ज्यादातर नए यूट्यूबर CTR Kaise Badhaye इस बात को लेकर काफी परेशान रहते है। क्योंकि काफी मेहनत और अच्छी क्वालिटी की वीडियो बनाने के बाद भी वीडियो पर अच्छा व्यूज नहीं आता हैं। वीडियो का CTR यानीकि (Click Through Rate) ये बताता है कि लोगो को आपकी वीडियो कितनी बार दिखाई दिया है और लोगों ने कितनी बार उस वीडियो पर क्लिक किया है।
अगर ये दर कम है तो आपका कंटेंट अच्छा होने के बावजूद भी ऑडियंस तक नहीं पहुंचेगा और ना ही उस पर व्यूज आएगा। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने CTR को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी समझें और उस पर काम करें। अब सवाल ये उठता है कि आखिर CTR बढ़ाएं कैसे? इसका जवाब छुपा है आपके थंबनेल, टाइटल और प्रेजेंटेशन में।
एक दमदार थंबनेल और आकर्षक टाइटल ही लोगों को क्लिक करने के लिए मजबूर करता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि CTR बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके क्या हैं, किस तरह के थंबनेल और टाइटल ज्यादा क्लिक लाते हैं और CTR को ट्रैक करने का सही तरीका क्या है। ताकि आपकी मेहनत का हर वीडियो लोगों तक पहुंचे और चैनल पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आए।
इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Revenue Model : शॉर्ट्स वीडियो से Earning कैसे होती है, जाने रेवेन्यू शेयर का पूरा गणित
Youtube CTR क्या है और क्यों जरूरी है?
Youtube CTR Kya Hai : CTR का मतलब होता है कि जब आप वीडियो पब्लिश करते है तो उसके बाद आपका वीडियो कितने लोगों को यूट्यूब में दिखाई देता है और दिखाई देने पर कितने लोगों ने उस वीडियो पर क्लिक किया। यही यूट्यूब CTR कहलाता है।
फॉर्मूला : CTR = (क्लिक की संख्या ÷ इम्प्रेशन की संख्या) × 100
उदाहरण : अगर आपकी वीडियो को 1000 बार दिखाया गया और 100 लोगों ने क्लिक किया, तो CTR होगा 10%.
CTR क्यों जरूरी है?
- CTR जितना ज्यादा होगा YouTube का Algorithm आपकी वीडियो को उतना ही ज्यादा लोगों के पास प्रमोट करेगा या लोगों को दिखाएगा।
- अगर CTR कम होगा तो यूट्यूब के एल्गोरिथम को लगेगा कि वीडियो का कंटेंट अच्छा नहीं है और लोगो को पसंद नहीं आ रहा है। तो ऐसे में यूट्यूब वीडियो का इंप्रेशन भेजना बंद कर देगा जिससे वीडियो पर व्यूज आना भी बंद हो जाएगा।
- CTR अच्छा होगा तो व्यूज, और सब्सक्राइबर भी जल्दी-जल्दी बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें : YouTube Handle क्या होता है? और कैसे हम अपने यूट्यूब हैंडल को Change कर सकते है
CTR बढ़ाने का तरीका | Youtube CTR Kaise Badhaye
आपके वीडियो/चैनल पर CTR बढ़ाने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा आइए जानते है How To Increase CTR On Youtube.
