आज के समय में सुरक्षित निवेश की जब भी बात होती है तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है। खासतौर पर अगर आप सरकारी बैंक में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो Canara Bank FD एक शानदार विकल्प है। यह स्कीम न सिर्फ आपके पैसों को सुरक्षित रखती है बल्कि सुनिश्चित ब्याज दर (Canera Bank FD Interest Rates 2025) के साथ अच्छी रिटर्न भी देती है।
इस योजना के तहत आप अपनी बचत को एक निश्चित अवधि के लिए जमा करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कैनरा बैंक भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है जो अपने ग्राहकों को विभिन्न FD विकल्पों की सुविधा देता है। चाहे आप शॉर्ट टर्म FD में निवेश करना चाहें या लॉन्ग टर्म प्लान में।
Canara Bank FD Schemes सभी प्रकार के निवेशकों के लिए अनुकूल विकल्प प्रस्तुत करता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैनरा बैंक एफडी स्कीम में निवेश कैसे करें, इसके क्या फायदे हैं और कौन-कौन से FD स्कीम के विकल्प उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें : Cheque Bounce New Rules : सावधान! चेक बाउंस पर अब लगेगा भारी जुर्माना और 2 साल तक जेल
कैनरा बैंक FD क्या है?
Canara Bank FD एक डिपॉजिट स्कीम है जिसमें ग्राहक अपनी धनराशि एक तय समय के लिए बैंक में जमा करते हैं और उस पर निश्चित ब्याज प्राप्त करते हैं। यह निवेश का एक सुरक्षित तरीका है जिसमें बाजार जोखिम नहीं होता है। इस स्कीम में निवेशक 1000 रुपए से शुरूआत कर सकते हैं। FD की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक की होती है।
ब्याज दरें समय के अनुसार बदलती रहती हैं परंतु एक बार आपने FD ओपन कर ली तो आपको वही ब्याज दर तय समय तक मिलती है। इस कारण यह योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं। कैनरा बैंक अलग-अलग जरूरतों के अनुसार सिंगल FD, टैक्स सेविंग FD और स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स जैसी योजनाएं भी प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें : RBI Note Exchange Policy : कटे-फटे या पुराने नोट बैंक में कैसे बदले, जाने पूरा नियम
केनरा बैंक FD के प्रकार
कैनरा बैंक विभिन्न प्रकार की FD योजनाएं प्रदान करता है।
- Regular Fixed Deposit : आम ग्राहकों के लिए।
- Senior Citizen FD : बुजुर्गों को अतिरिक्त ब्याज के साथ।
- Tax Saving FD : 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ टैक्स छूट।
- Reinvestment Plan : ब्याज को दोबारा जोड़कर मैच्योरिटी पर अधिक लाभ।
- Flexi Deposit : सेविंग्स अकाउंट से लिंक होकर काम करता है।
इसे भी पढ़ें : Paytm Personal Loan : 5 मिनट में पाए 5 लाख तक का इंस्टेंट लोन, 100% डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस
कैनरा बैंक FD की प्रमुख विशेषताएं
कैनरा बैंक की FD स्कीम की कुछ खास विशेषताएं इसे अन्य योजनाओं से अलग बनाती हैं।
- Minimum Deposit : केवल 1000 रुपए से शुरुआत की जा सकती है।
- Tenure : 7 दिन से लेकर 10 वर्षों तक।
- Assured Returns : बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं।
- ऑटो-रिन्यूअल सुविधा : अवधि पूरी होने पर FD को स्वतः रिन्यू कराया जा सकता है।
- टैक्स में छूट : टैक्स सेविंग FD योजना के अंतर्गत धारा 80C के तहत टैक्स छूट।
इस तरह यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि लचीलापन और टैक्स बचत भी प्रदान करती है।
इसे भी पढ़ें : Top 5 Instant Loan App In India : मात्र 10 मिनट में पाए 10 लाख तक का पर्सनल लोन, घर बैठे करें आवेदन
Canera Bank FD Interest Rates 2025
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है। यह नया फैसला 21 मई 2025 से लागू कर दिया गया है।
