Valentine Day 2025 : आखिर हर साल वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, जानिए इसके पीछे की असली कहानी!

वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है : हर साल कपल्स वैलेंटाइन डे अपने स्पेशल अंदाज में मनाते है और अपने जज्बात को लफ्जों में बया कर अपने प्यार का इजहार करते है। इस दिन का उन लोगो को बेसब्री से इंतजार रहता है जब वो किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते है।

वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है
Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी मुहूर्त या समय की जरूरत नही होती है। प्यार तो बिन बोले ही बया हो जाता है। प्यार वह अहसास है जो विश्वास, त्याग के डोर से बना होता है जिसे केवल महसूस या अहसास किया जा सकता है। ऐसे अहसास भरे पल को जब हम एक त्यौहार के रूप में मनाते है

तो वह दिन हमेशा के लिए एक यादगार पल बन जाता है। क्या आप जानते है कि वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुवात कैसे हुई। अगर नही जानते है तो आइए इन सभी बातों को जान लेते है।

इसे भी पढ़ें : Valentine Week Day List 2025 : वैलेंटाइन वीक में किस दिन मनाया जाता है कौन सा डे, जाने हर दिन का खास महत्व

वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai : 14 फरवरी को मनाया जाने वाला Valentine’s Day किसी दिन का नाम नहीं है बल्कि यह नाम एक पादरी (Priest) का था। जिसका नाम वैलेंटाइन था। यह यूरोपीय देश रोम में रहता था। सन 269 ईसवी की बात है उस समय वहां पर एक क्रूर और अत्याचारी शासक/राजा हुआ करता था। जिसका नाम क्लॉडियस (Claudius) था।

राजा बहुत ही शक्तिशाली शासक बनना चाहता था। उसका मानना था कि जंग में लड़ने के लिए कुवारे सैनिक, शादीशुदा सैनिक की अपेक्षा ज्यादा कुशल और प्रभावशाली होते है। क्योंकि शादीशुदा सैनिक को हर समय यह चिंता रहती है कि उसके मर जाने के बाद उसके बीबी, बच्चे, और परिवार का क्या होगा।

इन्ही बातो को सोचकर शादीशुदा सैनिक जंग में पूरी फोकस के साथ नही लड़ पाता है। यह देखते हुए राजा क्लॉडियस ने एलान कर दिया कि उसके राज्य का कोई भी सैनिक शादी नही करेगा। और यदि कोई भी इस आदेश को मानने से इंकार करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

कोई भी सिपाही राजा के इस फैसले से खुश नहीं थे। मजबूरन उन्हें राजा के आदेश का पालन करना पड़ता था। राजा के डर से किसी ने भी उसके आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश नही की।

यह बात रोम के पादरी वैलेंटाइन को भी सही नही लगी। इन्होंने सैनिकों की मदद करनी चाही और राजा से छुपकर सैनिकों की शादी करवाने लगे। इस तरह बहुत से सैनिकों की शादी इन्होंने गुप्त तरीके से कराई। पर सच्चाई का पता तो एक ना एक दिन चल ही जाता है। वेलेंटाइन के इस काम के बारे में राजा को खबर लग गई।

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

वेलेंटाइन ने राजा के आदेश का उल्लंघन किया था। इसलिए राजा ने उन्हे मौत की सजा सुना दी और जेल में कैद कर दिया। जेल में बंद रहने के दौरान एक दिन उनसे मिलने जेलर आया जिसका नाम Asterius था। रोम के लोगो का कहना था कि वैलेंटाइन के पास रोगों से मुक्ति दिलाने की दिव्य शक्ति है। जिससे वह किसी भी रोग को ठीक कर सकता था।

जेलर को पता था कि वैलेंटाइन के पास दिव्य शक्ति है जिससे वह रोगों को दूर कर सकता है। जेलर की एक अंधी बेटी थी। वह वेलेंटाइन के पास आकर बहुत विन्नति करने लगा कि वे अपनी दिव्य शक्ति से उसकी बेटी की आंखों की रोशनी को ठीक कर दे।

वैलेंटाइन हर किसी की मदद किया करते थे। उन्होंने एस्टेरियस की भी मदद की और उसकी बेटी की आंखों की रोशनी को अपने दिव्य शक्ति से ठीक कर दिया। इस समय के बाद से वेलेंटाइन और एस्टेरियस की बेटी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गया उन्हे पता ही नही चला।

