Birth Certificate Kaise Banaye : घर बैठे बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

Birth Certificate Kaise Banaye : जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए पड़ती ही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनाना चाहिए। अगर आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है या जन्म प्रमाण पत्र खो गया है तो आप ऑफलाइन या ऑनलाइन (Birth Certificate Online Apply) दोनो में से कोई भी तरीका इस्तेमाल करके जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Birth Certificate Kaise Banaye
Birth Certificate Online Apply Kaise Kare
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यहां पर हमने जन्म प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित सारी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताया है फिर चाहे आप स्वयं के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बना रहे हो या अपने बच्चे के लिए बना रहे हो। अगर आपको नही पता कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए, इसके लिए किन-किन दस्तावेज की आवश्यकता होगी और आवेदन शुल्क कितना लगेगा सब कुछ हमने इस आर्टिकल में बताया है। इसलिए इस पोस्ट में अंत तक जरूर बने रहे। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप भी आसानी से घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Aadhar Card Update Kaise Karen : आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी तारीख, जल्दी करें अपना आधार अपडेट

जन्म प्रमाण पत्र क्या है | What Is Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है जो व्यक्ति के जन्म तारीख, स्थान, माता-पिता के नाम एवम अन्य जानकारी की पुष्टि करता है। यह दस्तावेज जन्म प्रमाण और पहचान प्रमाण के रूप में नगर निगम, ग्राम पंचायत, या स्थानीय प्राधिकरण से प्राप्त किया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र कई आवश्यक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जैसे- स्कूल में एडमिशन लेने, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, एवम विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु।

इसके अलावा जॉब के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर ही पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। ताकि इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने में कोई समस्या ना आए। देश के प्रत्येक नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी होता है जिसे घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीको से बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Pan Card 2.0 Update : QR कोड के साथ आया नया पैन कार्ड, मात्र 30 मिनट में करें Download

Birth Certificate बनवाने के क्या लाभ है?

बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए होती है इसलिए इसे बनाना बहुत जरूरी होता है। यह सर्टिफिकेट प्रमाणित करता है कि व्यक्ति का जन्म किस स्थान पर हुआ है और किस तारीख को हुआ है। ताकि व्यक्ति के उम्र का पता लगाया जा सके। आइए जानते है किन किन जगहों पर इस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती हैं।

  • जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के सही जन्म तिथि और स्थान को प्रदर्शित करता है। जिसकी मांग विभिन्न संस्थाओं में होती है। साथ ही यह पहचान प्रमाण के रूप में भी कार्य करता है।
  • स्कूल, कॉलेज, या उच्च शिक्षा हेतु एडमिशन लेने समय इस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज होता है।
  • सरकारी योजना का लाभ लेने में (जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन आदि) बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।
  • दूसरे देशों में पढ़ाई करने या जॉब करने जाना हो तो वीजा बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
  • संपत्ति के अधिकार, विवाह पंजीकरण आदि के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें : Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025 : 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

Birth Certificate बनवाने के लिए नीचे दिए गए निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • बच्चे का नाम (अगर आपने बच्चे का नाम डिसाइड कर लिया है)
  • बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर।
  • यदि बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में हुआ है तो हॉस्पिटल द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • अगर बच्चे का जन्म घर में हुआ है तो जन्म संबंधी शपत पत्र (Affidavit)

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया |Birth Certificate Kaise Banaye

भारत में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से बनाया जा सकता है। अगर बच्चे का जन्म प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ है तो हॉस्पिटल अथॉरिटीज बर्थ रिकॉर्ड को नगर निगम, ग्राम पंचायत या स्थानीय प्राधिकरण के पास स्वयं ही भेज देता है। लेकिन अगर बच्चे का जन्म सरकारी हॉस्पिटल में हुआ है तो बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र सरकारी हॉस्पिटल से ही बन जायेगा। वही अगर बच्चे का जन्म घर में होता है तब आपको ग्राम पंचायत, नगर निगम या वार्ड ऑफिस में बच्चे का बर्थ रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।

इसे भी पढ़ें : LPG Gas Subsidy Check : खाते में गैस सब्सिडी आया या नहीं, ऐसे चेक करें मात्र 1 क्लिक से

1. ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

अभी के समय में भारत में कई राज्यों का Birth & Death Registration Portal बना हुआ है तो आप जिस राज्य में रहते है उस राज्य के पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Online Birth Certificate Kaise Apply Kare

