कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास गलती से कटे-फटे या रंगे हुए नोट आ जाते हैं। कभी-कभी तो एटीएम से भी ऐसे नोट निकल आते हैं जिससे हम सोच में पड़ जाते हैं कि अब इसका क्या किया जाए। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम बनाए हैं।
RBI Note Exchange Policy के तहत आप ऐसे डैमेज नोटों को बैंक या RBI ऑफिस में जाकर आसानी से बदल सकते हैं। RBI की ओर से नोट बदलने के लिए कुछ खास मानक तय किए गए हैं। अगर आपका नोट थोड़ा फटा हुआ है या गंदा हो गया है तो बैंक उसे तय मानदंडों के अनुसार बदल देगा। अगर नोट पूरी तरह से खराब हो चुका है।
तो बैंक उसका मूल्यांकन करेगा और उस हिसाब से आपको मुआवजा मिलेगा। अच्छी बात ये है कि ये पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त होती है और कोई भी बैंक इसके लिए आपसे अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता है। RBI ने अप्रैल 2017 में यह स्पष्ट किया था कि कोई भी बैंक ऐसे नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : Paytm Personal Loan : 5 मिनट में पाए 5 लाख तक का इंस्टेंट लोन, 100% डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस
कौन-कौन से नोट बैंक में बदले जा सकते है?
अगर आपके पास कोई नोट फटा, कटा, या खराब हो गया है तो घबराने की बात नहीं है। RBI ने ऐसे खराब हो चुके नोटों को बदलने के लिए साफ दिशा-निर्देश तय किए हैं। आइए जानते हैं किन-किन प्रकार के नोट बदले जा सकते हैं।
- कटे-फटे नोट : ऐसा नोट जिसका कुछ हिस्सा गंदा हो गया हो या हल्का फट गया हो लेकिन नोट की पहचान बनी हुई हो तो इसे बिना किसी समस्या के आसानी से बदला जा सकता है।
- नोट का कुछ हिस्सा गायब हो : जिन नोटों का कुछ हिस्सा गायब हो लेकिन बचे हुए भाग से नोट की वैधता साबित हो सके उन्हें भी एक्सचेंज किया जा सकता है।
- खराब नोट : नोट पर तेल, दाग, केमिकल या किसी भी तरह का नुकसान हो लेकिन नंबर व पहचान साफ हो तो इसे भी बदला जा सकता है।
- अत्यधिक खराब नोट : जैसे कि जले हुए, बहुत पुराने या पूरी तरह से फट चुके नोट। इन्हें RBI की इश्यू ऑफिस में विशेष प्रक्रिया के तहत बदला जाता है।
- धुंधले या धुले हुए नोट : जो नोट गलती से पानी में भीगकर धुंधले हो गए हों, यदि उनमें पहचान योग्य नंबर हो तो इन्हें भी बदला जा सकता है।
- टेप लगे या स्टेपल किए हुए नोट : यदि नोट को जोड़ने के लिए उस पर टेप या स्टेपल किया गया हो फिर भी वह बदलने योग्य होता है जब तक उसकी पहचान बरकरार है।
- लिखे हुए या रंगे हुए नोट : नोट पर कुछ लिखा हो या हल्का रंग लग गया हो तब भी वो बदला जा सकता है अगर वो असली और वैध हो।
इसे भी पढ़ें : बार बार लोन Reject से है परेशान, जाने खराब Cibil Score कैसे सुधारे मात्र 8 स्टेप में।
पुराने, कटे-फटे, जले नोट कहा बदल सकते है?
आप अपने पूराने, कटे-फटे, जले नोट को इन जगहों पर एक्सचेंज करा सकते है।
- किसी भी सरकारी बैंक के शाखा में
- किसी भी प्राइवेट बैंक के शाखा में
- किसी भी करेंसी चेस्ट ब्रांच में
- RBI के किसी भी इश्यू ऑफिस में
हर बैंक चाहे सरकारी हो या प्राइवेट RBI के नियमों के तहत कटे-फटे नोटों को स्वीकार करने और बदलने का जिम्मेदार है। हालांकि, अगर नोट बहुत ज्यादा जले या क्षतिग्रस्त हों तो आपको उन्हें RBI के इश्यू ऑफिस में ले जाना होगा जहां इनका विशेष मूल्यांकन किया जाएगा। और उसके बाद ही नोट बदलकर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Top 5 Instant Loan App In India : मात्र 10 मिनट में पाए 10 लाख तक का पर्सनल लोन, घर बैठे करें आवेदन
बैंक एक बार में कितने नोट बदलकर दे सकता है?