धीरे-धीरे वेलेंटाइन के मौत का समय नजदीक आ रहा था। वेलेंटाइन की मौत होने वाली है इस बात को जानकर एस्टेरियस की बेटी को गहरा सदमा लग गया। आखिरकार वह समय आ गया जब वैलेंटाइन को फांसी की सजा मिलने वाली थी। वह दिन था 14 फरवरी 269 ईसवी का । फांसी मिलने से पहले वेलेंटाइन ने जेलर से एक कागज और कलम मांगा।

उसके बाद उस कागज में उन्होंने जेलर की बेटी के लिए अलविदा मैसेज लिखा। इस मेसेज के अंत में उन्होंने “तुम्हारा वैलेंटाइन” लिखा था। उसके बाद प्यार करने वालो के लिए खुशी-खुशी कुर्बान हो गए। तब से लेकर आज तक हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन के नाम पर वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां

वैलेंटाइन डे की शुरूआत कब से हुई और कैसे हुई ?

वैलेंटाइन डे को हर साल दुनिया भर में 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुवात की बात करे तो रोम में एक त्योहार मनाया जाता था जिसका नाम Lupercalia था। इस त्योहार के समय वहा पर गर्मियों का मौसम शुरू होता था।

इस त्योहार को बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया जाता था। इसमें लड़के एक बॉक्स से चिट उठाते थे जिसमे बहुत से लड़कियों का नाम लिखा होता था। चिट उठाने के बाद जिस भी लड़की का नाम आता वह जोड़ा त्योहार के अनुसार गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड बनते थे।

कभी-कभी शादी भी कर लिया करते थे। संत वेलेंटाइन की कुर्बानी के बाद इस त्योहार को वैलेंटाइन की याद में क्रिश्चियन त्योहार के रूप में मनाने लगे। उस समय से लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन का नाम इस्तेमाल करने लगे।

वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है ?

वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए बहुत ही खास होता है। इस पल को खुशनुमा और शानदार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीको को अपनाकर अपने साथी को खुश करते है। पूरे दिन उन्हे क्या करना है इस बात की प्लानिंग वे पहले से ही करके रखते है।

वैलेंटाइन के दिन आप अपने साथी के लिए क्या-क्या कर सकते है। इसके लिए यहां पर कुछ टिप्स दिए गए है।

  1. अपने साथी को एक अच्छा सा गिफ्ट देकर उन्हें खुश कर सकते है।
  2. उनके साथ कही बाहर घूमने जा सकते है। या फिर लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते है।
  3. इस दिन आप अपने साथी के साथ Movie देखने जा सकते है।
  4. अपना प्यार भरा वेलेंटाइन कार्ड देकर उन्हें खुश कर सकते है।
  5. Dinner के लिए कहीं बाहर लेकर जा सकते है।
  6. उनके साथ समय बिता कर अपने बीते लम्हों को याद कर सकते है।
  7. अपने साथी को उस जगह लेकर जा सकते है जहां पर आपकी उनसे पहली मुलाकात हुई थी। या फिर प्यार शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़ें : SBI Personal Loan Kaise Le : 30 लाख रुपए तक पाए पर्सनल लोन, ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन

वेलेंटाइन डे वीक 2025 | Valentine Week Days

Valentine Week Days 2025 : फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। क्योंकि यह महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। इन खास समय पर कपल एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं उन्हें गिफ्ट देते है। साथ ही डेट पर जाते है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मनाया जाता है। जिसमे अंतिम दिन वैलेंटाइन डे होता है। चलिए यहां पर जान लेते है कि किस दिन कौन सा Day मनाया जाता है।

Valentine Week DaysFestival
7 फरवरीRose Day
8 फरवरीPropose Day
9 फरवरीChocolate Day
10 फरवरीTeddy Bear Day
11 फरवरीPromise Day
12 फरवरीHug Day
13 फरवरीKiss Day
14 फरवरीValentine Day
Valentine Day List /वैलेंटाइन डे लिस्ट

Valentine Week (वेलेंटाइन डे Week) के हर दिनो का क्या महत्व है। इस दिन को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है। जानने के लिए नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ें।

