बदलते आर्थिक माहौल और बाजार की अनिश्चितता के बीच आज लोग ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं जो न केवल सुरक्षित हो बल्कि भरोसेमंद रिटर्न भी देता हो। ऐसे में पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (Post Office FD Scheme) स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिना जोखिम के अपनी पूंजी को सुरक्षित रखते हुए निश्चित लाभ कमाना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस एफडी में सरकार की गारंटी होने के कारण इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है।
साथ ही इसमें निवेश की अवधि का लचीलापन, स्थिर ब्याज दर और टैक्स में राहत जैसे फायदे भी मिलते हैं। अगर आप लंबी अवधि के लिए भरोसेमंद निवेश विकल्प की तलाश में हैं तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : Mutual Fund SIP vs LumpSum में क्या है अंतर, किस्में मिलेगा ज्यादा फायदा
Post Office FD Scheme क्या है?
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम, जिसे Post Office Time Deposit Scheme भी कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा संचालित एक सेविंग स्कीम है। यह एक प्रकार की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) योजना होती है जिसमें आप तय समय के लिए पैसा निवेश करते हैं और उस पर आपको एक निश्चित ब्याज मिलता है।
यह स्कीम अलग-अलग अवधि (1, 2, 3 और 5 साल) के लिए उपलब्ध है और इस पर ब्याज दर हर तिमाही में सरकार द्वारा तय की जाती है। निवेशक चाहे तो एक से ज्यादा एफडी अकाउंट खुलवा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Income Tax Refund 2025 : रिफंड में देरी होने पर सरकार देगी ब्याज, जाने किसे मिलेगा और किसे नहीं!
पोस्ट ऑफिस FD स्कीम की ब्याज दरें | Post Office Time Deposit Interest Rate
पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम की ब्याज दरें समय-समय पर सरकार द्वारा रिवाइज की जाती हैं। जुलाई 2025 तक की ब्याज दरें इस प्रकार हैं। 5 साल की एफडी (5 Year Post Office FD Scheme) पर टैक्स छूट भी मिलती है जो इसे और आकर्षक बनाती है।
| अवधि | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| 1 वर्ष | 6.9% |
| 2 वर्ष | 7.0% |
| 3 वर्ष | 7.1% |
| 5 वर्ष | 7.5% (टैक्स छूट के साथ) |
इसे भी पढ़ें : SIP क्या है? जानें मात्र 500 रुपए से निवेश शुरू कर कैसे बना सकते हैं करोड़ों का फंड
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम की विशेषताएं और लाभ
- न्यूनतम निवेश : 1000 रुपए से FD शुरू किया जा सकता है।
- कोई अधिकतम सीमा नहीं : आप जितना चाहें निवेश कर सकते हैं।
- अलग-अलग अवधि का विकल्प : 1 से 5 साल तक की अवधि उपलब्ध।
- कंपाउंड ब्याज दर : ब्याज सालाना कंपाउंड होता है पर पेमेंट वार्षिक होता है।
- सुरक्षित निवेश : भारत सरकार द्वारा पूरी गारंटी प्राप्त।
- नॉमिनी की सुविधा : उपलब्ध है।
- अकाउंट ट्रांसफर : खाते को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध है।
- नाबालिग खाता : अभिभावक अपने नाबालिग बेटे-बेटियों के नाम पर खाता खुलवा सकते है।
- सिंगल और ज्वाइंट खाता : पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में आप सिंगल या ज्वाइंट खाता खुलवा सकते है। ज्वाइंट में 3 सदस्य तक शामिल किया जा सकता है।
यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बिना किसी जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : लोन लेने के बाद मौत हो जाए तो बैंक किससे वसूलता है बकाया राशि Personal Loan Rules
वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभ (Benefits for Senior Citizens)
वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करने पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता जैसे कुछ बैंकों में होता है। लेकिन सरकार की सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न की वजह से यह अभी भी एक बेहतरीन विकल्प है।
5 साल की FD पर टैक्स छूट मिलती है जो वरिष्ठ नागरिकों (Best FD Scheme For Senior Citizens In India) के लिए बड़ी राहत है। इसके अलावा किसी तरह की मार्केट अस्थिरता का इस पर कोई असर नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
पोस्ट ऑफिस FD स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप पोस्ट ऑफिस में अपना FD अकाउंट खुलवाना चाहते है तो आपको निम्न दस्तावेजों (Post Office FD Documents Required) की जरूरत पड़ेगी।
- पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, Voter ID)
- एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, राशन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पोस्ट ऑफिस बचत खाता (अनिवार्य नहीं, लेकिन लाभकारी)
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
इसे भी पढ़ें : Post Office Scheme : FD से बेहतर पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीमें, मिल रहा ज़्यादा ब्याज और गारंटीड मुनाफा
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया
अगर आप जानना चाहते है कि पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में आवेदन (How to open FD account in post office) कैसे करें तो यहां हमने अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस बताया है आप इसे फॉलो करके FD में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है। आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से कर सकते है।
