अगर आपको पैसों की जरूरत है और बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन ज्यादा ब्याज नहीं चुकाना चाहते तो Low Interest Personal Loan आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रही हैं।
जिससे आप अपने जरूरी खर्चों जैसे मेडिकल, शादी, पढ़ाई, घर की मरम्मत या ट्रैवल को बिना ज्यादा टेंशन के पूरा कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई सिक्योरिटी यानी गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है। आसान प्रोसेस, जल्दी अप्रूवल और लचीली EMI विकल्प इसे और भी सुविधाजनक बना देते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि कम ब्याज वाला पर्सनल लोन कैसे मिलेगा और किस बैंक से मिलेगा। तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सबसे सस्ता पर्सनल लोन कौन सा बैंक दे रहा है। इसके अलावा एलिजिबिलिटी, फायदे, कैसे अप्लाई करें और चार्जेज के बारे में भी बात करेंगे।
इसे भी पढ़ें : बार बार लोन Reject से है परेशान, जाने खराब Cibil Score कैसे सुधारे मात्र 8 स्टेप में।
Low Interest Personal Loan
लोन आपको किसी भी बैंक से मिल सकता है बशर्ते लोन लेने के लिए बैंक की पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन (Low Interest Personal Loan Unsecured) होता है जिसमें आपको किसी भी प्रकार की गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए अन्य लोन की अपेक्षा पर्सनल लोन की ब्याज दर थोड़ा ज्यादा होती है।
आपको पता ही होगा सभी बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों के ब्याज दर अलग-अलग होते है। ऐसे में अभी के समय में जो बैंक सबसे सस्ता पर्सनल लोन दे रही है वह है IDFC First Bank. इस बैंक से आप 10 लाख रुपए तक का इंस्टेंट लोन प्राप्त कर सकते है। और अच्छी बात ये है कि इसमें Foreclosure चार्जेज नहीं है।
यानिकि आप कभी भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपना लोन बंद करवा सकते है। लोन के पुनर्भुगतान के लिए विभिन्न अवधि विकल्प की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपका सिबिल स्कोर 730 या इससे ज्यादा होना चाहिए। तभी आपको इस बैंक से लोन मिल पाएगा।
इसे भी पढ़ें : Top 5 Instant Loan App In India : मात्र 10 मिनट में पाए 10 लाख तक का पर्सनल लोन, घर बैठे करें आवेदन
IDFC First Bank Personal Loan Overview And Charges
बैंक | IDFC First Bank |
लोन | पर्सनल लोन |
ब्याज दर | 9.99% प्रतिवर्ष से शुरू |
लोन राशि | 10 लाख रुपए तक |
Foreclosure शुल्क | 0 |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 2% |
ओवरड्यू EMI पर पेनल्टी | बकाया EMI राशि का 2% |
EMI बाउंस चार्जेस | EMI का 7.5% चार्ज (400 रुपए से 1000 रुपए तक) |
पेमेंट स्वैप चार्जेज | 500 रुपए + टैक्स |
भुगतान अवधि | 9 महीने से 60 महीने तक |
इसे भी पढ़ें : Union Wellness Deposit FD Scheme : यूनियन बैंक का नया FD स्कीम, मात्र 375 दिन में पाए हाई रिटर्न और 5 लाख का हेल्थ कवर
IDFC First Bank Personal Loan Benefits
- इसमें Foreclosure चार्जेज नहीं है तो आप बिना एस्ट्रा चार्ज की चिंता किए हुए समय से पहले बकाया राशि का भुगतान कर कभी भी लोन को बंद करवा सकते हैं।
- IDFC First Bank से लोन लेने पर आपको लचीले पुनर्भुगतान अवधि (9 महीने से 60 महीने) की सुविधा मिलती है।
- लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा मिलती है। आपको कागजी डॉक्यूमेंट लेकर बैंक जाने की जरूरत नहीं है। इंस्टेंट लोन राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं।
- लोन अप्रूव्ड होने के 30 मिनिट के अंदर लोन राशि बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाता हैं।
- इस बैंक से आप 10 लाख रुपए तक का इंस्टेंट लोन ले सकते है।
- आप भविष्य में जरूरत पड़ने पर बस कुछ क्लिक में आसानी से ऑन-डिमांड ज्यादा लोन पा सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के।
- अन्य बैंकों की तुलना में सबसे कम ब्याज दर 9.99% पर पर्सनल लोन उपलब्ध।
- EMI भुगतान के लिए आप तिथि चुन सकते है जो लोन लेने के अनुभव को सुविधाजनक बनाता है।
- लोन के लिए कोई गारंटर या सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं।
इसे भी पढ़ें : SBI YONO App Se Personal Loan Kaise Le : पाए 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन, मात्र 10 से 15 मिनट में