1. आकर्षक और क्लिकेबल थंबनेल बनाएं
थंबनेल वीडियो का वह पार्ट होता है जो दर्शक को YouTube पर सबसे पहले दिखाई देता हैं। और उसके बाद ध्यान जाता है वीडियो के टाइटल पर। थंबनेल ही तय करता है कि ऑडियंस आपकी वीडियो पर क्लिक करेंगे या नहीं। इसलिए थंबनेल को क्लिकेबल और आकर्षक बनाना जरूरी होता है।
क्या करें :
- खुद का Face Expression वाला Close-Up फोटो थंबनेल में यूज़ करें।
- Bright Colors और Bold Text का इस्तेमाल करें।
- “Before-After” जैसे Comparison Visuals जोड़ें।
- Text कम रखें जो Powerful होना चाहिए।
- थंबनेल 1200 x 720 पिक्सल में होना चाहिए।
- कलर कॉम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखे जो थंबनेल को एक अलग ही लुक देता है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Me Apna Video Khud Dekhne Se Kya Hota Hai
क्या न करें :
- बहुत ज्यादा Text या Cluttered Design से बचे
- Irrelevant Image का इस्तेमाल ना करें
- Dull और Dark Background
- 2Mb से ज्यादा थंबनेल का साइज ना रखें
Pro Tip: Canva, Pixel lab या Photoshop जैसे टूल्स से थंबनेल को प्रोफेशनल टच दे सकते है।
2. टाइटल को क्लिक करने लायक बनाएं
Title ऐसा होना चाहिए जो Curiosity जगाए, लेकिन Clickbait न लगे। आपके कंटेंट से रिलेटेड टाइटल होना चाहिए। व्यूज पाने के चक्कर में टाइटल कुछ और कंटेंट कुछ और हो ऐसा नहीं करना है।
असरदार टाइटल के गुण :
- सवाल पूछें जैसे “क्या आपको भी यह गलती लगती है?” इस तरह क्यूरोसिटी जगाने वाली टाइटल बनाए
- Number वाला टाइटल इस्तेमाल करे जैसे “5 Tricks जो आपकी CTR बढ़ा देंगी”
- Emotional शब्दों का इस्तेमाल करें : क्लिक बढ़ाने के लिए “शॉकिंग, अमेजिंग, सीक्रेट” जैसे शब्दों का इस्तेमाल टाइटल में करें
इसे भी पढ़ें : How To Use Youtube Studio App : 5-10 व्यूज आता है तो YT स्टूडियो इस्तेमाल करने का सही तरीका समझो, लाखों में आएगा व्यूज
ध्यान रखें :
- टाइटल में फोकस keyword का इस्तेमाल जरूर करें जिस कीवर्ड पर आप वीडियो को रैंक करना चाहते है।
- Over-Promise न करें, वरना Bounce Rate बढ़ेगा
- टाइटल को ज्यादा बड़ा न रखें शॉर्ट रखे लेकिन क्लिकेबल रखे।
3. Audience के हिसाब से कंटेंट बनाएं
हर चैनल की अपनी अलग Audience होती है। आपको अपने कैटेगरी के अनुसार यह समझना होगा कि आपके Viewers कौन-कौन है वे किस तरह के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते है। जब आप अपनी ऑडियंस की पसंद को समझ पाएंगे तभी आप वैसा वीडियो बना सकेंगे जिस पर लोग सच में क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें : Youtube Tags Kaise Lagaye : इन तरीको से खोजे वायरल Tags, वीडियो में आयेंगे मिलियन व्यूज
जानें कि आपकी ऑडियंस :
- कौन सी Language में वीडियो देखना पसंद करते है?
- किस टॉपिक में ज्यादा Interest लेते है?
- किस समय यूट्यूब पर ज़्यादा Active रहते है?
- किस उम्र के लोग ज्यादातर आपकी वीडियो देखते है।
- आपके अलावा वे और किन किन चैनल को फॉलो करते है।
ये सब चेक आप अपने YouTube Studio में Analytics की मदद से आसानी से कर सकते है। जिससे आपको अपने व्यूअर्स को समझने में मदद मिलेगी।
4. A/B टेस्टिंग करें (Split Testing)
एक ही वीडियो के लिए दो अलग-अलग थंबनेल और टाइटल बनाएं और देखें कि कौन सा ज्यादा अच्छा Perform कर रहा है।
कैसे करें?
- TubeBuddy और VidIQ जैसे टूल्स की मदद से A/B Testing करें।
- शुरुआती 24-48 घंटे का CTR, थंबनेल और टाइटल बदलने के बाद Compare करें।
- जो थंबनेल या टाइटल अच्छा Perform करे उसे पर्मानेंट रखें।
इससे आप धीरे-धीरे समझ पाएंगे कि आपके Viewers किस तरह के Visuals पर ज्यादा क्लिक करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Youtube Channel Search Me Kaise Laye : यूटयूब चैनल को सर्च में कैसे लाएं?
