Valentine Week Day List 2025 : वैलेंटाइन वीक में किस दिन मनाया जाता है कौन सा डे, जाने हर दिन का खास महत्व

Valentine Week Day List 2025 : फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास होता है। फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। क्योंकि इस महीने में साल के सबसे रोमांटिक दिन मनाए जाते है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही 8 दिनो तक प्यार, मोहब्बत का त्योहार शुरू हो जाता है। प्यार करने वाले कपल के लिए हर दिन त्योहार के जैसा होता है। कपल अपने पार्टनर के साथ सप्ताह भर प्यार को जाहिर करने के अलग-अलग तरीके अपनाते है।

Valentine Week Day List
Valentine Week Day List
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वही जो लोग किसी को पसंद करते है तो वे अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए प्यार का इम्तिहान देते है। फरवरी महीने के इस प्यार भरे सप्ताह को वेलेंटाइन वीक कहा जाता है। वेलेंटाइन वीक के सातों दिन अलग-अलग तरीके से अपने पार्टनर को मोहब्बत जाहिर करने और उन्हें कुछ खास महसूस कराने के दिन होते है।

जिसकी शुरुवात फरवरी के 7 तारीख से होती है। और 14 तारीख वेलेंटाइन वीक का अंतिम दिन होता है। अगर आप भी वेलेंटाइन वीक मना रहे है तो आपको 7 से 14 तारीख तक मनाए जाने वाले अलग-अलग डे के बारे में पता होना चाहिए। चलिए इन सभी दिनो के बारे में जान लेते है जिनका अपना खास महत्व होता है।

Valentine Week Day List 2025

7 फरवरीRose Day
8 फरवरीPropose Day
9 फरवरीChocolate Day
10 फरवरीTeddy Day
11 फरवरीPromise Day
12 फरवरीHug Day
13 फरवरीKiss Day
14 फरवरीValentine Day
Valentine Week Day List

Rose Day – 7 फरवरी

Valentine Week Day List
Rose Day

7 फरवरी के दिन Rose Day मनाया जाता हैं। यानी की मोहब्बत के सप्ताह का पहला दिन रोज डे होता है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। प्रेमी कपल एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते है। इस दिन को मोहब्बत की शुरुवात के रूप में जाना जाता है। अगर आपका दिल भी किसी के लिए धड़क रहा है। और अभी तक उनसे प्यार का इजहार नही कर पाए है। तो इस दिन आप उन्हें एक लाल गुलाब देकर अपनी दिल की बात कह सकते है। प्यार का इजहार करने के लिए उन्हे प्यार के प्रतीक के रूप में लाल गुलाब ही दे।

Propose Day – 8 फरवरी

Valentine Week Day List
Propose Day

वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी की 8 फरवरी को Propose Day मनाया जाता हैं। यह प्यार के इजहार का दिन होता है। इस दिन आशिक अपने दिल का हाल बया करते है। आप भी किसी से बेइंतेहा मोहब्बत करते है तो बिना किसी देरी के उनसे अपने दिल की बात कह डाले। यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में है तो ऐसे में आप उन्हें एक बढ़िया से डेट पर लेकर जा सकते है। शादीशुदा कपल अपने जीवनसाथी को इस खास दिन पर खास तरीके से अपने प्यार का इजहार करके रिश्ते को मजबूत बना सकते है।

Chocolate Day – 9 फरवरी

Valentine Week Day List
Chocolate Day

किसी भी अच्छी शुरुवात करने के लिए मीठा बेहद जरूरी होता है। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट देकर और उन्हें खिलाकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाते है। इस खास दिन के लिए ही दुकानों में अलग-अलग तरह की सुंदर पैकिंग के साथ चॉकलेट मिलती है। चॉकलेट डे, वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है। कपल अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें बता सकते है कि उनका प्यार आपके लिए कितना खास है।

Teddy Day – 10 फरवरी

Valentine Week Day List
Teddy Day

टेडी डे के दिन कपल एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर टेडी डे सेलिब्रेट करते है। दिल की कोमलता का अहसास दिलाने के लिए वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी बियर गिफ्ट कर टेडी डे मनाया जाता है। लड़कियों को ज्यादातर स्टफ्ड खिलौने पसंद आते है। जैसे- टेडी बियर के साथ सोना, उससे बात करना, उनको खूब अच्छा लगता है। मार्केट में आपको बहुत ही सुंदर-सुंदर टेडी बियर 100 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक मिल जायेंगे।

Promise Day – 11 फरवरी

Valentine Week Day List
Promise Day

वेलेंटाइन सप्ताह के पांचवे दिन प्रोमिस डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार भरे वादों और कसमों को निभाने का दिन होता है। जहा प्यार है वहा कसमों, और वादे का होना स्वाभाविक है। इस दिन कपल एक दूसरे को अपने प्यार का यकीन दिलाते है। और कुछ खास वादों के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखते है।

Hug day – 12 फरवरी

Valentine Week Day List
Hug Day

12 फरवरी के दिन हग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल एक दूसरे को गले से लगाकर अपने प्यार को महसूस कराते है। हग डे की खासियत बात यह है कि इस दिन अपने पार्टनर को गले लगाकर जिंदगी भर हर सुख-दुख में आप उनके साथ है इस बात का एहसास दिलाते है। बिना कुछ बोले दिल की बात अपने पार्टनर तक पहुंचाने का यह बेहतर तरीका है।

Kiss Day – 13 फरवरी

Valentine Week Day List
Kiss Day

वेलेंटाइन वीक के सातवे दिन 13 फरवरी को Kiss Day मनाया जाता हैं। आप अपने पार्टनर के हाथ और माथे पर प्यारा सा Kiss देकर उन्हें जता सकते है कि वो ही आपके लिए सब कुछ है। आपको सिर्फ उनसे ही प्यार है। एक प्यारा सा Kiss ही बिना शब्दो के आपके प्यार को जाहिर कर देता है।

Valentine Day – 14 फरवरी

Valentine Week Day List
Valentine Day

सबसे आखरी में आता है वेलेंटाइन डे जिसका इंतजार सभी कपल को होता है। 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह वेलेंटाइन वीक का अंतिम दिन होता है। कपल इस खास दिन में डेट पर जाते है एक दूसरे को गिफ्ट देकर एक साथ समय बिताते है। चारो तरफ सिर्फ प्यार का रंग घुला रहता है। शादीशुदा लोग हो या फिर प्रेमी जोड़े इस दिन एक दूसरे को सरप्राईज देने की प्लानिंग पहले ही कर लेते है।

इसे भी पढ़ें :SBI E Mudra Loan Kya Hai : डॉक्यूमेंट, योग्यता, इंटरेस्ट रेट, Online Apply 2025

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now