PM Kisan 19th installment 2025 : किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ और किसे नहीं, जाने यहां

PM Kisan 19th installment 2025 : किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकलकर आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री “शिवराज सिंह चौहान” ने PM Kisan 19th Installment Date 2025 के बारे में ऑफिशियल तौर पर बता दिया है कि पीएम किसान योजना का 19वा किस्त फरवरी महीने में मिलने वाला है।

PM Kisan 19th installment 2025
PM Kisan 19th Installment 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किस्तों की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए जायेंगे। अब तक पात्र किसानों को सफलतापूर्वक 18 किस्त दिया जा चुका है। और अब सरकार 19वीं किस्त की तैयारी कर रही है। योजना से जुड़े 9.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत किसान योजना का लाभ उठा रहे है।

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए है और जानना चाहते है कि किस तारीख को 19वीं किस्त जारी की जायेगी तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 19वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको यहां बताने वाले है। इसके साथ ही योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा और किसे नहीं, इसके बारे में भी जानेंगे।

इसे भी पढ़ें : Free Solar Chulha Yojana Apply Online : इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सोलर चूल्हा, जाने पात्रता शर्ते

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार द्वारा देश के छोटे एवम सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई लाभकारी योजना है। इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई है। जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता उनके खाते में भेज दी जाती है।

यह राशि 4 महीने के अंतराल में 2000 रुपए करके हर वर्ष 3 बराबर किस्तों में 6000 रुपए दिया जाता है। किसानों की आय में वृद्धि करने, कृषि लागत को कम करने, एवम उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए PM Kisan Yojana लाया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। तभी वे योजना का लाभ ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

PM Kisan 19th installment 2025

5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 18वें किस्त की राशि जारी की जा चुकी है जिसके बाद अब लाखो किसान 19वी किस्त का इंतजार कर रहे है। लेकिन उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि केंद्रीय कृषि मंत्री “शिवराज सिंह चौहान” ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी बिहार के भागलपुर से 24 फरवरी 2025 को किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इसलिए 24 फरवरी का दिन किसानों के लिए बहुत ही खास है। इस दिन मोदीजी बिहार के दौरे में रहेंगे।

पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड : पहचान पत्र के लिए
  • बैंक खाता : DBT के जरिए किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए
  • भूमि दस्तावेज : खेत के जमीन की जानकारी के लिए
  • मोबाइल नंबर : रजिस्ट्रेशन एवम अपडेट के लिए

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

किन किसानों को मिलेगा 19वी किस्त का लाभ

19वी किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तो को पूरा करेंगे। इसलिए अगर आप योजना से जुड़े हुए है तो 19वी किस्त मिलने से पहले सारे कामों को पूरा करवा लें। तभी आपको 19वी किस्त की राशि मिलेगी। आइए जानते है सरकार के नियम के अनुसार आपको क्या करना होगा।

  1. जिन किसानों की जमीन 2 हैक्टेयर (5 एकड़) या इससे कम होगी उन्ही किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
  2. कृषि विभाग द्वारा किसानों को पहले ही बता दिया गया है कि किस्त का लाभ लेने के लिए योजना खाते का ई-केवाईसी करना बहुत ही अनिवार्य है। इसलिए अगर आपने E-KYC नही करवाया है तो जल्द ही करवा लें। अन्यथा 19वी किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।
  3. जिन किसानों ने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर रखा है वे योजना का लाभ पाने के पात्र है। जिन्होंने ये काम नही कर रखा है उनके किस्त की राशि अटक सकती है। इसलिए अगर आपका आधार बैंक खाते से लिंक नही है तो जल्दी से लिंक करवा ले।
  4. इसके अलावा जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम करवा रखा है। वे किस्त का लाभ ले सकते है। भू-सत्यापन में जमीन के कागजात का सत्यापन किया जाता है। यदि जमीन के डॉक्यूमेंट जांच करने पर सही पाए जाते है तभी आप 19वी किस्त का लाभ ले पाएंगे।
  5. बैंक खाते में डीबीटी (DBT) विकल्प का ऑन होना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किसानों के खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर करती है। ऐसे में यदि आपके बैंक खाते में डीबीटी ऑन नही है तो इसे ऑन करवा लें।

इसे भी पढ़ें : Pan Card 2.0 Update : QR कोड के साथ आया नया पैन कार्ड, मात्र 30 मिनट में करें Download