इसे भी पढ़ें : शुरू करें 12 महीने चलने वाला बिजनेस, हर महीने होगी दमदार कमाई

Valentine Day In Hindi Shayari, Quotes & Wishes

💖🎁फूल खिलते रहे जिंदगी की राह में,

हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में, 💐🌹

🌹😍कदम कदम पर मिले खुशी की बहार आपको,

दिल देता है यही दुआ हर बार आपको,💐♥️

💐Valentines Day Quotes💐

🎈♥️बहाने से आपकी बात करते है,

हर पल आपको महसूस करते है,💖💝

👩‍❤️‍👨💐इतनी बार सांस न लेते होंगे,

जितनी बार हम आपको याद करते है,🌹🎁

💐Happy Valentines Day Shayari💐

🎁💐तेरा मेरा साथ इतना पुराना हो गया,

बदलते बदलते मौसम सुहाना हो गया,♥️🌹

🎈🎁याद है वो हमारी पहली मुलाकात,

तू मेरी दीवानी, मैं तेरा दीवाना हो गया,👩‍❤️‍👨🎁

💐Valentines Day Messages For Girlfriend💐

🍁💐आपकी मुस्कान हमारी कमजोरी है,

कह ना पाना हमारी मजबूरी है,🍬🍫

🎉🎈आप क्यों नही समझते इस जज्बात को…

क्या खामोशियों को जुबान देना जरूरी है,🎁♥️

💐Happy Valentine Day Status💐

🍁🎁फिज़ा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम,🎉🎁

🎈🌹सीने में छुपाए फिरते है हम यादें तुम्हारी,

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम,♥️💖

💐Line For Valentine Day💐

♥️🌹बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,

तू जहां-जहां जायेगी मैं वहाँ-वहाँ आऊंगा,🎈

🍁🎁साया तो छोड़ जाता है अंधेरे में साथ,

लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा♥️💝,

💐Valentine Day Messages Love💐

🌹🍁तन्हाइयों में उनको ही याद करते है,

वो सलामत रहे यही फरियाद करते है,💐🎉

♥️हम उनकी ही मोहब्बत का इंतजार करते है,💖💘

उनको क्या पता हम उनसे कितना प्यार करते है🎁♥️

💐हैप्पी वेलेंटाइन डे 2025💐

💘♥️दिल उनके लिए ही मचलता है,

ठोकर खाता है और संभलता है,🎈🎉

🍫🎁किसी ने इस कदर कर लिया दिल पर कब्जा,

🍁दिल मेरा है, पर उनके लिए धड़कता है,👩‍❤️‍👨💘

💐Valentine Day 2025💐

♥️💝कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,🎁🍁

💐🎉हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा,👩‍❤️‍👨🌹

💐Happy Valentine’s Day💐

👩‍❤️‍👨🌟इकरार में शब्दो की अहमियत नहीं होती,

दिल के जज्बात की आवाज नही होती,❤️🍁

🎈🌹आंखे बयां कर देती है दिल की दास्तां,

मोहब्बत लफ्जों की मोहताज नहीं होती,🍬🍫

💐Valentine Day Special Message💐

🍁❤️चले गए हैं दूर कुछ पल के लिए

मगर करीब है हर पल के लिए💐👩‍❤️‍👨

🎁🍫कैसे भुलायेंगे आपको एक पल के लिए

जब हो चुका है प्यार उम्र भर के लिए💝💞

🍁💐वेलेंटाइन डे शायरी💐❤️

🌹♥️तेरी पहली मुलाकात जिन्दगी में एक बहार लाई थी

हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी👩‍❤️‍👨🍁

🎈🥰लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है

हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी💞♥️

💐Happy Valentine Day 2025💐

♥️🍫ख्वाबों में आते हो तुम

यादों में आते हो तुम🎉😍

👩‍❤️‍👨🍁जहाँ मैं जाऊं ,जहाँ मैं देखू

मुझे नज़र आते हो तुम💝🎁

🎈💐Best Valentine Day Shayari💐

🎁♥️कब उनकी पलकों से इज़हार होगा

दिल के किसी कोने में हमारे लिए प्यार होगा🍁💝

🥰👩‍❤️‍👨गुज़र रही है रात उनकी याद में

कभी तो उनको भी हमारा इन्तजार होगा🍫🎈

💐Valentine Day Shayari For Girlfriend💐

🎈🌹जानते हो सब फिर भी अनजान बनते हो

इस तरह आप हमें परेशान करते हो🍁💐

♥️🎁पूछते हो कि क्या पसंद है आपको

खुद जवाब होकर ये सवाल करते हो🌹♥️

💐Valentine Day Par Hindi Shayari💐

🥰🎈गुलाब सी महकती रहे जिंदगी तुम्हारी

यही शुभकामनाएं हैं तुम्हारे लिए हमारी♥️🌹

🎁💐गम के बादल हटे मिले खुशियां तुम्हें

वैलेंटाइन डे की यही शुभकामना है हमारी🍫💝

🍁💐Valentine Day Shayari Shubhkamna💐🎈

