अगर आप भी आंध्रप्रदेश राज्य रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (APSRTC) के कर्मचारी है और अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना चाहते है। तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
इस लेख में हम APSRTC CCS Loan Eligibility के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे, लोन के लिए कैसे अप्लाई करे और लोन पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। इन सभी बातों को जानेंगे।
इस योजना को आंध्रप्रदेश राज्य के रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। कर्मचारी इस योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन आकर्षक ब्याज दरों पर प्राप्त कर सकते है।
यदि आप भी APSRTC के कर्मचारी है तो इस लोन की मदद से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है जैसे- शिक्षा, चिकित्सा, और भी अन्य जरूरतें। आइए इस लोन के बारे में विस्तार से जानते है।
इसे भी पढ़ें : SBI Personal Loan Kaise Le : 30 लाख रुपए तक पाए पर्सनल लोन, ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन
APSRTC CCS Loan क्या है?
“APSRTC CCS” का फुल फॉर्म आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन कॉपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी है। इसमें काम करने वाले कर्मचारी को एपीएसआरटीसी योजना के तहत 5 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन ऑफर किया जाता है। इसमें लोन राशि 12% प्रति वर्ष ब्याज दर पर मिलता है। जिसकी भुगतान करने की अवधि 5 साल तक होती है। अगर आप भी APSRTC CCS के स्थाई या अस्थाई कर्मचारी है तो इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
एपीएसआरटीसी लोन से संबंधित जानकारी
लोन | APSRTC CCS Loan |
लोन राशि | 5 हजार से 5 लाख रुपए तक |
ब्याज दर | 12% प्रति वर्ष |
भुगतान की अवधि | 5 साल तक |
इसे भी पढ़ें : InCred Personal Loan : केवल 15 मिनट, और 10 लाख का पर्सनल लोन सीधे आपके खाते में, अभी करें अप्लाई
APSRTC लोन के लिए योग्यता | APSRTC CCS Loan Eligibility
APSRTC CCS LOAN प्राप्त करने के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है। लोन लेने वाले कर्मचारी को इन पात्रता को पूरा करना आवश्यक होगा। तभी वे इस लोन का लाभ उठा सकेंगे। आइए जानते है वो कौन कौन से क्राइटेरिया है जो लोन लेने वाले कर्मचारी में होने चाहिए।
- APSRTC में स्थाई या अस्थाई कर्मचारी को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कर्मचारी की सेवा अवधि कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए।
- कर्मचारी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत दूसरी बार लोन लेने के लिए पहली बार के लोन का भुगतान बकाया नही होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपका सिबिल स्कोर प्रभावित हो सकता है। जो लोन लेने में समस्या खड़ा कर सकता है।
- APSRTC लोन देने के लिए समयानुसार इसकी पात्रता बदल भी सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले इसकी पूरी जानकारी हासिल करे फिर लोन ले।
- APSRTC के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस लोन का लाभ लेने के पात्र होंगे।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का आचरण व्यवहार अच्छा होना चाहिए। भुगतान करने का रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
- लोन लेने वाले व्यक्ति लोन भुगतान के लिए सैलरी कटौती का विकल्प अपना सकते है। जिससे भुगतान करने का रिकॉर्ड अच्छा बना रहे। और वे दुबारा लोन ले सकें।
इसे भी पढ़ें : Car Loan : बैंक से कार लोन कैसे ले, सबसे सस्ता कार लोन दे रही है ये बैंक
Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब व्यक्ति APSRTC CCS Loan के लिए पात्र हो जाता है उसके बाद उसके लिए अहम कदम होता है लोन से संबंधित सभी दस्तावेज को तैयार करना। लोन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेज को जरूर तैयार कर ले। ताकि आपको लोन लेने में समस्या ना आए। आइए जानते है वे कौन कौन से डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आपको लोन लेते समय पड़ेगी।
- पहचान प्रमाण पत्र : वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ : बिजली बिल, टेलीफोन बिल, आधार कार्ड
- सैलरी स्लिप
- नियुक्ति पत्र
- कर्मचारी विवरण
- बैंक खाते का विवरण
- एपीएसआरटीसी द्वारा मांगे जाने पर अन्य दस्तावेज
- कर्मचारी का पेंशन विवरण (सेवानिवृत्त कर्मचारी)
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
लोन के लिए आवेदन कैसे करें
यदि आप APSRTC CCS लोन लेना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आपको पहले APSRTC की ऑफिशियल साइट https://apsrtc-ccs-ssp.smartcbs.net पर जाना होगा। और लोन अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- फॉर्म में पूछे गए जानकारी को सही तरीके से भरकर उसके साथ आवश्यक दस्तावेज को अटैच करके अपने निकटतम APSRTC CCS शाखा में जाकर पदाधिकारी के पास जमा कर देना है।
- इसके बाद एपीएसआरटीसी आपके आवेदन और डॉक्यूमेंट की जांच करेगा। सब कुछ सही पाए जाने पर आपको इससे आपको लोन मिल जायेगा।
इसे भी पढ़ें : SBI Bank Home Loan : कम ब्याज दर पर SBI दे रहा होम लोन, महिलाओं के लिए ब्याज में विशेष छूट
Conclusion
इस आर्टिकल में आपने जाना APSRTC CCS LOAN ELIGIBILITY, लोन के लिए अप्लाई कैसे करें, लोन राशि कितनी मिलेगी और जरूरी डॉक्यूमेंट। आशा करता हूं आपको यह जानकारी पसंद आया होगा। इस लोन के जरिए आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है। यहां पर हमने लोन से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताया है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो हमे कमेंट में जरूर बताएं। और इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर भी जरूर करें।
FAQ’s : APSRTC CCS Loan Eligibility
एपीएसआरटीसी सीसीएस के तहत मिलने वाली लोन राशि कितनी होती है ?
एपीएसआरटीसी सीसीएस योजना में मिलने वाली लोन राशि 5 लाख रुपए है।