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको Birth & Death Registration पोर्टल पर जाना है।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके इस पर अपना खाता बना लेना है।
  • अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्म स्थान, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, एवम अन्य जानकारी सही तरीके से भर लें।
  • बच्चे के जन्म से संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें जैसे- हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप, शपथ पत्र, माता-पिता का आधार आदि।
  • अब मांगे जाने वाले आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क का भुगतान कर देने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा। और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। जिसे Save करके रख लेना है।
  • जब जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जायेगा। तो इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : PM Mudra Loan Yojana 2025 : बिजनेस के लिए सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

2. ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि यह भारत सरकार के जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत अनिवार्य होता है। जिससे जन्म प्रमाण पत्र को कानूनी रूप से मान्यता मिलती है।

और स्थानीय प्रशासन को बच्चे के जन्म का सही रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है। लेकिन यदि आप 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र नही बनवा पाते है तो समय सीमा के बाद सर्टिफिकेट बनवाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आइए ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करना होगा जानते है।

  • आपको अपने नजदीकी नगर निगम या ग्राम पंचायत ऑफिस में जाकर आवेदन करना होगा। यहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके मांगे गए सभी जानकारी को अच्छे से भर लेना है।
  • जन्म को प्रमाणित करने से संबंधित डॉक्यूमेंट एवम अन्य डॉक्यूमेंट की कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें। और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अगर जन्म के 21 दिन बाद आवेदन किया जा रहा है तो अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
  • आवेदन सबमिट कर देने के बाद नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा जिसे संभालकर रख लेना है।
  • इसके बाद सबमिट फॉर्म और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन होगा। सभी जानकारी सही पाए जाने पर कुछ दिनों के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : PM Muft Bijli Yojana 2025 : हर महीने सरकार दे रही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, योजना का ऐसे उठाए लाभ

जन्म प्रमाण पत्र बनने में लगने वाला समय

जन्म प्रमाण पत्र आमतौर पर बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर बनाना आवश्यक होता है। यदि समय सीमा के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया जाता है तो आवेदन करने के पश्चात 7-15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। देर से आवेदन करने पर अतिरिक्त दस्तावेज और शुल्क देना पड़ जायेगा।

साथ ही प्रमाण पत्र बनने में समय भी ज्यादा लगेगा। लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने के कारण यह प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है। प्रमाण पत्र बनने में लगने वाला समय आपके क्षेत्रों के नियमो और प्रक्रियाओं के अनुसार अलग-अलग भी हो सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Aadhar Card Download Kaise Kare

FAQ’s : Birth Certificate Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं घर बैठे?

घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए https://crsorgi.gov.in/ पर जाकर आवेदन करें। साथ ही आवश्यक दस्तावेज की कॉपी जमा कर दें। उसके बाद आप कुछ ही दिनों में PDF फॉर्मेट में बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

18 साल के बाद जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

यदि आप 18 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बना रहे है तो आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा। अगर आपके पास जन्म का कोई रिकॉर्ड नहीं है तो आपको SDM के पास शपथ पत्र बनवाना होगा।

जिसमे आपका नाम, जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता का नाम उल्लेख होना चाहिए। SDM से सत्यापित होने के बाद आपको एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा जिसे आपको नगर निगम या ग्राम पंचायत में आवेदन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

साथ ही आधार कार्ड, 10th की मार्कशीट, माता-पिता का पहचान पत्र, राशन कार्ड की कॉपी, एवम नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र, जमा करना होगा। लेट में सर्टिफिकेट बनाने के कारण अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा। उसके बाद 30 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की लेट फीस कितनी होती है?

अलग-अलग राज्यों के अनुसार लेट फीस अलग-अलग हो सकता है। सामान्यतः लेट फीस 50 रुपए से लेकर 500 रुपए के बीच हो सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र दोबारा बन सकता है क्या?

यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है या डैमेज हो गया है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप जन्म प्रमाण पत्र की डुप्लीकेट कॉपी के लिए नगर निगम या ग्राम पंचायत में आवेदन फॉर्म भर सकते है। फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। फॉर्म के सत्यापित हो जाने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी आपको दे दिया जायेगा।

क्या बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बन सकता है?

जी हां, आप बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बनवा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी जन्म तिथि (10th की मार्कशीट, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र) और पहचान ( राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) को प्रमाणित करने वाली डॉक्यूमेंट की कॉपी आधार सेवा केंद्र में जमा करने होंगे। इसी आधार पर आपका आधार कार्ड बनाया जायेगा।

जन्म प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?

जन्म प्रमाण पत्र को जारी करने का अधिकार स्थानीय नगर पालिका, स्थानीय नगर निगम, ग्राम पंचायत, और तहसील कार्यालय को होता है।

0Shares

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now