🎁♥️कुछ बीते पल की यादें सजाये रखना

कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना🎈💞

🎁🌹ये पल तो युहीं आते जाते रहेंगे

बस होंठों पे अपनी मुस्कराहट बनाये रखना🍁🍫

💐Valentine Day SMS 2025 Shayari💐

🍁♥️अजीब सी कशिश है आप में

कि हम आप के ख्यालों में खोये रहते हैं💖🥰

🍫💐ये सोच कर के आप ख्वाबों में आओगे

हम दिन में भी सोया करते हैं🎈🌹

🎈💐Valentine Day Shayari Wishes In Hindi💐🍁

FAQ – वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है

1. वेलेंटाइन डे किसके नाम पर रखा गया था ?

वेलेंटाइन डे का नाम रोम में रहने वाले पादरी (Priest) Valentine के नाम पर रखा गया है। इन्होंने दुष्ट राजा के आदेशों का उलंघन करके बहुत से सैनिकों की शादी छुपकर कराई थी। जिसकी वजह से राजा ने उन्हे फांसी की सजा दे दी। तब से वेलेंटाइन की याद में हर साल 14 फरवरी को प्यार दिवस के रूप में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

2. वैलेंटाइन डे का मतलब क्या है ?

वैलेंटाइन डे का मतलब प्यार की भावना को व्यक्त करने से है।वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है। जिसमे प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार का इजहार गुलाब का लाल फूल, वैलेंटाइन कार्ड और गिफ्ट देकर सेलिब्रेट करते है।

3. वैलेंटाइन को संत क्यों बनाया गया ?

वैलेंटाइन को संत को उपाधि इसलिए दी गई क्योंकि इन्होंने लोगो के प्यार के लिए खुद की कुर्बानी दे दी। वैलेंटाइन ने बहुत से सैनिकों की शादी कराने में मदद की थी। जिसके कारण राजा ने उसे फांसी पर चढ़ा दिया।

4. लाल गुलाब का मतलब क्या होता है ?

लाल गुलाब का मतलब होता है I Love You . जिन्हे आप प्यार करते है उन्हे लाल गुलाब देकर बिना कुछ कहे अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकते है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है।

5. जब कोई पुरुष किसी औरत को फूल देता है तो इसका क्या मतलब होता है ?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि पुरुष ने किस कलर का गुलाब दिया है। क्योंकि हर कलर के गुलाब का मतलब अलग होता है। I Love You कहने के लिए Red Rose, I am Sorry कहने के लिए White Rose, Best Friend के लिए Yellow Rose और I Like You कहने के लिए Pink Rose का इस्तेमाल किया जाता है।

6. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक क्या है ?

7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत Rose Day से होती है और वैलेंटाइन डे के दिन खत्म होता है।
7 Feb – Rose Day
8 Feb – Propose Day
9 Feb – Chocolate Day
10 Feb – Teddy Day
11 Feb – Promise Day
12 Feb – Hug Day
13 Feb – Kiss Day
14 Feb – Valentine Day

7. क्या वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स के लिए है ?

नहीं, वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर, परिवार और दोस्तों के साथ प्यार भरा संदेश भेजकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते है। कपल्स इस दिन गिफ्ट, गुलाब, कार्ड देकर अपना प्यार जाहिर करते है। और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते है।

8. वैलेंटाइंस डे के मौके पर किसी को प्रपोज़ करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए ?

प्रपोज करते समय इन बातों का ध्यान रखे।
1. प्रपोज करते समय उन्हे लाल गुलाब जरूर दें। जो आपके प्यार का प्रतीक होगा।
2. कम शब्दों में अपने जज्बातों को जाहिर करने की कोशिश करे।
3. जवाब हां हो या फिर ना, दोनो को ही पॉजिटिव लेकर चले।
4. अपने दिल की बात खुद जाकर करे। किसी और के जरिए ना कहलवाए।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now