अगर आप भी केनरा बैंक में FD करवाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए ज़रूरी है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ब्याज दरों में कटौती केवल उन एफडी पर लागू होगी जिनमें निवेश राशि 3 करोड़ रुपये से कम है।
इतना ही नहीं, केनरा बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिलने वाली ब्याज दरों को भी संशोधित किया है। यानी अब सेविंग अकाउंट और FD दोनों पर मिलने वाला ब्याज पहले से कम हो गया है। अभी वर्तमान में केनरा बैंक FD ब्याज दर क्या है आइए जानते है।
इसे भी पढ़ें : बार बार लोन Reject से है परेशान, जाने खराब Cibil Score कैसे सुधारे मात्र 8 स्टेप में।
Canera Bank FD Interest Rate
अवधि | सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर |
7 से 45 दिन | 4.00% | 4.00% |
46 से 90 दिन | 5.25% | 5.25% |
91 से 179 दिन | 5.50% | 5.50% |
180 से 269 दिन | 6.15% | 6.65% |
270 दिन से 1 साल से कम | 6.25% | 6.75% |
1 साल | 6.85% | 7.35% |
444 दिन | 7.00% | 7.50% |
1 साल से ज्यादा 2 साल से कम | 6.85% | 7.35% |
2 साल से 3 साल से कम | 6.90% | 7.40% |
3 साल से 5 साल से कम | 7.00% | 7.50% |
3 साल से 10 साल तक | 6.70% | 7.20% |
इसे भी पढ़ें : Union Wellness Deposit FD Scheme : यूनियन बैंक का नया FD स्कीम, मात्र 375 दिन में पाए हाई रिटर्न और 5 लाख का हेल्थ कवर
FD के फायदे
- सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न
- FD बेस पर लोन की सुविधा
- टैक्स छूट
- सीनियर सिटिज़न को अतिरिक्त ब्याज का फायदा
केनरा बैंक में FD खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Identity Proof : आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
- Address Proof : बिजली बिल, पैन कार्ड
- FD आवेदन फॉर्म
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- अगर पैन कार्ड नहीं है तो फॉर्म 60 या 61 की प्रति
- बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज
इसे भी पढ़ें : Post Office PPF Yojana : पोस्ट ऑफिस का धांसू स्कीम,1000 रुपए महीना जमा करो, इतने साल बाद मिलेगा 8,24,641 रुपए
कैनरा बैंक में FD खोलने की प्रक्रिया
FD खोलने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
ऑफलाइन प्रक्रिया :
- नजदीकी Canara Bank शाखा पर जाएं।
- FD फॉर्म भरें।
- KYC दस्तावेज (Aadhaar, PAN, Address Proof) जमा करें।
- राशि का भुगतान करें – नकद, चेक या अकाउंट से डेबिट।
ऑनलाइन प्रक्रिया :
- Canara Bank की नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग में लॉग इन करें।
- “Fixed Deposit” विकल्प चुनें।
- योजना, अवधि और राशि चुनें।
- KYC वेरीफाई करें और पुष्टि करें।
- राशि का भुगतान करें।
इसे भी पढ़ें : SBI YONO App Se Personal Loan Kaise Le : पाए 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन, मात्र 10 से 15 मिनट में
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ
कैनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ प्रदान करता है।
- अतिरिक्त 0.50% तक ब्याज दर।
- टैक्स सेविंग FD में प्राथमिकता।
- सुविधाजनक परिपक्वता विकल्प।
- न्यूनतम KYC दस्तावेजों की आवश्यकता।
यदि आप 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं तो यह योजना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकती है।
टैक्स नियम और TDS कटौती
Canara Bank FD पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है यदि सालाना ब्याज 40,000 रुपए (सीनियर सिटीजन के लिए 50,000 रुपए) से अधिक हो। यदि आपकी इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आती तो आप Form 15G/15H भरकर TDS से छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा टैक्स सेविंग FD में 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर Section 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, जिसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष होती है।
