SBI Term Insurance 1 Crore : आज के भाग दौड़ भरे जिंदगी में किसके साथ हादसा हो जाए कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में बात जब परिवार के आर्थिक सुरक्षा और जिम्मेदारी की हो तो Life Insurance लेना बहुत जरूरी हो जाता है। यह बीमा आपके ना होने पर आपके परिवार को वित्तीय संकटों से बचाता है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए SBI Life बीमा कंपनी ने लोगों के लिए SBI Term Insurance 1 Crore बीमा प्लान तैयार किया है। SBI Life देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI से जुड़ी बीमा कंपनी है जो आपको किफायती प्रीमियम में 1 करोड़ रुपए का कवरेज उपलब्ध कराती है।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि SBI का यह टर्म प्लान क्या है, इसके फायदे, शर्तें, Eligibility, प्रीमियम कितना लगेगा, क्लेम प्रोसेस, और क्यों यह आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : Rural Postal Life Insurance : पोस्ट ऑफिस दे रहा ग्रामीणों को गारंटीड जीवन बीमा, कम प्रीमियम में ज्यादा फायदा
SBI Term Insurance 1 Crore क्या है?
SBI Term Insurance 1 Crore एक प्योर प्रोटेक्शन प्लान है जिसमें बीमाधारक की मृत्यु होने पर उसके परिवार (नॉमिनी) को 1 करोड़ रुपए की राशि बीमा कंपनी देती है। यह रकम टैक्स फ्री होती है और इसे परिवार की फाइनेंशियल जरूरतों जैसे लोन चुकाना, बच्चों की पढ़ाई या घर के खर्च चलाने में उपयोग किया जा सकता है।
यह एक Non-Linked, Non-Participating, Pure Term Insurance Plan होता है जिसमें कोई Maturity Benefit नहीं होता है केवल बीमाधारक की मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक लाभ मिलता है।
मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 30 साल के लिए 1 करोड़ रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी ली है। यदि उस 30 साल की अवधि के अंदर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। लेकिन अगर व्यक्ति बीमा कराने के 30 साल के बाद भी जीवित हैं तो बीमा कंपनी कोई पैसा नहीं देगी।
इसे भी पढ़ें : Mutual Fund SIP vs LumpSum में क्या है अंतर, किस्में मिलेगा ज्यादा फायदा
SBI Term Insurance के प्रकार
जब बात टर्म इंश्योरेंस की आती है तो हर किसी की जरूरत थोड़ी अलग होती है। कोई सिर्फ बेसिक कवर चाहता है तो कोई चाहता है एक्स्ट्रा फायदे जैसे बीमारी कवर या इनकम सपोर्ट। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए SBI Life ने अलग-अलग प्रकार के टर्म प्लान्स पेश किए हैं। चलिए इन सभी को एक-एक करके जान लेते हैं।
1. SBI Life eShield Next
अगर आप डिजिटल तरीके से सीधा और तेज़ प्लान खरीदना चाहते हैं तो ये प्लान आपके लिए है।
- सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है – कोई एजेंट की जरूरत नहीं।
- तीन तरह के कवर विकल्प Level Cover, Increasing Cover और Level Cover with Future Proofing।
- Critical illness या Accidental Death जैसे राइडर्स ऐड कर सकते हैं।
- युवाओं और मिड एज लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन।
किसके लिए बढ़िया है?
जिन्हें ऑनलाइन, सिंपल और जल्दी मिलने वाला प्लान चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Income Tax Refund 2025 : रिफंड में देरी होने पर सरकार देगी ब्याज, जाने किसे मिलेगा और किसे नहीं!
2. SBI Life – Smart Shield
ये एक क्लासिक टर्म प्लान है, जिसे आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं।
- बेसिक लाइफ कवर के साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के विकल्प।
- Accidental Death Benefit और Accelerated Terminal illness Cover जैसे राइडर ऑप्शन।
- प्रीमियम थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन कवर भी ज्यादा मिलता है।
किसके लिए सही है?
जिन्हें लचीला प्लान और कई राइडर्स के साथ सुरक्षा चाहिए।
इसे भी पढ़ें : SIP क्या है? जानें मात्र 500 रुपए से निवेश शुरू कर कैसे बना सकते हैं करोड़ों का फंड
3. SBI Life – Poorna Suraksha
यह प्लान सिर्फ मृत्यु कवर नहीं देता बल्कि गंभीर बीमारियों से जुड़ी सुरक्षा भी साथ में शामिल करता है।
- 36 गंभीर बीमारियों का कवर।
- बीमा राशि का एक हिस्सा बीमारी के समय एडवांस में मिल सकता है।
- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बीमारियों का कवर अपने आप बढ़ता जाता है।
किसके लिए बढ़िया है?
