आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Post Office PPF Yojana मे कितने पैसे निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न प्राप्त होगा। यदि आप अपने पैसों को भरोसेमंद एवम सुरक्षित तरीके से निवेश करके ब्याज कमाने की सोच रहे है तो पोस्ट ऑफिस का PPF स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। इस योजना के अंतर्गत लंबी अवधि के साथ कम निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर एक बड़ा अमाउंट बना सकते है।
योजना के तहत निवेश धनराशि पर प्राप्त ब्याज और निवेश धनराशि दोनो टैक्स मुक्त होती है। ऐसे में इस स्कीम में इन्वेस्ट करके आप अपने वित्तीय सपने को पूरा कर सकते है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। यहां हमने पोस्ट ऑफिस की PPF (सार्वजनिक भविष्य निधि) योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को कवर किया है। तो आइए पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में विस्तार से जानते है।
इसे भी पढ़ें : Car Loan : बैंक से कार लोन कैसे ले, सबसे सस्ता कार लोन दे रही है ये बैंक
Post Office PPF Yojana
पोस्ट ऑफिस की PPF (Public Provident Fund) योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही लंबी अवधि की बचत योजना है। जिसे 1968 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत आप 15 वर्षो के लिए अपनी धनराशि निवेश कर सकते है। अगर आप और ज्यादा समय के लिए इसमें निवेश करना चाहते है तब 5-5 वर्षो के लिए इसकी अवधि कई बार बढ़ा सकते है।
योजना की खास बात ये है कि आप मिनिमम 500 रुपए सालाना और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते है। 1.5 लाख से अधिक राशि निवेश करने पर आपके अतिरिक्त राशि पर टैक्स छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसमें मेच्योर्ड राशि और प्राप्त ब्याज राशि दोनो ही टैक्स मुक्त होती है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों के लोग ले सकते है।
इसे भी पढ़ें : SBI E Mudra Loan Kya Hai : डॉक्यूमेंट, योग्यता, इंटरेस्ट रेट, Online Apply 2025
Post Office PPF Interest Rate
डाकघर की पीपीएफ योजना के ब्याज दर (PPF Account Interest Rate) की बात करे तो वर्तमान में 7.1% ब्याज दर है। ब्याज दर कितनी होनी चाहिए यह हर त्रैमासिक सरकार द्वारा तय किया जाता है। समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव होता रहता है। पीपीएफ खाते की ब्याज दर डाकघरों और सभी बैंकों में समान रूप से रखा जाता है।
Post Office PPF Plan में खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम (Post Office PPF Scheme) के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
- पहचान प्रमाण पत्र : आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ : बिजली बिल, आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र
- फोटो : 3 पासपोर्ट साइज फोटो
- इनकम प्रूफ : आय प्रमाण पत्र
- अन्य : पोस्ट ऑफिस खाता पासबुक
इसे भी पढ़ें : APSRTC CCS Loan Eligibility 2025 : इस योजना में मिल रहा 5 लाख रुपए तक लोन, ऐसे करे आवेदन
Post Office PPF Yojana में खाता खोलने के लिए आवेदन प्रक्रिया
How To Open PPF Account In Post Office : अभी वर्तमान में पोस्ट ऑफिस पर ऑनलाइन पीपीएफ खाता खुलवाने की सुविधा उपलब्ध नही है। इसलिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर ही PPF खाता खुलवाना होगा। खाता खोलने की आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है।
- आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर सबसे पहले PPF स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी ले लेनी है।
- फिर वहां के अधिकारियों से आपको पीपीएफ खाता खुलवाने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को अच्छी तरह ध्यानपूर्वक भर ले। और आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी आवेदन के साथ संलग्न करके अधिकारियों के पास जमा कर दें।
- इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डाकघर में आपका PPF Account खुल जायेगा। इसके बाद आपको खाते में प्रारंभिक राशि जमा करनी होगी।
- डाकघर पीपीएफ खाता (Post Office PPF Account) एक्टिव हों जाने के बाद अधिकारी आपको खाते का पासबुक दे देंगे। जिसमे खाते से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होगी।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
डाकघर PPF स्कीम की विशेषताएं
- पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम 500 रुपए सालाना निवेश किया जा सकता है। और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश किया जा सकता है।
- पीपीएफ स्कीम में निवेश धनराशि के मैच्योर होने की अवधि 15 वर्षो की होती है। जिसे 5-5 वर्ष करके कई बार बढ़ाया जा सकता है।
- इस योजना में निवेश राशि, ब्याज राशि और मेच्योर्ड राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
- निवेश राशि को 1 वर्ष में 12 किस्त करके जमा किया जा सकता है या फिर सालाना एक बार जमा करने की सुविधा मिलती है।
- डाकघर के पीपीएफ स्कीम में दी जाने वाली ब्याज दर 7.1% है। यह ब्याज दर सरकार द्वारा हर तिमाही तय किया जाता है।
- 15 वर्ष पूरा होने से पहले खाता को बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ विशेष परिस्थिति में समय से पहले खाता क्लोज करने की सुविधा दी जाती है। इमरजेंसी होने पर 7 साल पूरे होने के बाद ही इससे मैच्योरिटी होने तक आंशिक निकासी कर सकते है।
- पीपीएफ खाता धारक को धनराशि निवेश करने के 3 साल बाद कम ब्याज दर पर लोन लेने की सुविधा मिल जाती है।
- बैंक खाता की तरह पोस्ट ऑफिस पीपीएफ खाता में भी नॉमिनी जोड़ा जा सकता है। इससे खाता धारक पहले ही सुनिश्चित कर सकता है कि यह राशि किस सदस्य को मिलनी चाहिए।
- प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को राशि का भुगतान किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : SBI PPF Scheme : इतने रुपए जमा करने पर 15 साल बाद मिलेगा 16,27,284 रुपए
Post Office PPF Yojana के लाभ
- यह योजना सरकार समर्थित बचत योजना है इसलिए निवेशक द्वारा निवेश राशि पूरी तरह सुरक्षित रहता है। और गारंटी के साथ बेस्ट रिटर्न प्राप्त होता है।
- स्कीम में 15 वर्षो की (Post Office PPF Scheme 15 Years) लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाता है। जिसके कारण खाता धारक को चक्रवृद्धि ब्याज का बहुत फायदा मिलता है। यानिकि खाता धारक को ब्याज पर ब्याज राशि का लाभ मिलेगा।
- पोस्ट ऑफिस की यह योजना पूरी तरह पारदर्शी है जिसमे खाता धारक से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
- अगर किसी व्यक्ति ने अपना पीपीएफ खाता पहले ही खोल रखा है तो वह नाबालिग बच्चे के नाम से पीपीएफ खाता खोल सकता है।
- पीपीएफ खाता के आधार पर लोन लेने की सुविधा मिल जाती है।
- पीपीएफ खाता एक व्यक्ति के नाम से खुलता है यानिकि ज्वाइंट अकाउंट नहीं खोला जा सकता है।
- यह योजना उन लोगो के लिए बहुत फायदेमंद है जो बड़ी राशि निवेश नहीं कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम के लिए पात्रता
डाकघर पीपीएफ खाता खोलने के लिए निम्न पात्रताओं का होना जरूरी है।
- पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति भारतीय निवासी होना चाहिए।
- भारत का कोई भी निवासी जैसे- नौकरीपेशा, खुद का बिजनेस करने वाले, पेंशनभोगी भारतीय डाकघर में अपना PPF (Indian Post Office PPF) खाता खोल सकते है।
- NRI को पीपीएफ खाता खोलने की अनुमति नहीं है। यदि कोई भारतीय निवासी पीपीएफ खाता मैच्योर होने से पहले NRI बन जाता है तो वह खाते को मैच्योर होने तक संचालन जारी रख सकता है।
