अगर आप एक ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं जो ना सिर्फ सुरक्षित हो बल्कि आपको गारंटीड और अच्छा रिटर्न भी दे तो SBI Amrit Vrishti FD Scheme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज के समय में जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है और महंगाई लगातार बढ़ रही है ऐसे में लोग अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे फिक्स्ड इनकम स्कीम में लगाना पसंद करते हैं जहां जोखिम कम हो और मुनाफा तय हो।

SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक खास अमृत वृष्टि फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम जो एक लिमिटेड पीरियड के लिए ऑफर मिलती है। इस स्कीम में निवेश करके आप तय समय में अच्छा ब्याज अर्जित कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि इस स्कीम की खासियत क्या है, इसमें कौन निवेश कर सकता है, कितने रिटर्न की उम्मीद है और इसे कैसे शुरू करें।
इसे भी पढ़ें : Post Office FD Scheme : 1000 रूपये से शुरू करें और 5 साल में पाएं मोटा ब्याज, 100% सुरक्षित
SBI Amrit Vrishti FD Scheme क्या है?
SBI Amrit Vrishti FD Scheme एक विशेष 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है जिसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देश के आम नागरिकों के लिए शुरू किया है। यह स्कीम विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए है जो निश्चित अवधि के लिए अपनी राशि को लॉक करना चाहते हैं और उस पर उच्च ब्याज कमाना चाहते हैं। यह योजना लिमिटेड टाइम के लिए होती है और इसका उद्देश्य निवेशकों को आकर्षक ब्याज दर के साथ एक सुरक्षित विकल्प देना है।
इस स्कीम के अंतर्गत निवेश करने वाले ग्राहकों को SBI की अन्य पारंपरिक एफडी स्कीम्स की तुलना में थोड़ा अधिक ब्याज मिलता है। खासकर अगर वो सीनियर सिटीजन हैं। यह स्कीम छोटे से मध्यम निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि में स्थिर रिटर्न चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Mutual Fund SIP vs LumpSum में क्या है अंतर, किस्में मिलेगा ज्यादा फायदा
SBI Amrit Vrishti FD Scheme की मुख्य विशेषताएं
इस स्कीम को समझने के लिए इसकी प्रमुख खूबियों पर नजर डालते हैं।
- लॉन्च की तारीख – यह स्कीम SBI की तरफ से एक लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च की जाती है जो विशेष अवसरों को ध्यान में रखकर लाई जाती है।
- न्यूनतम निवेश राशि – 10,000 रुपए से शुरू करके आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
- अधिकतम निवेश सीमा – अधिकतम निवेश सीमा 2 करोड़ रुपए तक निर्धारित की गई है।
- कार्यकाल (Tenure) – यह स्कीम 444 दिन के अवधि के लिए होता है।
- ब्याज दर – सामान्य नागरिकों के लिए 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% तक का ब्याज।
- प्रीमैच्योर विड्रॉल की सुविधा – जरूरत पड़ने पर समय से पहले राशि निकालने की सुविधा उपलब्ध है (कुछ शर्तों के साथ)।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा – ग्राहक YONO SBI App या नजदीकी शाखा से इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Income Tax Refund 2025 : रिफंड में देरी होने पर सरकार देगी ब्याज, जाने किसे मिलेगा और किसे नहीं!
SBI Amrit Vrishti FD Scheme Interest Rates | ब्याज दरें
ब्याज दर इस स्कीम का सबसे आकर्षक हिस्सा है। वर्तमान में SBI Amrit Vrishti FD Scheme के अंतर्गत निम्न ब्याज दर दिया जा रहा है।
कार्यकाल | सामान्य ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए |
444 दिन | 6.60% P.A. | 7.10% P.A. |
ध्यान दें : ब्याज दरें समय-समय पर बैंक द्वारा बदली जा सकती हैं। निवेश से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच से कंफर्म कर लें।
इसे भी पढ़ें : SIP क्या है? जानें मात्र 500 रुपए से निवेश शुरू कर कैसे बना सकते हैं करोड़ों का फंड
SBI Amrit Vrishti FD Scheme में कौन निवेश कर सकता है?
इस स्कीम में निम्नलिखित व्यक्ति निवेश कर सकते हैं।
- भारत के निवासी व्यक्ति (Resident Individuals)
- सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से ऊपर)
- HUFs (Hindu Undivided Families)
- न्यूनतम 10,000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है
नोट : NRI, ट्रस्ट, कंपनी आदि को इस स्कीम में फिलहाल निवेश की अनुमति नहीं है।
इसे भी पढ़ें : लोन लेने के बाद मौत हो जाए तो बैंक किससे वसूलता है बकाया राशि Personal Loan Rules
SBI Amrit Vrishti FD Scheme में निवेश करने के फायदे क्या है?