जो सिर्फ लाइफ कवर नहीं, बल्कि हेल्थ प्रोटेक्शन भी चाहते हैं एक ही प्लान में।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
4. SBI Life – Saral Jeevan Bima
IRDAI द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स के तहत यह एक सरल और हर किसी के लिए सुलभ टर्म प्लान है।
- बिना ज्यादा डॉक्युमेंट्स और मेडिकल चेकअप के भी मिल सकता है।
- नौकरीपेशा, स्वरोजगार या हाउसवाइफ – सभी के लिए उपयुक्त।
- कम इनकम वालों के लिए एक सिंपल और भरोसेमंद विकल्प।
किसके लिए बेस्ट है?
जो लोग फर्स्ट टाइम टर्म इंश्योरेंस ले रहे हो या ज्यादा तकनीकी झंझट नहीं चाहते है।
इसे भी पढ़ें : Personal Loan Based On Salary : 15,000 रुपए से 1 लाख सैलरी वालों को कितना मिलेगा लोन? जानिए पूरा हिसाब
इस प्लान की प्रमुख विशेषताएं
- 1 करोड़ रुपए का कवरेज : कम प्रीमियम में ₹1 करोड़ तक का लाइफ कवरेज, जो परिवार की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त होता है।
- लंबी पॉलिसी अवधि : आप इस प्लान को 5 साल से लेकर 80 साल तक के टर्म के लिए चुन सकते हैं।
- ऑप्शनल राइडर्स : Accidental Death Benefit Rider, Critical Illness Rider जैसे ऐड-ऑन कवर भी उपलब्ध हैं।
- टैक्स में छूट : धारा 80C और 10(10D) के तहत टैक्स में राहत मिलती है।
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा : अब आप घर बैठे SBI की वेबसाइट से भी इस प्लान को खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : SBI Personal Loan Kaise Le : 30 लाख रुपए तक पाए पर्सनल लोन, ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन
कौन ले सकता है SBI का 1 करोड़ रुपए टर्म इंश्योरेंस?
इस पॉलिसी के लिए कुछ Eligibility Criteria होते हैं।
पैरामीटर | डिटेल्स |
---|---|
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 65 वर्ष |
पॉलिसी अवधि | 5 से 80 वर्ष तक |
न्यूनतम सम एश्योर्ड | 50 लाख रुपए |
अधिकतम सम एश्योर्ड | 1.5 करोड़ रुपए या उससे अधिक |
प्रीमियम भुगतान | वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक, मासिक |
इसे भी पढ़ें : Car Loan : बैंक से कार लोन कैसे ले, सबसे सस्ता कार लोन दे रही है ये बैंक
प्रीमियम कितना देना होगा?
प्रीमियम कई बातों पर निर्भर करता है – उम्र, स्वास्थ्य, पॉलिसी अवधि, राइडर्स आदि। आइए एक उदाहरण से समझते हैं।
उदाहरण :
- उम्र : 30 वर्ष
- कवरेज : 1 करोड़ रुपए
- टर्म : 30 साल
- नॉन स्मोकर
वार्षिक प्रीमियम : 7,500 रुपए से 12,000 रुपए तक (राइडर्स के अनुसार)
आप SBI Life की वेबसाइट पर जाकर अपना सटीक प्रीमियम कैलकुलेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कहीं आपको नकली सोना तो नहीं दे रहा दुकानदार! जाने Gold Purity Kaise Check Kare
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
पॉलिसी खरीदते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड)
- एड्रेस प्रूफ
- इनकम प्रूफ (सैलरी स्लिप या ITR)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मेडिकल रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)
SBI Term Insurance 1 Crore क्यों चुनें?
- भरोसा और सुरक्षा : SBI Life एक ऐसा नाम है जिस पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं। ये IRDAI से मान्यता प्राप्त है और लाखों परिवारों की पहली पसंद भी।
- क्लेम सेटलमेंट रेश्यो : SBI Life का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 97% से ज्यादा है जो ये साबित करता है कि कंपनी दावों के निपटारे में भरोसेमंद और जिम्मेदार है।
- डिजिटल सुविधा : आप घर बैठे पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं – प्रीमियम कैलकुलेशन से लेकर डॉक्यूमेंट सबमिशन तक।
- कस्टमाइजेशन : आप अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार प्लान को कस्टमाइज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Home Loan Transfer To Other Bank : होम लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में कैसे करें ट्रांसफर?
राइडर्स क्या होते हैं और क्यों जरूरी हैं?
