8th Pay Commission Scam : 8 वे वेतन आयोग के नाम पर नया स्कैम, आपकी एक गलती और बैंक बैलेंस जीरो!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी कर्मचारियों के बीच इन दिनों 8th Pay Commission Scam काफी तेजी से फैल रहा है। ठग व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि एक ‘APK फाइल’ के जरिए आप अपनी बढ़ी हुई सैलरी चेक कर सकते हैं। जैसे ही कोई कर्मचारी इस फाइल को डाउनलोड करता है, उसका फोन हैक हो जाता है और बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।

8th Pay Commission Scam
8th Pay Commission Scam

सरकार के ‘साइबर दोस्त’ (CyberdostI4C) हैंडल ने साफ किया है कि वेतन आयोग के नाम पर ऐसी कोई फाइल जारी नहीं की गई है। ये सिर्फ एक जाल है। किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखने के लिए केवल आधिकारिक सरकारी सोर्सेज पर ही भरोसा करें। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें।

आइए जानते हैं कि यह पूरा खेल क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : SC Decision On Property Registration : संपत्ति रजिस्ट्री के बाद भी मालिकाना हक नहीं? सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला

कैसे बुना जा रहा है ठगी का जाल? 8th Pay Commission Scam

धोखेबाजों ने एक बहुत ही शातिर तरीका अपनाया है। वे सरकारी कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में बड़े लुभावने वादे होते हैं, जैसे: “जानिए 8वें वेतन आयोग के बाद आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी!”

इस मैसेज के साथ एक APK फाइल (एक तरह का ऐप इंस्टॉलेशन लिंक) अटैच होती है। दावा किया जाता है कि इस फाइल या ऐप को डाउनलोड करते ही आपको एक ‘सैलरी कैलकुलेटर’ मिलेगा, जो आपकी बढ़ी हुई सैलरी का सटीक हिसाब बता देगा। जैसे ही कोई कर्मचारी उत्सुकता में आकर इस लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन का कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है और पलक झपकते ही बैंक खाता खाली हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : EPFO New Update : अब Umang App पर चेहरा सत्यापन करके कर्मचारी खुद बना सकेंगे UAN

सरकार ने क्या दी है चेतावनी?

केंद्र सरकार ने इस बढ़ते खतरे को भांपते हुए ‘साइबर दोस्त’ (CyberdostI4C) हैंडल के जरिए आधिकारिक चेतावनी (8th Pay Commission Whatsapp Scam Alert) जारी की है। सरकार का साफ कहना है कि

  • कोई भी आधिकारिक जानकारी व्हाट्सएप फाइल के जरिए नहीं भेजी जाती।
  • अज्ञात नंबरों से आए किसी भी लिंक या APK फाइल को भूलकर भी डाउनलोड न करें।
  • यह सिर्फ एक मैलवेयर (वायरस) है जिसे आपके फोन से बैंकिंग डेटा चुराने के लिए बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : बिना UAN नंबर के PF Balance कैसे चेक करें ऑनलाइन, जानिए 2 आसान तरीके

सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप भी ऐसे किसी फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

  1. अनजान लिंक से दूर रहे: किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें, चाहे वह कितना भी असली क्यों न लगे।
  2. APK फाइल है खतरनाक: कभी भी गूगल प्ले स्टोर के बाहर से कोई ऐप या फाइल डाउनलोड न करें। ये फाइलें आपके फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकती हैं।
  3. आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें: वेतन आयोग या सैलरी से जुड़ी कोई भी अपडेट केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट या अपने विभाग के नोटिस बोर्ड पर ही देखें।
  4. तुरंत रिपोर्ट करें: अगर आपके साथ ऐसा कोई प्रयास होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
  5. ओटीपी/पासवर्ड ना दे: इस तरह के लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। और ना ही कोई ओटीपी या पासवर्ड किसी को शेयर करें।

एक जरूरी सलाह: जानकारी ही बचाव है। इस मैसेज को अपने साथी कर्मचारियों और ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि कोई और इस ठगी का शिकार न बने।

इसे भी पढ़ें : Property Registry New Rules : जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम, इन कारणों से हो सकती है रजिस्ट्री कैंसिल!

सरकार ने किया ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च

सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है! आखिरकार सरकार ने 8th Pay Commission की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। अब आप सीधे अपनी राय सरकार तक पहुँचा सकते हैं। आयोग ने सभी मंत्रालयों, विभागों, सेवारत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से वेतन, भत्तों और सर्विस कंडीशन से जुड़ी प्रतिक्रियाएं मांगी हैं।

चाहे आप किसी कर्मचारी संघ का हिस्सा हों, शिक्षाविद हों या रिटायर हो चुके हों, आपकी राय बहुत मायने रखती है। आप अपनी टिप्पणियां और सुझाव आधिकारिक तौर पर दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे, फीडबैक जमा करने की आखिरी तारीख सोमवार, 16 मार्च 2026 तय की गई है। यह एक बेहतरीन मौका है अपनी बात रखने का, इसलिए देरी न करें और समय रहते अपनी राय साझा करें।

इसे भी पढ़ें : PF Transfer New Rules : नौकरी बदलने पर PF खाता खुद होगा ट्रांसफर, नियोक्ता मंजूरी का झंझट खत्म!

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now