19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा इन किसानों को

अब तक सरकार द्वारा पात्र किसानों को 18 किस्त जारी किया जा चुका है। जिन किसानों को योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने में रुकावट आ रही है तो इसका कारण E-KYC, आधार लिंकिंग, और भू-सत्यापन जैसे कारण हो सकते है। ऐसे में आपको सही जानकारी के साथ अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की जरूरत होगी। आइए जानते है किन किसानों को नही मिलेगा 19वीं किस्त का फायदा।

  • जो किसान किराए पर दूसरो की जमीन में खेती करते है वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
  • सरकारी कर्मचारी और पेंशन पाने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिन किसानों ने बैंक खाते में आधार लिंकिंग, भू-सत्यापन, एवम योजना खाते का eKYC नही करवाया है उन्हे भी इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा
  • आवेदन फॉर्म या बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती होगी तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके सभी जानकारी सही-सही होने चाहिए।
  • जिन किसानों की जमीन दादा, परदादा के नाम पर है, और आपके नाम पर जमीन नही है तो भी आप इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ

PM Kisan Beneficiary List Check

अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है और जानना चाहते है कि 19वीं किस्त की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में आपका नाम है या नही, तो इसका स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद इस पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक, और गांव का चयन कर लेना है।
  • और Get Report के बटन पर क्लिक लेना है।
  • अब आपके सामने Beneficiary List आ जायेगा। जहां पर आप अपना स्टेटस देख सकते है।

आपको सही समय पर किस्त की जानकारी मिलती रहे इसके लिए आप समय-समय पर पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति एवम लाभार्थी सूची की जांच कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से

PM Kisan Beneficiary Status Check

यदि आप पीएम किसान योजना में अपना स्टेटस चेक करना चाहते है तो इन प्रोसेस को फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकते है।

  • पहले आपको पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाना है
  • अब पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा यहां पर आपको Farmers Corner का सेक्शन दिखाई देगा जिसमे Know Your Status विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक नए पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और Captcha को दर्ज करना है। फिर Get OTP बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • आपके eKYC रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। OTP दर्ज करने के बाद आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : PM Muft Bijli Yojana 2025 : हर महीने सरकार दे रही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, योजना का ऐसे उठाए लाभ

PM Kisan Yojana New Registration Kaise Kare

अगर अभी तक आपने योजना का लाभ नहीं उठाया है। और योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो सबसे पहले आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)/ जन सेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। आइए इसकी पूरी प्रक्रिया जानते है।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद होम पेज में New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य की जानकारी, एवम कैप्चा कोड डालकर Get OTP पर क्लिक कर लेना है।
  • मोबाइल में OTP आएगा जिसे दर्ज कर लेना है। और कैप्चा डालकर सबमिट कर देना है।
  • अब KYC करने के लिए आधार OTP का विकल्प खुल जायेगा। जिसमे आपका आधार योजना के साथ लिंक होगा। इसके लिए आपके आधार पर जो मोबाइल नंबर डला होगा उसमे OTP भेजा जाएगा।
  • OTP डालकर Verify Aadhar OTP पर क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नया फॉर्म खुल जायेगा जिसमे कुछ डिटेल आपके आधार से फेच होकर ऑटोमैटिक आ जायेगा। बचे हुए शेष पर्सनल जानकारी को भर लेना है। जिसमे आपको राशन कार्ड नंबर की भी जरूरत पड़ेगी।
  • अब इसके बाद जमीन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। और आवश्यक दस्तावेज को PDF फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद Save बटन पर क्लिक कर लेना है आप देखेंगे कि आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया है।

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Aadhar Card Download Kaise Kare

FAQ’s : PM Kisan 19th installment 2025

पीएम किसान योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य गरीब एवम सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना एवम उनकी आय में वृद्धि करना है। ताकि वे कृषि से जुड़े अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। इस योजना के जरिए किसानों को 3 किस्तों में प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए सरकार द्वारा दिया जाता है। यानिकि 2000 रुपए प्रत्येक 4 महीने में किस्त के रूप में दिया जाता है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा आप अपने राज्य के कृषि विभाग के ऑफिस में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

PM Kisan Yojana की अधिक जानकारी पाने के लिए कहां संपर्क कर सकते है?

यदि आपको योजना से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए या योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही है तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर संपर्क कर सकते है। या अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय जा सकते है।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now