1. उच्च ब्याज दर : इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि यह पारंपरिक FD योजना की तुलना में अधिक ब्याज का लाभ देती है।
2. सीनियर सिटीजन को विशेष लाभ : वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है, जिससे उनकी आय और सुरक्षित हो जाती है।
3. सरलता और भरोसेमंद संस्था : SBI देश का सबसे बड़ा और भरोसेमंद बैंक है, जिससे यह निवेश पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।
4. लिक्विडिटी सुविधा : प्रीमैच्योर विड्रॉल और लोन अगेंस्ट FD की सुविधा भी मौजूद है।
5. ऑनलाइन निवेश की सुविधा : YONO ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे निवेश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
SBI Amrit Vrishti FD Scheme के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता (SBI का)
SBI Amrit Vrishti FD में निवेश कैसे करें? (Step-by-Step Process)
अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
ऑनलाइन प्रक्रिया
- SBI YONO ऐप या फिर SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
- “Fixed Deposit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- “Amrit Vrishti FD” स्कीम को चुनें।
- कार्यकाल भरें (444 दिन) और राशि भरें।
- नॉमिनी डिटेल्स भरें।
- टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें और सबमिट करें।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाए
- FD ओपनिंग फॉर्म मांगे और सही से जानकारी भरें
- आधार और पैन कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट की कॉपी जमा करें
- राशि, चेक या नकद द्वारा जमा करें
- इसके बाद आपको एक FD रसीद प्रदान की जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना है।
इसे भी पढ़ें : Post Office Scheme : FD से बेहतर पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीमें, मिल रहा ज़्यादा ब्याज और गारंटीड मुनाफा
Amrit Vrishti FD में प्रीमैच्योर विड्रॉल और लोन की सुविधा
इस स्कीम के तहत निवेशकों को समय से पहले अपनी FD को तोड़ने की सुविधा मिलती है हालांकि इसके लिए कुछ पेनाल्टी कटौती हो सकती है। इसके साथ ही इस FD पर आप लोन भी ले सकते हैं जो आपकी इमरजेंसी जरूरतों के समय मददगार साबित हो सकता है।
Amrit Vrishti FD और दूसरी FD स्कीम्स में अंतर
पैरामीटर | SBI Regular FD | SBI Amrit Vrishti FD |
ब्याज दर | 3.05% से 7.10% P.A. | 6.60% से 7.10% P.A. |
अवधि | 7 दिन से 10 साल | 444 दिन |
विशेष लाभ | नहीं | सीनियर सिटीजन के लिए अधिक ब्याज का लाभ |
उपलब्ध | रेगुलर स्कीम | लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध |
इसे भी पढ़ें : Personal Loan Based On Salary : 15,000 रुपए से 1 लाख सैलरी वालों को कितना मिलेगा लोन? जानिए पूरा हिसाब
टैक्सेशन और TDS का क्या है नियम?
- SBI Amrit Vrishti FD Scheme से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है।
- अगर किसी व्यक्ति का सालाना ब्याज 40,000 रुपए (सीनियर सिटीजन के लिए 50,000 रुपए) से अधिक हो जाता है तो उस पर TDS (Tax Deducted at Source) काटा जाएगा।
- यदि आपकी आय टैक्स स्लैब में नहीं आती है तो आप Form 15G/15H भरकर TDS से बच सकते हैं।
SBI Amrit Vrishti FD Scheme क्या अभी उपलब्ध है?
यह स्कीम SBI द्वारा Limited Period Offer के तौर पर लाई जाती है। यानी यह स्कीम एक निश्चित समय तक के लिए होता है जिसके बाद बैंक इसे बंद भी कर सकता है। इसलिए अगर आप निवेश का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले अपने नजदीकी SBI शाखा में जाकर पता लगाए कि अमृत वृष्टि एफडी स्कीम अभी चल रही है या नहीं। पिछले टाइम यह 15.07.2024 से 31.03.2025 तक के लिए उपलब्ध था।
इसे भी पढ़ें : बेटे-बेटी दोनों के लिए जरूरी हैं ये 6 स्कीमें! जानिए कौन सा Children Investment Plan है सबसे फायदेमंद
FAQ’s : SBI Amrit Vrishti FD Scheme से जुड़े सामान्य प्रश्न
SBI Amrit Vrishti FD स्कीम कितने समय के लिए है?
यह लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध स्कीम है जिसकी अवधि 444 दिन की होती है।
क्या सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलेगा?
हाँ, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
क्या इस स्कीम में टैक्स लाभ मिलता है?
नहीं, यह टैक्स सेविंग FD नहीं है। इससे मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल है।
क्या मैं इस FD पर लोन ले सकता हूँ?
हाँ, इस स्कीम पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
क्या यह स्कीम NRI के लिए है?
नहीं, फिलहाल यह योजना सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है।