प्रमुख बैंको के ब्याज दर | Personal Loan Interest Rate 2025
Bank | Interest Rate (PA) |
ICICI बैंक | 10.85%-16.65% |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
Axis बैंक | 11.25% से शुरू |
HDFC बैंक | 10.90%-24.00% |
IDFC First Bank | 9.99% से शुरू |
Yes Bank | 11.25%-21% |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99%-16.99% |
फेडरल बैंक | 12.00%-22.50% |
इसे भी पढ़ें : Post Office PPF Yojana : पोस्ट ऑफिस का धांसू स्कीम,1000 रुपए महीना जमा करो, इतने साल बाद मिलेगा 8,24,641 रुपए
IDFC Bank Personal Loan Eligibility
इस बैंक से ऑनलाइन पर्सनल लोन लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएंं है जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा।
- आवेदक भारतीय नागरिक हो।
- सैलरी पाने वाले कर्मचारी या फिर खुद का बिजनेस करने वाले व्यक्ति पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लोन पाने के लिए आवेदक का सिबिल स्कोर 730 या उससे ज्यादा होना ही चाहिए।
- आवेदक के पास स्थाई जॉब या कमाई का सोर्स होना चाहिए।
Required Documents
IDFC First Bank से पर्सनल लोन लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आवेदक का वैलिड आधार कार्ड होना चाहिए।
- वीडियो KYC के दौरान फिजिकल पैन कार्ड की आवश्यकता होगी।
- पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप (वेतनभोगियों के लिए)
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
इसे भी पढ़ें : SBI E Mudra Loan Kya Hai : डॉक्यूमेंट, योग्यता, इंटरेस्ट रेट, Online Apply 2025
IDFC Personal Loan Apply Online
IDFC First Bank से ऑनलाइन पर्सनल लोन लेने के लिए स्टेप बाय स्टेट प्रोसेस नीचे बताया गया है।
- सबसे पहले आप IDFC Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- Apply Now For Personal Loan पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
- बेसिक डिटेल (नाम, ईमेल, पैन नंबर) भरकर और डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपनी योग्यता या पात्रता की जांच करें।
- कितनी लोन राशि चाहिए और कितनी अवधि के लिए सब कुछ भर दे।
- फिजिकल पैन कार्ड के जरिए VKYC प्रक्रिया पूरा करें।
- अपने बैंक खाते को जोड़े।
- इसके बाद आपके आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- सब कुछ सही पाया गया तो 24 घंटे के अंदर अप्रूवल मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : InCred Personal Loan : केवल 15 मिनट, और 10 लाख का पर्सनल लोन सीधे आपके खाते में, अभी करें अप्लाई
Personal Loan EMI Calculator
EMI Calculator एक ऐसा ऑनलाइन टूल है जिसकी मदद से आप अपने लोन की EMI पहले ही जान सकते है। इसके लिए आपको केवल 3 जानकारी भरने की जरूरत होगी।
- लोन राशि
- ब्याज दर
- लोन चुकाने की अवधि
मान लेते है कि आप 5 लाख रुपए का लोन लेते है तो उसका कितना EMI बनेगा आइए जानते है।
- लोन राशि : 5 लाख रुपए
- ब्याज दर : 9.99%
- रिपेमेंट की अवधि : 36 महीने
- भुगतान राशि : 16,131 रुपए/महीना होगी
इसी तरह अलग-अलग लोन राशि और अवधि के लिए आपकी EMI अलग-अलग होगी। इससे आप पता लगा सकते है कि आपकी हर महीने की किस्त कितनी होगी और ब्याज कितना देना होगा।
इसे भी पढ़ें : लोन लेने के बाद मौत हो जाए तो बैंक किससे वसूलता है बकाया राशि Personal Loan Rules
जोखिम एवं सावधानियां
- अगर आप समय पर EMI नहीं चुकाते है तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर EMI का भुगतान करना होगा।
- लोन के नाम पर धोखाधड़ी से बचने के लिए IDFC First Bank के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही लोन के लिए आवेदन करें।
- जब आप लोन ले रहे हो तो बैंक लोन से जुड़ी सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से पढ़ जरूर ले। ताकि आपको लोन की सारी जानकारी रहे। जैसे- ब्याज दर, चार्जेस, पात्रता शर्ते
- आपको जितनी राशि की जरूरत हैं उतना ही लोन ले। जरूरत से अधिक लोन लेने से बचे। ताकि आप पर भुगतान का बोझ ना बढ़े।
इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Se Loan Kaise Le : बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड से पाए 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे?