ऐसे मिलेगा 8 लाख से ज्यादा रिटर्न
अगर आप पीपीएफ स्कीम के अंतर्गत प्रति महीने 1000 रुपए निवेश करते है तो 1 साल में आपका निवेश 12000 रुपए हो जायेगा। चूंकि स्कीम 15 वर्षो की होती है इसलिए 15 वर्षो तक आपका निवेश 1,80,000 रुपए हो जायेगा। इसकी अवधि को 5-5 वर्ष करके और 10 साल के लिए बढ़ाया जाए तो 25 वर्षो तक आपका कुल निवेश 3,00,000 रुपए हो जायेगा।
जब PPF खाते का मैच्योरिटी पूरा हो जायेगा तब निवेश राशि पर 7.1% ब्याज दर के हिसाब से आपको 5,24,641 रुपए का ब्याज मिलेगा। इस तरह 25 वर्षो के अंत में मूल निवेश राशि और ब्याज राशि मिलाकर आपको कुल मैच्योरिटी अमाउंट 8,24,641 रुपए प्राप्त होंगे।
इसे भी पढ़ें : InCred Personal Loan : केवल 15 मिनट, और 10 लाख का पर्सनल लोन सीधे आपके खाते में, अभी करें अप्लाई
Post Office PPF Calculator
अगर आप 15 वर्षो के बाद और ज्यादा वर्षो के लिए निवेश जारी रखना चाहते है तब अलग-अलग वर्षो के लिए 7.1% ब्याज दर पर निवेश राशि, ब्याज राशि और मेच्योर्ड राशि कितनी होगी आइए जानते है।
निवेश प्रति महीने (रुपए) | अवधि | ब्याज राशि | मेच्योर्ड राशि |
500 | 15 वर्ष | 72,728 | 1,62,728 |
500 | 20 वर्ष | 1,46,332 | 2,66,332 |
500 | 25 वर्ष | 2,62,321 | 4,12,321 |
1000 | 15 वर्ष | 1,45,457 | 3,25,457 |
1000 | 20 वर्ष | 2,92,663 | 5,32,663 |
1000 | 25 वर्ष | 5,24,641 | 8,24,641 |
1000 | 30 वर्ष | 8,76,073 | 12,36,073 |
2000 | 15 वर्ष | 2,90,913 | 6,50,913 |
2000 | 20 वर्ष | 5,85,326 | 10,65,326 |
2000 | 25 वर्ष | 10,49,282 | 16,49,282 |
इसे भी पढ़ें : SBI Personal Loan Kaise Le : 30 लाख रुपए तक पाए पर्सनल लोन, ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन
Conclusion
इस लेख में हमने Post Office PPF Yojana से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी को बताया है। उम्मीद करता हूं दोस्तो यह जानकारी आपको पसंद आया होगा और आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा। अगर आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना भी ना भूले।
ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी हम आपके लिए लाते रहेंगे तो आप हमारे ब्लॉग साइट के साथ बने रहे और ब्लॉग साइट को सब्सक्राइब कर ले। साथ ही सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर लीजिए। ताकि आपको नई पोस्ट का अपडेट मिलता रहे।
FAQ’s : Post Office PPF Yojana
पोस्ट ऑफिस PPF खाता कौन खोल सकता है?
NRI और HUF को छोड़कर भारत का कोई भी व्यक्ति डाकघर में अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकता है।
क्या पीपीएफ अकाउंट ऑनलाइन खोला जा सकता है?
यदि आपके नजदीकी डाकघर में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है तब आप ऑनलाइन माध्यम से पीपीएफ खाता खोल सकते है। वही अगर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नही है तो आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पीपीएफ खाता खुलवाना होगा।
अगर खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो राशि का क्या होगा?
खाता धारक के मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को खाते की पूरी राशि दे दी जाती है और पीपीएफ अकाउंट को क्लोज कर दिया जाता है।
क्या पीपीएफ खाता को दूसरे डाकघर या बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है?
जी हां, आप अपने पीपीएफ खाता को अन्य पोस्ट ऑफिस या बैंक में ट्रांसफर करा सकते है, इसके लिए आपको आवेदन भरकर मौजूदा पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
क्या पीपीएफ खाते के मैच्योरिटी पूरा होने से पहले पैसे निकाले जा सकते है?
जी हां, खाता खोलने की तारीख से 7 साल पूरे हो जाने के बाद आप आंशिक निकासी कर सकते है। लेकिन आपके खाते में मौजूद राशि की एक निश्चित प्रतिशत तक ही राशि निकाल सकते है।