5. CTR ट्रैक कैसे करें?
CTR को ट्रैक करने के लिए YouTube Studio का इस्तेमाल करें।
Youtube Video Ka CTR Kaise Check Kare
- अपने मोबाइल में YouTube Studio खोलें
- Videos > Analytics पर जाएं
- Reach टैब में जाएं
- यहाँ पर आपको Impression और CTR दोनों दिखेगा
Tip : बात करे Youtube CTR Kitna Hona Chahiye तो आपको बता दे कि CTR 4% से नीचे है तो समझिए टाइटल या थंबनेल में सुधार करने की जरूरत है। 6-10% के बीच अच्छा CTR माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Video Banakar Paise Kaise Kamaye : जाने 5 बेहतरीन तरीके
6. Upload Time और Frequency का असर
जब आप वीडियो अपलोड करते हैं तो उसका भी असर CTR पर पड़ता है। क्योंकि आपके बहुत से ऐसे ऑडियंस होंगे जो स्कूल/कॉलेज जाते होंगे, या जॉब करते होंगे। तो किसी भी टाइम पर वीडियो अपलोड करने से आपको अच्छा रिजल्ट नहीं मिलेगा।
इसके लिए जरूरी है कि ऑडियंस किस टाइम यूट्यूब पर ज्यादा समय बिताते है इसे जानने के बाद उसी टाइम को वीडियो अपलोड का टाइम चुन सकते है। कहा जाए तो आपको एक कॉमन टाइम निकालना है जिस समय यूट्यूब पर आपके ज्यादा व्यूअर्स एक्टिव रहते हो।
कब अपलोड करें?
- जब आपकी Audience सबसे ज्यादा Active हो (जैसे शाम 6 बजे या रात 9 बजे) क्योंकि शाम तक जॉब हो या स्कूल सब की छुट्टी हो जाती है। जो घर जाकर फ्री टाइम में मोबाइल चलाते है या अपना कुछ अन्य काम करते है।
- Consistency बनाकर रखें – जैसे हफ्ते में 3 बार, रोजाना 1 वीडियो या 2 वीडियो जरूर डाले, रेगुलर वीडियो डालने से ऑडियंस इंगेजमेंट बढ़ता है क्योंकि उन्हें पता होता है कि इस टाइम पर आपकी नई वीडियो आने वाली है। जिससे ज्यादा व्यूज आने का चांस बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें : यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है – देखे पूरी लिस्ट
7. Video Description और Tags का सही इस्तेमाल
Description और Tags का सीधा असर CTR पर नहीं होता। लेकिन Indirectly Ranking में मदद करता है जिससे ज्यादा लोग आपकी वीडियो तक पहुंचते हैं। फोकस कीवर्ड को डिस्क्रिप्शन और वीडियो टैग सेक्शन में इस्तेमाल जरूर करना चाहिए इससे वीडियो का SEO बेहतर होता है। और यूट्यूब में रैंकिंग बढ़ने का भी फायदा मिलता है।
Description में :
- Focus keyword शामिल करें, साथ ही कुछ सहायक कीवर्ड भी शामिल करें। क्योंकि अलग अलग कीवर्ड पर वीडियो का रैंकिंग अलग-अलग हो सकता है।
- वीडियो का Short Summary डिस्क्रिप्शन में जरूर डाले कि आखिर वीडियो किस टॉपिक है और इसमें आप क्या बताने वाले है।
- अपने अन्य वीडियो का लिंक, सोशल मीडिया का लिंक, टाइमस्टैम्प और Hashtags भी डिस्क्रिप्शन में डाले। इससे लोगों को आपकी वीडियो खोजने में आसानी होगी, और व्यूज बढ़ेंगे तो चैनल फास्ट ग्रो करेगा।
Tags में :
- Primary और Related Keywords डालें, सिर्फ 8-10 ही टैग डाले जिस पर ज्यादा सर्च हो।
- Audience Intent को समझते हुए Tags चुनें।
इसे भी पढ़ें : Youtube पर Upload वीडियो को Edit कैसे करें
8. पुराने वीडियो के CTR को Improve करें
अगर आपके पुराने वीडियो की क्वालिटी अच्छी है लेकिन CTR कम है तो उन्हें Optimize करना फायदेमंद हो सकता है।
कैसे करें ऑप्टिमाइज़?
- नया थंबनेल लगाएं
- टाइटल रीवाइज करें
- वीडियो Description अपडेट करें
- ट्रेडिंग Tags लगाए
अगर आप ये कर लेते है तो YouTube का Algorithm फिर से आपकी वीडियो का इंप्रेशन देना शुरू कर सकता है। जिससे पुराने वीडियो पर भी व्यूज आने लग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Youtube Par Views Kaise Badhaye : यूटयूब पर Views बढ़ाने के लिए करने होंगे ये आसान से काम, आएगा लाखो व्यूज
9. Hook बनाएं – पहले 10 सेकेंड में Attention पकड़ें
CTR बढ़ाने का अहम पहलू है Watch Time। अगर लोग वीडियो पर क्लिक करें लेकिन तुरंत ही वीडियो छोड़ दें तो YouTube उसे Negative मानता है। इससे यूट्यूब को आपका कंटेंट अच्छा नहीं होने का सिग्नल मिलता है। ऐसे में यूट्यूब ज्यादा लोगों तक आपका वीडियो सजेस्ट नहीं करता है। रैंकिंग भी डाउन हो जाती है
क्या करें?
