर्निंग ज्यादा होगी। CPM और CPC बदलते रहते है।

4. यूट्यूब पर 10,000 सब्सक्राइबर होने पर कितने पैसे मिलते है?

यूट्यूब सब्सक्राइबर के पैसे नही देता है। लेकिन चैनल को ग्रो करने के लिए सब्सक्राइबर का बढ़ना आवश्यक होता है।

5. यूट्यूब का फर्स्ट पेमेंट कब आता है?

जब एडसेंस अकाउंट में $100 या इससे ज्यादा डॉलर पूरे हो जाते है। तब आपके बैंक अकाउंट में गूगल 21 से 26 तारीख के बीच भेज देता है।

6. भारत में 1K व्यूज के लिए यूट्यूब कितना देता है?

भारत में आपको 1K व्यूज के लिए $1 से $4 के बीच मिल सकता है।

0Shares

1 thought on “यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है – देखे पूरी लिस्ट”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now