Happy Republic Day 2025 : 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। और इसी दिन भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। तब से हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में गणतंत्र दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। जिसमे छात्र, छात्राएं उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में पार्टिसिपेट करते है।
इस वर्ष पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मनाएगा। ऐसे मौके पर भारत में हर जगह तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों तथा स्कूलों और कॉलेजों में 26 जनवरी के दिन तिरंगा फहराया जाता है। इस दिन हर साल दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड भी होता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। राजपथ पर आयोजित होने वाले परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती है। यह नजारा आकर्षक का केंद्र होता है।
26th January 2025 Republic Day | गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025
26 january 2025 Republic Day
पर्व | गणतंत्र दिवस (Indian Republic Day 2025) |
तारीख | 26 जनवरी 2025 |
प्रकार | राष्ट्रीय पर्व |
मनाया जाना शुरू हुआ | 26 जनवरी 1950 |
छुट्टियां | सरकारी और प्राइवेट अवकास |
गणतंत्र दिवस | 76 वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day 2025) |
History : 26 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस |Happy Republic Day 2025 In Hindi
कभी ना कभी आपके मन में सवाल आया होगा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है। किसी दूसरे दिन क्यों नही मनाया जाता है। तो इसके पीछे बहुत ही रोचक इतिहास है।
26 जनवरी 1950 में हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था जिसके कई कारण थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। इसी के साथ 26 जनवरी 1950 में संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
सन 1950 में इसी दिन 10:18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। और इसके 6 मिनट बाद ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली थी। और उन्हें पहली बार तीनों सेना के द्वारा सलामी मिली थी। इसके साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
सन 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी। यह भी 26 जनवरी के दिन संविधान को लागू करने के कारणों में से एक है। सन 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक सभा (लाहौर अधिवेशन) का आयोजन किया था जिसकी अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।
इस सभा में इस बात का ऐलान किया गया था कि अंग्रेजी सरकार 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमिनियन स्टेट का दर्जा दे। इसी दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। भारत देश को आजादी मिलने से पहले तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था।
26 जनवरी 1930 के दिन पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देते हुए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। तथा 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई।
यहां पर “गणतंत्र” का मतलब होता है कि देश का मुखिया वंशानुगत ना होकर संविधान द्वारा चुना जायेगा। इसी अनुसार हमारे देश का राष्ट्रपति वंशानुगत ना होकर अप्रत्यक्ष रूप से लोगो के द्वारा चुना जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति स्वतंत्रता संग्राम और देश के लिए हुए शहीदों को सम्मानित करते है।
26 जनवरी पर शायरी 2025 | 26 January Shayari In Hindi 2025
Republic Day Wishes 2025 in hindi : आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। यहां पर आपको Republic Day Status, Wishes, Quotes दिया गया है जिसे आप अपने दोस्तो और रिस्तेदारो को Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter पर भेजकर उन्हे गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं दे सकते है।
ना जियो धर्म के नाम पर,
गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं !
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
बलिदानों का सपना जब सच हुआ,
Happy Republic Day Shayari In Hindi
देश तभी आजाद हुआ,
आज सलाम करे उन वीरों को,
जिनकी शहादत से ये भारत गणतंत्र हुआ।
तिरंगा लहरायेंगे,
Best Shayari For Republic Day In Hindi
भक्ति गीत गुनगुनाएंगे,
वादा करो इस देश को,
दुनिया का सबसे प्यारा देश बनायेंगे।
देशभक्तों से ही देश की शान है,
Indian 74th Republic Day 2025 26 January Shayari In Hindi
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
Republic Day Shayari For 26 January In Hindi
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।
आज शहीदों ने है तुमको, अहले वतन ललकारा,
26 January Par Shayari
तोड़ो गुलामी की जंजीरें, बरसाओ अंगारा,
हिन्दू-मुस्लिम-सिख हमारा, भाई-भाई प्यारा,
यह है आजादी का झंडा, इसे सलाम ,
गाँधी स्वप्ना जब सत्य बना,
26 January Republic Day Shayari In Hindi
देश तभी जब गणतंत्र बना,
आज फिर से याद करे वह मेहनत,
जो थी की वीरो ने और भारत गणतंत्र बना।