ऑनलाइन प्रक्रिया
- पहले आप पोस्ट ऑफिस की https://ebanking.indiapost.gov.in ईबैंकिंग पोर्टल पर जाएंगे फिर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
- होम पेज में General Services विकल्प पर क्लिक कर लें।
- उसके बाद Service Request पर क्लिक करे।
- New Request पर क्लिक करके Time Deposit Account के लिए आवेदन करें।
- आवश्यक दस्तावेज और न्यूनतम राशि ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद एक रशीद मिलेगा जिसे आपको संभलकर रखना होगा।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
ऑफलाइन प्रक्रिया
- अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं।
- टाइम डिपॉजिट या FD फॉर्म मांगकर उसे अच्छी तरह सही-सही भर लें।
- आवश्यक दस्तावेज को भी साथ में संलग्न कर दें।
- इसके बाद न्यूनतम 1000 रुपए जमा करें।
- आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें निवेश की राशि, ब्याज दर और मैच्योरिटी डेट होगी।
मैच्योरिटी और भुगतान (Maturity & Withdrawal)
मैच्योरिटी :
- 1, 2, 3, या 5 साल पर फिक्स मैच्योरिटी होती है।
- 5 साल की एफडी टैक्स बचत स्कीम मानी जाती है।
भुगतान :
- ब्याज सालाना एक बार आपके अकाउंट में ट्रांसफर होता है।
- मैच्योरिटी पर मूलधन + पूरा ब्याज मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें : Personal Loan Based On Salary : 15,000 रुपए से 1 लाख सैलरी वालों को कितना मिलेगा लोन? जानिए पूरा हिसाब
प्री-मैच्योर विड्रॉवल :
- 6 महीने से पहले आप निकासी नहीं कर सकते है।
- 6 महीने से 1 साल के बीच निकासी करने पर सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज मिलेगा।
टैक्स छूट और TDS नियम
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। आप 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन ध्यान दें :-
- ब्याज पर TDS नहीं कटता जब तक सालाना ब्याज 40,000 रुपए से अधिक न हो (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपए)।
- अगर आपका कुल इनकम, टैक्स के दायरे में नहीं आता है तो आप फॉर्म 15G/15H जमा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बेटे-बेटी दोनों के लिए जरूरी हैं ये 6 स्कीमें! जानिए कौन सा Children Investment Plan है सबसे फायदेमंद
पोस्ट ऑफिस एफडी VS बैंक एफडी
| विशेषता | पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम | बैंक एफडी स्कीम |
| सुरक्षा | सरकार की पूरी गारंटी | DICGC द्वारा 5 लाख रुपए तक |
| ब्याज दर | स्थिर | बैंक के अनुसार बदलती है |
| टैक्स छूट | 5 साल की FD पर धारा 80C के तहत छूट | केवल टैक्स सेविंग FD में |
| लचीलापन | सीमित | ज्यादा विकल्प |
इसे भी पढ़ें : Post Office Recurring Deposit Scheme : 100 रुपए जमा करो, मिलेगा लाखों में रिटर्न
किन लोगों का इस स्कीम में निवेश करना अच्छा है
- वे लोग जिन्हें कम जोखिम में सुरक्षित निवेश चाहिए।
- रिटायर्ड व्यक्ति या सीनियर सिटीज़न।
- टैक्स सेविंग के लिए 5 साल का विकल्प ढूंढने वाले निवेशक।
- वे लोग जो नियमित रूप से बैंकिंग सुविधाओं से दूर रहते हैं जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग।
Post Office FD Scheme Calculator
मान लेते है कि आप 5 लाख रुपए Post Office FD Scheme में इन्वेस्ट करना चाहते है। तो यहां हम जानेंगे कि अलग-अलग समय अवधि के लिए आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। आप अपनी इच्छानुसार कितना भी पैसा 1 से 5 साल के लिए निवेश कर सकते है। चलिए अब जान लेते है आखिर आपको कितना फायदा हो सकता है इस स्कीम में।
इसे भी पढ़ें : Fixed VS Floating Interest Rate : फिक्स्ड या फ्लोटिंग, किस ब्याज दर पर होम लोन लेना अच्छा होता है, जाने फायदे और नुकसान
1 वर्ष के लिए
- निवेश राशि : 5 लाख रुपए
- अवधि : 1 वर्ष
- ब्याज दर : 6.9%
- मैच्योरिटी राशि : 5,35,403 रुपए रिटर्न मिलेगा
- ब्याज राशि का फायदा : 35,403 रुपए
2 वर्ष के लिए
- निवेश राशि : 5 लाख रुपए
- अवधि : 2 वर्ष
- ब्याज दर : 7.0%
- मैच्योरिटी राशि : 5,74,441 रुपए रिटर्न प्राप्त
- ब्याज राशि का फायदा : 74,441 रुपए
5 वर्ष के लिए
- निवेश राशि : 5 लाख रुपए
- अवधि : 5 वर्ष
- ब्याज दर : 7.5%
- मैच्योरिटी राशि : 7,24,974 रुपए रिटर्न मिलेगा
- ब्याज राशि का फायदा : 2,24,974 रुपए
इसे भी पढ़ें : Best Tax Saving Schemes : टॉप 5 स्कीम, जिसमें मिलता है सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ
FAQ’s : Post Office FD Scheme से जुड़े सवाल
पोस्ट ऑफिस में सबसे अच्छी FD स्कीम कौन सी है?
पोस्ट ऑफिस में सबसे अच्छी FD स्कीम 5 साल वाली है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा ब्याज दर मिलता है। साथ ही 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
पोस्ट ऑफिस में 10,000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा?
अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में 10,000 रुपए 1 साल के लिए निवेश करना चाहते है तो आपको रिटर्न 10,708 रुपए प्राप्त होगा। जिसमें आपको 708 रुपए का ब्याज मिलेगा।
क्या पोस्ट ऑफिस में FD सेफ है?
हां , क्योंकि ये स्कीम भारत सरकार द्वारा संचालित होती है। जो पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ साथ गारंटी रिटर्न भी सुनिश्चित करता है।
पोस्ट ऑफिस में FD की मैक्सिमम लिमिट कितनी है?
पोस्ट ऑफिस FD स्कीम में निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है आप कितना भी पैसा इसमें निवेश कर सकते है।