Conclusion
IDFC First Bank से आप Low Interest Personal Loan अपनी पात्रता शर्तों के आधार पर ले सकते है। बैंक की डिजिटल सेवाएं, तेज़ अप्रूवल प्रक्रिया और लचीलापन इसे खास बनाते हैं। लेकिन किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले सही जानकारी हासिल करना जरूरी है।
जिसे आप बैंक शाखा में जाकर भी पता कर सकते है। या इनकी साइट पर भी सही जानकारी प्राप्त कर सकते है।ब्याज दरों में समय समय पर बदलाव होते रहते है। इसलिए लोन लेने से पहले ब्याज दर की जांच कर ले।
आशा करता हूं दोस्तो आपको यह आर्टिकल Quick Personal Loans Low Interest पसंद आया होगा। हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले। लोन से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग साइट पर बने रहे।
इसे भी पढ़ें : Car Loan : बैंक से कार लोन कैसे ले, सबसे सस्ता कार लोन दे रही है ये बैंक
FAQ’s : Low Interest Personal Loan से संबंधित सवाल
1. IDFC FIRST Bank से एक से ज्यादा ऑन-डिमांड लोन कैसे लें?
अगर आपको समय समय पर अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ती है। तो IDFC First Bank की FIRSTmoney सुविधा आपके लिए बेहतर हो सकती है। KYC प्रक्रिया और लोन अप्रूव्ड होने के बाद तय लोन लिमिट मिलता है।
आप चाहे तो एक बार में पूरे पैसे ले सकते है या फिर जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा करके इस्तेमाल कर सकते है वो भी बार बार नए लोन के लिए अप्लाई करे बगैर। खास बात ये है कि आपको EMI उतनी ही राशि की देनी होती है जितनी आपने उपयोग की है।
2. IDFC FIRST Bank में पर्सनल लोन की रिपेमेंट अवधि क्या होती है?
IDFC FIRST Bank की FIRSTmoney सुविधा आपको 9 से 60 महीने तक की लोन चुकाने का अवधि प्रदान करता है। आप अपनी मासिक आय और ज़रूरत के हिसाब से अवधि चुन सकते हैं। अगर EMI कम रखना चाहते हैं तो लंबी अवधि बेहतर है, और अगर जल्दी लोन चुकाना चाहते हैं तो छोटा टेनेयर चुनना सही रहेगा।
3. IDFC FIRST Bank का पर्सनल लोन फोरक्लोज़ कैसे करें?
IDFC FIRST Bank के FIRSTmoney पर्सनल लोन को फोरक्लोज़ करना बेहद आसान है। बस ऑनलाइन अपने लोन अकाउंट में लॉग इन करें, बकाया राशि देखिए और पूरा भुगतान कर दीजिए। खास बात ये है कि इस लोन पर कोई फोरक्लोज़र चार्ज नहीं लगता। इसलिए आपको कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी पड़ती। भुगतान के बाद आपका लोन अकाउंट क्लोज़ हो जाएगा
4. पर्सनल लोन को सेटल कैसे करें?
अपने लोन को सेटल करने के लिए बाकी बची मुख्य राशि और उस दौरान का ब्याज पूरा चुका देना होता है। आप चाहें तो पूरी रकम एक साथ देकर लोन फोरक्लोज़ कर सकते हैं या चूकी हुई EMIs चुका कर अकाउंट को नियमित कर सकते हैं। हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही पेमेंट करें और पेमेंट के बाद लोन सेटलमेंट सर्टिफिकेट लेना न भूलें, ताकि आपके पास इसकी सही रिकॉर्ड रहे।