इसे भी पढ़ें : SBI E Mudra Loan Kya Hai : डॉक्यूमेंट, योग्यता, इंटरेस्ट रेट, Online Apply 2025
FD तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और नियम
जरूरत पड़ने पर आप FD को समय से पहले तोड़ सकते हैं लेकिन उस पर जुर्माना लगाया जाता है।
- FD को समय से पहले तोड़ने पर 1% तक ब्याज दर में कटौती हो सकती है।
- कुछ स्कीम्स में मिनिमम लॉक-इन अवधि होती है (जैसे टैक्स सेविंग FD) जिसे तोड़ना संभव नहीं होता।
- ऑनलाइन FD तोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
FD निवेश करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- अपनी जरूरत के अनुसार FD की अवधि चुनें।
- ब्याज दर और मैच्योरिटी का ठीक से मूल्यांकन करें।
- टैक्स नियमों की जानकारी रखें।
- FD ऑटो-रिन्यू करवाना चाहें तो आवेदन करें।
- Net banking से निवेश करने पर अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है।
- एक ही FD में पूरा पैसा ना लगाए बल्कि एक से ज्यादा बैंकों की FD में निवेश करना सही रहेगा।
इसे भी पढ़ें : SBI PPF Scheme : इतने रुपए जमा करने पर 15 साल बाद मिलेगा 16,27,284 रुपए
Conclusion
Canara Bank FD निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद, सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न देने वाला विकल्प है। यह न केवल पूंजी की सुरक्षा करता है बल्कि नियमित ब्याज (Canera Bank FD Interest Rates 2025) और टैक्स बचत का भी मौका देता है।
चाहे आप पहली बार निवेश कर रहे हों या अपने पोर्टफोलियो में स्थिरता जोड़ना चाहते हों, कैनरा बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपके लिए लाभकारी हो सकती है। योजना का चुनाव करते समय ब्याज दर, अवधि और टैक्स नियमों पर अच्छी तरह विचार करें और फिर आत्मविश्वास से निवेश करें।
Disclaimer : यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है जो विभिन्न उपलब्ध स्रोतों और केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर आधारित है। ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं इसलिए निवेश या खाता खोलने से पहले कृपया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच से अपडेटेड जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।
इसे भी पढ़ें : InCred Personal Loan : केवल 15 मिनट, और 10 लाख का पर्सनल लोन सीधे आपके खाते में, अभी करें अप्लाई
FAQ’s : Canera Bank FD Interest Rates 2025
1. केनरा बैंक 444 दिन एफडी ब्याज दर कितना है?
केनरा बैंक आम नागरिकों को 444 दिन की FD पर 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% प्रतिवर्ष ब्याज दर प्रदान करता है।
2. केनरा बैंक में 1 साल की एफडी पर कितना ब्याज है?
केनरा बैंक की 1 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है।
3. केनरा बैंक सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज देता है?
केनरा बैंक ने अपने सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए नई ब्याज दरें जारी की हैं। अब बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर 2.70% से लेकर 4% तक का ब्याज मिल रहा है, जो कि जमा राशि के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है।
अगर आपके अकाउंट में 50 लाख रुपये से कम राशि जमा है, तो आपको बैंक की ओर से 2.70% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आपके सेविंग अकाउंट में 50 लाख से ज्यादा लेकिन 5 करोड़ से कम बैलेंस है, तो उस पर 2.75% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
4. क्या सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलता है?
हाँ, उन्हें 0.50% तक अधिक ब्याज दर मिलती है।
5. क्या FD पर टैक्स लगता है?
हाँ, यदि ब्याज 40,000 रुपए/50,000 रुपए से अधिक है तो TDS कटता है।
6. क्या ऑनलाइन FD खोल सकते हैं?
हाँ, कैनरा बैंक की Net banking या Mobile App से FD ओपन कर सकते हैं।