इंडियन होने पर करीए गर्व,
गणतंत्र दिवस की शायरी
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलके हराओ,
हर घर पर तिरंगा लहराओ।
वतन हमारा ऐसा ना छोड़ पाए कोई,
26 January Shayari Hindi Mai
रिश्ता हमारा ऐसा ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है, एक है हमारी जान,
हिन्दुस्तान हमारा है और हम है इसकी शान।
तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
Republic Day Hindi Shayari
वतन परस्ती है वफ़ा-ए-जिंदगी,
देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,
अखण्ड भारत के स्वप्न का जूनून है हमें।
नफरत बुरी है ना पालो इसे,
26 January Ke Liye Shayari
दिलों में खलिश है निकालो इसे,
न तेरा, न मेरा, न इसका न उसका,
ये सबका वतन है संभालो इसे।
काँटों में भूल खिलाएं,
Republic Day Pe Shayari
इस धरती को स्वर्ग बनायें,
आओ सबको गले लगायें
हम गणतंत्र का पर्व मनाएं।
ना सरकार मेरी है,
Gantantra Diwas Par Shayari In Hindi
ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गर्व है,
मैं “हिन्दुस्तान” का हूँ और “हिन्दुस्तान” मेरा है।
वतन हमारा मिसाल मोहब्बत की,
Desh Bhakti Shayari For Republic Day In Hindi
तोड़ता है दीवार नफरत की,
खुशनसीबी हमारी जो मिली जिंदगी इस चमन में,
भुला न सकेंगे इसकी खुशबु सातों जन्म में।
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
Heart Touching Republic Day Shayari In Hindi
शहीदों के दिलो में थी जो वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुची थी किनारे पे,
देशभक्ति के खून की वो धारा याद कर ले।
तीन रंग का है तिरंगा,
Republic Day Shayari 2025
ये ही मेरी पहचान है,
शान देश की, आन देश की,
हम तो इसकी ही सन्तान हैं।
बता दो आज इन हवाओं को,
Republic Day Par Shayari
जला कर रखो इन चिरागों को,
लहू देकर जो ली आजादी,
टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को।
याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम,
26 जनवरी के लिए शायरी
यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
आओ झुक कर सलाम करे उनको,
Republic Day Shayri
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
मेरे हर कतरे-कतरे में हिंदुस्तान लिख देना,
26 january Wishes Shayari In Hindi
और जब मौत हो, तन पे तीरंगे का कफन देना,
यही ख्वाहिश खुदा हर जन्म हिन्दुस्तान वतन देना,
अगर देना तो दिल में देशभक्ति का चलन देना।
ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई,
Republic Day SMS In Hindi
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ।
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे है कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता ।।
देश भक्तो के बलिदान से ,
Shayari Of Republic Day In Hindi
स्वतनत्र हुए है हम ..
कोई पूछे कौन हो ,
तो गर्व से कहेंगे .
भारतीय है हम
“ये बात हवाओ को बताये रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की…
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना !!
गणतंत्र दिवस के लिए शायरी
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान;
26 जनवरी की शायरी
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान;
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास;
इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
आओ देश का सम्मान करे शहीदो की शहादत याद करे एक बार फिर से राष्ट्र की कमान..
गणतंत्र दिवस पर शायरी
हम हिन्दुस्तानी अपने हाथ धरे.. आओ.. गणतंत्र दिवस का मान करे।
आज़ादी की कभी शाम ना होने देगे,
26 january Shayri
शहीदो की कुर्बानी बदनाम ना होने देगे,
बची है जो 1 बूँद भी लहू की तो,
भारत मां का आँचल नीलाम ना होने देगे!!
मैं मुस्लिम हूँ, तू हिंदू है, हैं दोनो इंसान,
गणतंत्र दिवस पर शायरी हिंदी में
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूँ, तू पढ़ ले क़ुरान,
अपने तो दिल में है दोस्त बस एक ही अरमान,
एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान.
मैं इसका हनुमान हूँ , ये देश मेरा राम है ,
26 जनवरी शायरी
छाती चीर के देख लो, अन्दर बैठा हिन्दुस्तान है ||
क्यों मरते हो यारो सनम के लिए,
गणतंत्र दिवस पर शहीदों के सम्मान में शायरी
ना देगी दुप्पटा कफ़न के लिए,
मरना है तो मरो वतन के लिए,
तिरंगा तो मिलेगा कफ़न के लिए,
आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
26 जनवरी देशभक्ति शायरी हिंदी में
जब भी जरुरत पड़ेगी देश के लिए जान लूटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।
चलो फिर से खुद को जगाते हैं
Republic Day Quotes In Hindi
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं
याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी को
जिनके कारण हम इस लोकतंत्र का आनंद उठाते हैं।
जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो,
Republic Day Status In Hindi
जब आँख बंद हो तो यादेँ हिन्दुस्तान की हो,
हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन,
मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो।
वतन की मोहब्बत में खुद को तपाये बैठे है,
Republic Day Best Wishes In Hindi
मरेगे वतन के लिए शर्त मौत से लगाये बैठे हैं!
