Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : देश के प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं के लिए समय समय पर बहुत ही लाभकारी योजनाएं लाते रहते है। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और समाज में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही Lakhpati Didi Yojana एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका लाभ केवल महिलाओं और लड़कियों को मिलेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने, आय में वृद्धि करने और उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने लखपति दीदी योजना को लॉन्च किया है।

इस योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम लखपति दीदी योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे।

जैसे- लखपति दीदी योजना क्या है, योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा, Lakhpati Didi Yojana Online Apply कैसे करना है, योजना से क्या क्या लाभ मिलेगा सब कुछ यहां पर जानने वाले है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस आर्टिकल में अंत तक जरूर बने रहे। आपको इस योजना से जुड़ी सारी बातों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इसे भी पढ़े : PM Muft Bijli Yojana 2024 : हर महीने सरकार दे रही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, योजना का ऐसे उठाए लाभ

लखपति दीदी योजना 2025 | Lakhpati Didi Yojana 2025

Lakhpati Didi Yojana Kya Hai : लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक पहल है। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाओं को सरकार की तरफ से विभिन्न तरह के कौशल ट्रेनिंग दिए जायेंगे जैसे – ड्रोन रिपेयरिंग, एलईडी बल्ब बनाना, प्लंबिंग का काम।

Lakhpati Didi Yojana Official Website – https://lakhpatididi.gov.in

साथ ही उन्हें सरकार वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी ताकि वे अपने कौशल के बदौलत खुद का व्यवसाय शुरू कर सके और अपने आप को आत्मनिर्भर बना सके। इस तरह महिलाएं अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी। जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम है उन्ही महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2025 : राशन कार्ड नया नियम जारी, अब बिना राशन कार्ड के मिलेगा राशन, जाने कैसे?

लखपति दीदी योजना का लक्ष्य

पहले इस योजना के माध्यम से 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 1 फरवरी 2024 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए 2 करोड़ महिलाओं की संख्या में 1 करोड़ महिलाओं की वृद्धि करके अब 3 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की घोषणा कर दी गई है।

यानिकि 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल चुका है। महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना ही इस योजना का उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से

Lakhpati Didi Yojana Eligibility

यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको योजना के तहत निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा तभी आप योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

  • महिला भारत देश की नागरिक होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है वही महिलाए Lakhpati Didi Scheme के लिए अप्लाई कर सकती है।
  • आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद या नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • केवल स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र है।
  • जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर है वह इस योजना में आवेदन कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : Apaar Id Card Kaise Banaye : मोबाइल से बनाए अपार आईडी कार्ड, सिर्फ 2 मिनट में, पूरी जानकारी देखे।

Lakhpati Didi Yojana Benefits

इस योजना के जरिए महिलाओं को बहुत से फायदे मिलते है।

  • बिना किसी ब्याज के महिलाओं को 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक की राशि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
  • सरकार ने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। 2024 के आम बजट में इस बात की चर्चा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को मुफ्त में कई प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिए जाते है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर पाए।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलती है।
  • महिलाओं को सरकार द्वारा स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते है। जिससे वे अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती है।
  • योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त कर महिलाओं को समाज में सम्मान मिलता है और उनकी अपनी पहचान बनती है।
  • इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा।
  • महिलाओं के परिवार की सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इसे भी पढ़ें : PM Mudra Loan Yojana 2025 : बिजनेस के लिए सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी प्रकार के योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। इसलिए योजना का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास होने ही चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसी भी बैंक का खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्वयं सहायता समूह सदस्यता प्रमाण पत्र

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

Lakhpati Didi Yojana Online Apply

Lakhpati Didi Yojana Form ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीके से आप भर सकते है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र है और आवेदन करना चाहते है तो यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताएंगे जिसे फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आइए जानते है ऑनलाइन Lakhpati Didi Yojana Form Kaise Bharen.

  • पहले आपको योजना की ऑफिशियल साइट https://lakhpatididi.gov.in/गूगल पर लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद साइट का होम पेज खुल जायेगा यहां पर आपको Lakhpati Didi Yojana लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद इसका फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपको पूछे गए सभी जानकारी को अच्छी तरह से भर लेना है।
  • और जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको ऑनलाइन एक रसीद प्राप्त होगा इसे आपको संभालकर रखना है।

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Aadhar Card Download Kaise Kare

Lakhpati Didi Yojana Offline Apply

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही है या ऑनलाइन आवेदन करना नही आता है तो आप ऑफलाइन भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको महिला एवम बाल विकास विभाग/कार्यालय में जाकर वहां से लखपति दीदी योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म मिल जाने के बाद उसमे जो कुछ भी जानकारी मांगी गई है उसे सही तरीके से भर लें और इसके साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अटैच कर दें।
  • अब कार्यालय में फॉर्म को जमा कर दे वहां से आपको एक रसीद दिया जायेगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना है।

इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

Conclusion

लखपति दीदी योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है। इस योजना से जुड़े सभी जरूरी बातों को हमने यहां पर बताया है।

Lakhpati Didi Yojana Online Apply और ऑफलाइन अप्लाई के बारे में भी आपने जान लिया है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र है तो यहां पर बताए गए जानकारी को पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते है। अगर इस आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

साथ ही इस आर्टिकल को सोशल मीडिया में शेयर करना भी ना भूले। आपके शेयर करने से हो सकता है किसी जरूरतमंद व्यक्ति तक यह जानकारी पहुंच जाए जिसे इस योजना की जरूरत हो। ऐसे ही सरकारी योजना से रिलेटेड जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग साइट के साथ जुड़े रहें।

इसे भी पढ़ें : Free Silai Machine Yojana Apply Online – इन महिलाओं को मिल रहा फ्री सिलाई मशीन और ट्रेनिंग, जानिए कैसे करना है आवेदन

0Shares

2 thoughts on “Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ”

  1. मैं किसी भी स्वयं सहायता समूह में नहीं जुडी हूँ, लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे लू

    Reply
    • अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों से है और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। या अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है या आपकी वार्षिक पारिवारिक आय कम है तो इस योजना का लाभ ले सकते है। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए आपको कन्फ्यूज नही होना है।

      Reply

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now