अगर आपके पास कटे-फटे या खराब नोट हैं और आप उन्हें बैंक में बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए भी कुछ सीमाएं तय की गई हैं। RBI के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 नोट ही बदलवा सकता है।
और इनकी कुल कीमत 5000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपके पास इससे ज्यादा नोट या रकम है तो बैंक में सीधे जाकर जमा नहीं कर सकते है। ऐसे मामलों में बैंक शाखा प्रबंधक की अनुमति लेनी होती है। इसलिए नोट बदलवाने से पहले यह जरूर जांच लें कि नोटो की संख्या और राशि निर्धारित सीमा में है या नहीं।
इसे भी पढ़ें : Union Wellness Deposit FD Scheme : यूनियन बैंक का नया FD स्कीम, मात्र 375 दिन में पाए हाई रिटर्न और 5 लाख का हेल्थ कवर
नोट बदलवाने की प्रक्रिया क्या है?
अगर आपके पास खराब या कटे-फटे नोट हैं तो आप उन्हें अपने नजदीकी किसी भी बैंक शाखा में जाकर बदल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि नोट बदलवाने के लिए उस बैंक में आपका खाता होना जरूरी नहीं है। बैंक जाकर आपको सीधे काउंटर पर नोट बदलने की रिक्वेस्ट करनी होती है।
नोट को बदलवाने के लिए आपको बैंक में कोई भी फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप 20 से कम नोट और 5000 रुपए से कम की राशि लेकर जाते हैं तो बैंक बिना किसी झंझट के तुरंत नोट बदल देता है। पुराने नोट की जगह आपको उसी समय नकद में नए नोट या सिक्के दे सकता हैं।
इसे भी पढ़ें : SBI YONO App Se Personal Loan Kaise Le : पाए 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन, मात्र 10 से 15 मिनट में
बैंक नोट बदलने से मना करें तो क्या करें?
अगर कोई बैंक आपके कटे-फटे या खराब नोट बदलने से इनकार करता है तो आप RBI से सीधे उसकी शिकायत कर सकते है। RBI ने साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसे नोटों को तय नियमों के तहत बदला जाना चाहिए। अगर बैंक नियमों का पालन नहीं करता तो आप सीधे RBI में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत की जांच होगी और अगर बैंक दोषी पाया गया तो RBI उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई कर सकता है या उस बैंक पर जुर्माना भी लगा सकता है। ग्राहक अधिकारों की रक्षा के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : Post Office PPF Yojana : पोस्ट ऑफिस का धांसू स्कीम,1000 रुपए महीना जमा करो, इतने साल बाद मिलेगा 8,24,641 रुपए
कटे-फटे पुराने नोट बदलने से संबंधित RBI के नियम | RBI Note Exchange Policy
- 10 रुपए से ज्यादा वैल्यू का कोई भी नोट बदला जा सकता है।
- बैंक एक बार में 20 नोट ही बदलकर दे सकता है।
- नोटो की कुल कीमत 5000 रुपए से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।
- यदि बैंक नोट बदलने से इनकार करें तो इसकी शिकायत आप RBI से कर सकते है।
- यदि नोटो की कुल कीमत 5000 रुपए से ज्यादा है तो ऐसे मामले में बैंक नोट बदलने के लिए शुल्क भी ले सकता है।
इन तरीकों से करें शिकायत
- सबसे पहले अपनी शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक (Bank Manager) से करें।
- अगर समाधान न मिले तो बैंक की कस्टमर केयर सर्विस से संपर्क करें।
- समस्या बनी रहे तो RBI के टोल-फ्री नंबर 14440 पर मिस्ड कॉल दें।
- RBI की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
- चाहें तो RBI को ईमेल भी कर सकते है crpc@rbi.org.in पर।
इसे भी पढ़ें : SBI E Mudra Loan Kya Hai : डॉक्यूमेंट, योग्यता, इंटरेस्ट रेट, Online Apply 2025
ATM से कटा-फटा नोट निकले तो क्या करें?
कई बार ATM से पैसे निकालते समय कटे-फटे नोट भी आ जाते है। ऐसे मामले में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर ऐसा कोई नोट ATM से निकलता है तो आप उसी ATM के बैंक शाखा में जाकर नोट बदलवा सकते है। आइए इसकी पूरी प्रक्रिया समझते है।
- जिस ATM मशीन में कटे-फटे नोट निकले तो उसी मशीन के बैंक शाखा में जाए। भले ही उस बैंक में आपका खाता हो या ना हो।
- एक एप्लीकेशन लिखें जिसमें अपनी समस्या, नोट निकालने की तारीख, टाइम, शामिल करें।
- इसके अलावा ATM मशीन की लोकेशन व एड्रेस भी एप्लीकेशन में लिखें।
- एप्लीकेशन के साथ ATM से निकले पर्ची/स्लिप को भी अटैच करें।
- स्लिप नहीं है तो मोबाइल में आए ट्रांजेक्शन मैसेज की कॉपी अटैच करें।
- बैंक आपको उस कटे-फटे नोट के बदले उसी कीमत का दूसरा नोट दे देगा।
इसे भी पढ़ें : APSRTC CCS Loan Eligibility 2025 : इस योजना में मिल रहा 5 लाख रुपए तक लोन, ऐसे करे आवेदन
क्या नोट एक्सचेंज करने के लिए बैंक कोई चार्ज लेता है?
नहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार बैंक नोट एक्सचेंज करने पर कोई भी चार्ज नहीं ले सकते है। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होती है। चाहे आप छोटा नोट बदलवाएं या बड़ा, या फिर कटे-फटे और घिसे-पिटे नोट (soiled or mutilated notes) बदलवाएं।
कुछ ज़रूरी बातें –
- कोई भी व्यक्ति चाहे उसका उस बैंक में खाता हो या न हो नोट एक्सचेंज करवा सकता है।
- बैंक एक निश्चित मात्रा तक (जैसे – 20 नोट या 5,000 रुपये तक) बिना किसी पूछताछ के नोट बदलते हैं। इससे ज्यादा राशि के लिए आपको आवेदन करना पड़ सकता है या फिर बैंक चार्ज भी ले सकती है।
- कटे-फटे या जले हुए नोट के मामले में RBI द्वारा निर्धारित मूल्यांकन के आधार पर आंशिक या पूरा पैसा दिया जा सकता है।
- सहकारी बैंक और ग्रामीण बैंक भी नोट बदल सकते हैं लेकिन उनके पास नोट की मात्रा सीमित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : SBI PPF Scheme : इतने रुपए जमा करने पर 15 साल बाद मिलेगा 16,27,284 रुपए
इस तरह के नोट बदलने से मना कर सकता है बैंक!
- जिस नोट का 50% हिस्सा डैमेज हो चुका है।
- यदि नोट बुरी तरह से जल चुका हो।
- नोट पर गांधी जी का वॉटरमार्क, लोगों, और सीरियल नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई ना दे।
- नोट बहुत जगह से फटा हुआ हो या फिर उसके कई टुकड़े हो गए हो।
- नोट बुरी तरह से आपस में चिपके हो।
ध्यान दें : इस तरह के नोट अगर आप बैंक में बदलवाने के लिए जाते है तो हो सकता है बैंक मना कर दें। ऐसे में इसे आप RBI के ऑफिस में ले जा सकते है। वे जांच करने के बाद इसे बदलकर दे सकते है।
इसे भी पढ़ें : InCred Personal Loan : केवल 15 मिनट, और 10 लाख का पर्सनल लोन सीधे आपके खाते में, अभी करें अप्लाई
RBI के इस पहल का महत्व
RBI द्वारा कटे-फटे नोट बदलने की यह सुविधा आम लोगों के लिए एक राहत भरी पहल है। इससे पुराने और क्षतिग्रस्त नोटों को हटाकर स्वच्छ और सुरक्षित मुद्रा का प्रवाह बना रहता है। खराब नोटों के चलते लेनदेन में काफी दिक्कतें आती हैं।
और व्यापारी उन्हें लेने से मना कर सकते हैं। इसलिए RBI का यह कदम न केवल नागरिकों की सहूलियत के लिए है बल्कि यह हमारी मुद्रा प्रणाली को भी व्यवस्थित और भरोसेमंद बनाए रखने में मदद करता है।
बैंक में नोट बदलवाने का सही समय
बैंक में नोट बदलवाने का सबसे सही समय सुबह बैंक खुलते ही होता है क्योंकि उस समय भीड़ कम होती है और प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है। कोशिश करें कि सप्ताह के पहले दिन या मध्य में जाएं क्योंकि शनिवार को बैंक जल्दी बंद हो जाता है और सोमवार को भीड़ अधिक हो सकती है। त्योहारों या सरकारी छुट्टियों से ठीक पहले नोट बदलवाने से बचें ताकि आपको परेशानी न हो।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
Conclusion
नोट बदलने की प्रक्रिया को लेकर RBI Note Exchange Policy आम लोगों के लिए बड़ी सहूलियत होती है। इससे न सिर्फ पुराने या खराब नोटों से छुटकारा मिलता है बल्कि साफ और चलन में रहने योग्य मुद्रा का प्रवाह भी सुनिश्चित होता है।
नागरिकों को इस सुविधा का सही तरीके से लाभ उठाना चाहिए और समय पर बैंक जाकर अपने कटे-फटे नोट बदलवाने चाहिए। यह नीति न सिर्फ सुविधा देती है बल्कि देश की मुद्रा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाती है।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और सार्वजनिक डाटा पर आधारित है जिसका उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है। RBI के नियमों में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं इसलिए किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित बैंक या आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें।
FAQ’s : RBI Note Exchange Policy In Hindi
1. क्या किसी भी मूल्य के नोट बदले जा सकते है?
जी हां, आप 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के किसी भी नोट को खराब होने की स्थिति में बदलवा सकते है।
2. क्या सभी बैंक में यह सुविधा उपलब्ध है?
जी हां, बैंक सरकारी हो या प्राइवेट आप किसी भी बैंक शाखा में जाकर नोट बदलवा सकते है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि उस बैंक में आपका खाता हो या ना हो।