- शुरुआत के इंट्रोडक्शन में Curiosity जगाएं ताकि लोग वीडियो देखने के लिए रुक सके।
- वीडियो की वैल्यू पहले 10 सेकंड में बताएँ, इससे ये फायदा होगा कि ऑडियंस तुरंत वीडियो छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो लास्ट तक भी वीडियो देख सकते है।
- Editing में Jumpcuts, Visuals , Memes जोड़ें, ये लोगो को इंगेज बनाए रखने में मदद करेगा।
इससे न केवल CTR बढ़ेगा, बल्कि Audiance Retention भी अच्छा रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Youtube Naye Channel Ko Kab Promote Karta Hai
10. Playlist और End Screens का सही इस्तेमाल
अगर कोई यूज़र एक वीडियो देख रहा है तो उसे दूसरा वीडियो सजेस्ट करके CTR बढ़ाया जा सकता है। इससे न सिर्फ CTR बढ़ेगा बल्कि वॉच टाइम और एंगेजमेंट भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगा।
कैसे करें:
- वीडियो के अंत में Related Videos दिखाएं
- चैनल की प्लेलिस्ट बनाएं ताकि उस टॉपिक से जुड़ी सभी वीडियो ऑडियंस को एक ही जगह पर मिल सके।
- End screens और Cards के ज़रिए अपने दूसरों वीडियो तक यूजर को पहुँचाएं
इसे भी पढ़ें : New Youtube Channel Grow Kaise Kare – 9 Important Points
CTR बढ़ाने के लिए बेहतरीन टूल्स
Tools Name | Use |
Canva/Pixel Lab | अट्रैक्टिव थंबनेल बनाने के लिए |
Tubebuddy | A/B Testing और SEO के लिए |
VidIQ | Video Optimization और CTR Tracking |
Pixlr | Online Thumbnail Editing |
Snappa | Ready Made Thumbnail Templetes |
इसे भी पढ़ें : Youtube Video Viral Kaise Kare | यूटयूब वीडियो वायरल कैसे करें?
Conclusion : CTR Kaise Increase Kare
अगर आप YouTube पर Grow करना चाहते हैं तो CTR को हल्के में बिल्कुल न लें। चाहे आपकी वीडियो कितनी भी बेहतरीन क्यों न हो अगर लोग उस पर क्लिक ही नहीं कर रहे तो आपका सारा मेहनत खराब हो जाएगा।
इसलिए थंबनेल, टाइटल, कंटेंट, और टेस्टिंग हर एक पॉइंट पर ध्यान दें। A/B Testing करें, एनालिटिक्स समझें और अपने कंटेंट को Audience के नजरिए से Optimize करें। उम्मीद है यह जानकारी (CTR Kaise Badhaye) आपको CTR बढ़ाने में मदद करेगी और आपके चैनल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
इसे भी पढ़ें : YouTube Par 4000 Hours Watch Time Kaise Complete Kare
FAQ’s : CTR Kaise Badhaye 2025
1. YouTube पर अच्छा CTR कितना होता है?
6-10% CTR को अच्छा माना जाता है। कुछ niche में 15% तक भी जाता है।
2. क्या सिर्फ थंबनेल से CTR बढ़ता है?
नहीं, थंबनेल, टाइटल और वीडियो क्वालिटी तीनों मिलकर CTR पर असर डालते हैं।
3. CTR कम होने से क्या नुकसान होता है?
आपकी वीडियो की Reach और Impressions कम हो जाती है जिससे व्यूज कम आने लगते है।
4. क्या पुरानी वीडियो का CTR बढ़ाया जा सकता है?
हां, थंबनेल, टाइटल और डिस्क्रिप्शन बदलकर CTR को फिर से Boost किया जा सकता है।
5. CTR ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
YouTube Studio में Reach सेक्शन में जाकर आप अपने हर वीडियो का CTR देख सकते हैं।