राइडर्स वो एक्स्ट्रा कवर होते हैं जिन्हें आप अपनी पॉलिसी में जोड़ सकते हैं थोड़े से अतिरिक्त प्रीमियम पर। ये प्लान को और भी मजबूत बनाते हैं।
मुख्य राइडर्स
Accidental Death Rider : दुर्घटना में मृत्यु होने पर अतिरिक्त राशि मिलती है।
Critical Illness Rider : कैंसर, हार्ट अटैक जैसे गंभीर रोगों की स्थिति में एकमुश्त रकम दी जाती है।
Waiver of Premium : जब कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या या अपंगता हो जाती है तो उस स्थिति में प्रीमियम देना जरूरी नहीं रहता। यह सुरक्षा का एक हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें : Paytm Personal Loan : 5 मिनट में पाए 5 लाख तक का इंस्टेंट लोन, 100% डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस
क्लेम कैसे करें? (Step By Step प्रक्रिया)
- मृत्यु की सूचना SBI Life को दें।
- Claim Form भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Death Certificate, ID Proof, पॉलिसी डॉक्यूमेंट) जमा करें।
- क्लेम की जांच की जाती है।
- सफल जांच के बाद रकम नॉमिनी को ट्रांसफर कर दी जाती है।
सामान्यत : 10-15 कार्य दिवसों के अंदर क्लेम सेटल हो जाता है।
SBI Term Plan की तुलना अन्य बीमा कंपनियों से
फीचर | SBI Term Plan | HDFC Click 2 Protect | ICICI iProtect |
---|---|---|---|
कंपनी की साख | सरकारी | प्राइवेट | प्राइवेट |
क्लेम सेटलमेंट रेश्यो | 97.5%+ | 99.3% | 98.6% |
ऑनलाइन सुविधा | उपलब्ध | उपलब्ध | उपलब्ध |
प्रीमियम | कम | थोड़ा अधिक | बराबर |
इसे भी पढ़ें : Low Interest Personal Loan : सबसे सस्ता पर्सनल लोन कौन सा बैंक दे रहा है? देखे पूरी लिस्ट
SBI Term Insurance Premium Calculator कैसे यूज़ करें?
- SBI Life की वेबसाइट पर जाएं
- Term Insurance सेक्शन में “Premium Calculator” पर क्लिक करें
- नाम, उम्र, कवरेज राशि, पॉलिसी टर्म जैसे विकल्प भरें
- Calculate पर क्लिक करें – आपको अनुमानित प्रीमियम मिल जाएगा
क्या SBI Term Insurance सही विकल्प है?
अगर आप अपने परिवार की फाइनेंशियल सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और कम खर्च में मजबूत कवरेज चाहते हैं तो SBI का 1 करोड़ रुपए का टर्म इंश्योरेंस एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है। ये सरकारी बैंक से जुड़ा प्लान है जिसका भरोसा भी है और क्लेम सेटलमेंट में भी शानदार परफॉर्मेंस है।
इसे भी पढ़ें : Top 5 Instant Loan App In India : मात्र 10 मिनट में पाए 10 लाख तक का पर्सनल लोन, घर बैठे करें आवेदन
Conclusion
SBI Term Insurance 1 Crore सिर्फ एक पॉलिसी नहीं बल्कि आपके परिवार के भविष्य की गारंटी है। कम प्रीमियम में 1 करोड़ रुपए का जीवन कवच एक ऐसा कदम है जो आपको मानसिक सुकून के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी देता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी अनुपस्थिति में भी आपके अपनों की ज़िंदगी बिना किसी आर्थिक कठिनाई के चलती रहे तो इस प्लान को अपनाना एक बुद्धिमानी भरा निर्णय हो सकता है। आज ही SBI Life Insurance की वेबसाइट पर जाएं प्रीमियम कैलकुलेट करें और अपने परिवार को दें एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच।
इसे भी पढ़ें : Income Tax Department कैसे Track करता है आपका सारा लेन-देन, जाने कब आता है नोटिस
Disclaimer
SBI Life ने अलग-अलग लोगों की आवश्यकताओं को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह के टर्म इंश्योरेंस प्लान बनाए हैं। फिर चाहे आप डिजिटल सुविधा पसंद करते हों या पारंपरिक विकल्पों के साथ सहज हों यहां आपके लिए एक उपयुक्त प्लान ज़रूर मिलेगा। आपको बस अपनी उम्र, आय और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को ध्यान में रखकर सही योजना का चुनाव करना है।
अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा तो बिना हिचकिचाए किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट या SBI Life के एजेंट से सलाह ले सकते हैं। इससे फैसला लेना और भी आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : IRCTC Travel Insurance : सिर्फ 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख तक बीमा कवर, जाने कैसे करना है क्लैम
FAQ’s : SBI Term Insurance 1 Crore
क्या SBI Term Plan सिर्फ ऑनलाइन लिया जा सकता है?
नहीं, आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ले सकते हैं।
क्या हेल्थ चेकअप जरूरी होता है?
अगर आप बड़ी राशि का कवरेज ले रहे हैं या आपकी उम्र अधिक है तो हेल्थ चेकअप जरूरी हो सकता है।
क्या इस पॉलिसी में Loan लिया जा सकता है?
नहीं, यह एक Pure Term Plan है जिसमें कोई Surrender Value या Loan सुविधा नहीं होती।
क्या पॉलिसी कैंसिल की जा सकती है?
हां, फ्री-लुक पीरियड (15 दिन) के अंदर पॉलिसी रद्द की जा सकती है।