कहीं आपको नकली सोना तो नहीं दे रहा दुकानदार! जाने Gold Purity Kaise Check Kare

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gold Purity Kaise Check Kare : सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है। भारत में गोल्ड का इस्तेमाल ज़्यादातर ज्वेलरी बनाने में होता है और महिलाएं तो खास तौर पर इसे पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आज के समय में इसकी कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।

10 ग्राम सोना अब लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच चुका है जो इसकी अहमियत को साफ दिखाता है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो सबसे जरूरी है इसकी शुद्धता की जांच करना। क्योंकि कई बार दुकानदार मिलावटी या नकली सोना बेच देते हैं।

जिसकी पहचान करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे में Gold Purity Kaise Check Kare? जानना आपको जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको कई आसान और भरोसेमंद तरीके बताएंगे जिससे आप असली और शुद्ध सोने की पहचान आसानी से कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Cheque Bounce New Rules : सावधान! चेक बाउंस पर अब लगेगा भारी जुर्माना और 2 साल तक जेल

सोने की शुद्धता का मापन

जब भी हम सोना खरीदते हैं तो सबसे पहले उसके कैरेट को देखकर उसकी शुद्धता का अंदाज़ा लगाते हैं। असली या शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है जो 99.9% प्योर होता है। कैरेट दरअसल ये बताता है कि सोने में मिलावट कितनी है।

जैसे 18 कैरेट सोने में 18 भाग सोना और बाकी 6 भाग दूसरी धातुएं होती हैं। मतलब सिर्फ 75% सोना होता है। इसलिए अगर आप सोच रहे हैं Pure Gold Kaise Pahchane तो सबसे पहले उसके कैरेट को ध्यान से देखें। जितना ज्यादा कैरेट उतना ज्यादा शुद्ध सोना। यही सबसे पहली पहचान होती है।

इसे भी पढ़ें : Home Loan Transfer To Other Bank : होम लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में कैसे करें ट्रांसफर?

सोना कितना शुद्ध है? जानिए कैरेट के अनुसार

जब हम सोने के गहने खरीदते हैं तो उनकी शुद्धता हमेशा एक जैसी नहीं होती। बाज़ार में मिलने वाला सोना 10 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का होता है और हर कैरेट में सोने की मात्रा अलग-अलग होती है। आइए जानते है किस कैरेट के सोने में कितना शुद्ध सोना होता है।

गोल्डशुद्धता
24 कैरेट99.9% शुद्ध सोना
22 कैरेट91.7% शुद्ध सोना
20 कैरेट83.3% शुद्ध सोना
18 कैरेट75% शुद्ध सोना
10 कैरेट41.7% शुद्ध सोना

अगर आप सोच रहे हैं कि कैरेट के अलावा अन्य तरीके से Pure Gold Ki Pehchan Kaise Kare. तो आइए इसके बारे में भी जान लेते है।

इसे भी पढ़ें : RBI Note Exchange Policy : कटे-फटे या पुराने नोट बैंक में कैसे बदले, जाने पूरा नियम

कैसे पता लगाएं कि आपका सोना असली है या नहीं | Gold Purity Kaise Check Kare

How To Check Gold Purity : असली और नकली सोने को पहचानने के कई आसान तरीके होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं Gold Ki Purity Kaise Pata Kare तो कुछ खास घरेलू और टेस्टिंग तरीकों से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

1. आभूषण में हॉलमार्क का निशान देखे

जब आप गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने जाएं तो सबसे पहले उस पर लगे हॉलमार्क को जरूर चेक करें। हॉलमार्क एक तरह का क्वालिटी सर्टिफिकेट होता है जिसे BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी किया जाता है। यह सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। जैसे अगर ज्वेलरी 18 कैरेट की है तो उस पर “750” लिखा होगा और 22 कैरेट का है तो उस पर “917” लिखा हुआ दिखाई देगा।

Gold Purity Kaise Check Kare
Gold Purity Kaise Check Kare

इसी तरह अलग-अलग कैरेट के सोने में अलग-अलग हॉलमार्क लगा रहता है। लेकिन सिर्फ हॉलमार्क ही काफी नहीं होता Gold Purity को चेक करने का। इसके रंग को भी ध्यान से देखें क्योंकि शुद्ध सोना हल्का पीला और चमकदार रंग का होता है। अगर रंग कुछ अजीब लगे या जगह-जगह फीका हो तो मिलावट की संभावना हो सकती है। इसलिए खरीदते समय सावधानी जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें : Paytm Personal Loan : 5 मिनट में पाए 5 लाख तक का इंस्टेंट लोन, 100% डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस

2. एसिड टेस्ट से कैसे पहचानें असली सोना?

अगर आप सोने की शुद्धता (Gold Purity) को घर पर चेक करना चाहते हैं तो एसिड टेस्ट एक पुराना लेकिन असरदार तरीका है। इसके लिए अक्सर नाइट्रिक एसिड या हाइड्रोक्लोरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले सोने की सतह को थोड़ा सा खुरचें। फिर उस पर एसिड की कुछ बूंदें डालें।

अगर एसिड डालते ही वो हिस्सा घुलने लगे या रंग बदल जाए तो समझ जाइए कि वो नकली है। वहीं अगर कोई असर नहीं होता है तो अगला कदम होता है एक्वा रेजिया (नाइट्रिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड का मिश्रण) डालना।

अगर खरोंच वाली जगह पर रंग हरा हो जाए तो वो नकली सोना है। लेकिन अगर कुछ बदलाव न हो तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि वह असली और शुद्ध सोना है। ध्यान रहे ये टेस्ट सावधानी से और विशेषज्ञ की निगरानी में करना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें : Low Interest Personal Loan : सबसे सस्ता पर्सनल लोन कौन सा बैंक दे रहा है? देखे पूरी लिस्ट

3. चुंबक से कैसे पहचानें असली और नकली सोना?

सोने की शुद्धता जांचने का एक और घरेलू तरीका है चुंबक टेस्ट। असली सोना कभी भी मैग्नेट से चिपकता नहीं है। आप एक मजबूत चुंबक लें और उसे सोने के धातु के पास ले जाएं जिसे आप टेस्ट करना चाहते हैं।

अगर सोना चुंबक की ओर खिंचने लगे या उससे चिपक जाए तो साफ है कि उसमें मिलावट है या वह नकली है। लेकिन अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है या सोना चुंबक से चिपकता नहीं है तो यह सोना के असली होने का संकेत देता है।

हालांकि यह तरीका 100% पक्का नहीं है लेकिन नकली और मिश्रित धातु की पहचान के लिए काफी हद तक कारगर है।

इसे भी पढ़ें : Top 5 Instant Loan App In India : मात्र 10 मिनट में पाए 10 लाख तक का पर्सनल लोन, घर बैठे करें आवेदन

4. पानी से चेक करे सोना असली है या नकली

Gold Ki Purity Kaise Check Karte Hain इसके लिए आप पानी टेस्ट का तरीका भी अपना सकते है। एक बर्तन में पानी भरें और उसमें गहना डालें। अगर वो गहना असली सोने का है तो सीधा नीचे डूब जाएगा। लेकिन अगर नकली है तो पानी की सतह पर तैरता हुआ नजर आएगा।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now