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये
26 January Status In Hindi
मैं भारत बरस का हरदम सम्मान करता हूँ,
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ
Happy Republic Day Shayari 2025
गणतंत्र दिवस का महत्व | Republic Day Importance In Hindi
Importance Of Republic Day : गणतंत्र दिवस के अनेकों महत्व है जिसके बारे में आप जान सकते है।
- भारतीय संविधान सभा ने 26 जनवरी 1950 को भारत शासन अधिनियम 1935 को खत्म कर भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया।
- भारत के मुख्य पद यानी राष्ट्रपति पद जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाने लगा।
- 26 जनवरी 1950 के दिन भारत संप्रभु लोकतांत्रिक राष्ट्र बना तथा सभी लोगो को समान अधिकार प्राप्त हुए।
- इस दिन पहली बार सभी स्वतंत्रता सेनानियो को सम्मान मिला। तथा सभी लोगो को अपने भारतीय होने पर गर्व हुआ।
गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कितने दिनों का होता है।
गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 1 सप्ताह का होता है। यह आमतौर पर 24 जनवरी से शुरू होता है। इसी दिन राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले बच्चों के नाम का ऐलान किया जाता है। लेकिन इस बार कार्यक्रम 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। 25 जनवरी की शाम राष्ट्रपति देश के नाम संबोधन देते है। और गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी को आयोजित किया जाता है।
27 जनवरी के दिन परेड में शामिल हुए एनसीसी कैडेट के साथ प्रधानमंत्री मुलाकात करते है। और 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम रायसीना हिल्स पर किया जाता है। इस प्रकार पूरे 1 सप्ताह तक गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चलता रहता है।
गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य | India Republic Day 2025 Amazing Facts In Hindi
- हर साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस का परेड किया जाता है। शुरुवाती 4 साल यानि कि 1950 से 1954 तक परेड अलग-अलग स्थानों में किया गया। जैसे- लाल किला, इरविन स्टेडियम, रामलीला मैदान, और किंग्सवे।
- भारत के राष्ट्रीय चिन्ह “अशोक स्तंभ” को भी 26 जनवरी 1950 में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह घोषित किया गया।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ में होने वाले परेड में वायुसेना के 41 विमान भाग लेते है जो वायुयान का तिरंगा दृश्य बनाकर करतब दिखाते है।
- गणतंत्र दिवस में 21 तोपो की सलामी दी जाती है वास्तव में 7 तोप ही होते है जिसमे प्रत्येक तोप से 3 राउंड फायरिंग करके 21 तोपो की सलामी दी जाती है।
- भारत का संविधान सुबह 10:18 मिनट पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
- गणतंत्र दिवस के आयोजन में सभी झाकियों को 5 km/h की रफ्तार से चलाया जाता है। तथा झांकी ड्राइवर के लिए थोड़ी सी देखने के लिए जगह होती है।
- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलता है 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम के साथ गणतंत्र दिवस का समापन किया जाता है।
- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए करोड़ों का खर्चा आता है।
FAQ’s – Happy Republic Day 2025
1. भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?
भारत प्रति वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से लेकर हम भारतवासी 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाते है।
2. 2025 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। Which Republic Day Is Celebrated In 2025
26 january 2025 को 76 th गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।
3. रिपब्लिक डे को हिंदी में क्या कहते हैं ?
Ans : Republic Day Meaning In Hindi – गणतंत्र दिवस
4. पहली महिला प्रधानमंत्री कौन हैं जो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थीं ?
Ans : 1961 में यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पहली महिला मुख्य अतिथि थी। और सन 1995 में गणतंत्र दिवस समारोह में दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला मुख्य अतिथि थे।
5. गणतंत्र दिवस पर निबंध कैसे लिखें ? 26 January 2025 Republic Day Essay In Hindi
Ans : Indian Republic Day Essay 2025 : गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने के लिए मुख्य बिंदु निम्न है।
1. हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। इस दिन पूरे भारत देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
2. गणतंत्र दिवस पर तीनों सेना राष्ट्रपति को सलामी देते है। उसके बाद 21 तोपो की सलामी दी जाती है। इसमें 7 तोप होते है प्रत्येक तोप से 3-3 राउंड की फायरिंग की जाती है।
3. गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की तरह तरह झाकियों का आयोजन किया जाता है। जो कि हमारे भारत देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है।
4. 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर में अधिवेशन किया जिसमे भारत के पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी तथा इसी दिन को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
5. 26 जनवरी के दिन राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमे तीनों सेनाओं के सैनिक भाग लेते है और राष्ट्रपति के साथ तिरंगे को सलामी देते है।
6. स्कूलों कॉलेजों तथा सरकारी कार्यालयों में सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। तथा मिठाईयां बांटी जाती है।