आज के इस आर्टिकल में Jan Seva Kendra Kaise Khole इस विषय पर हम आपको पूरे विस्तार से बताने वाले है। जन सेवा केंद्र (CSC) आम नागरिकों को सरकारी एवम गैर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने में मदद करता है। जिससे नागरिकों को ऑनलाइन से जुड़े कामों को करवाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है।
साथ ही उनका काम भी जल्दी हो जाता है। वही CSC संचालक लोगो को ऑनलाइन सर्विस देकर महीने की अच्छी खासी कमाई कर सकता है। अगर आप भी अपने एरिया में जन सेवा केंद्र (Common Service Centre) खोलने की सोच रहे है। परंतु इसे शुरू कैसे करना है, इसके लिए क्या-क्या करना पड़ेगा।
अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो चिंता की कोई बात नही है। यहां पर हम आपको जन सेवा केंद्र खोलने से जुड़े सभी बातों को बताएंगे। जैसे- CSC खोलने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता शर्ते, निवेश, लाभ एवम अन्य संबंधित जानकारी को विस्तार से जानेंगे।
इसे भी पढ़ें : Paper Cup Business 2025 : छोड़ो दूसरो की नौकरी करना, शुरू करो ये बिजनेस, हर महीने करेंगे 75000 से ज्यादा की कमाई
Jan Seva Kendra क्या है?
ग्राहक सेवा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक सर्विस सेंटर होता है। जिसके माध्यम से आम नागरिकों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बिजली बिल भुगतान, रेलवे टिकट, फ्लाइट टिकट, जन्म प्रमाण पत्र, बीमा, विभिन्न KYC, पैसे ट्रांसफर, बैंकिग सेवा, पेंशन योजनाएं, सरकारी योजनाओ का लाभ, जैसी और भी कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती है।
जन सेवा केंद्र को ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्रों में शुरू किया जा सकता है। CSC सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करता है। गांव में जन सेवा केंद्र आप अपने स्थानीय निवास क्षेत्र के आसपास ही खोल सकते है। और अगर शहर में रहते है तो 5KM के अंदर आपका सर्विस सेंटर होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Hardware Shop Business Plan : हार्डवेयर का बिजनेस कैसे शुरू करें? जाने लागत और मुनाफा
जन सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य
जन सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य दूर दराज गांव, पहाड़ी क्षेत्रों, एवम शहरों में रहने वाले लोगो को सरकारी योजना एवम गैर सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। सीएससी सेंटर देश के सभी राज्यों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित होता है। जहां स्थानीय निवासी व्यक्ति जन सेवा केंद्र खोलकर लोगो को डिजिटल सेवाए प्रदान कर सकता है।
गांव में रहने वालो को ऑनलाइन कामों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। फिर चाहे किसी दस्तावेज की जानकारी अपडेट करना हो, KYC करना हो, सरकारी योजना से संबंधित फॉर्म भरना हो या अपने रिश्तेदारों को पैसे ट्रांसफर करना हो। ऐसे में वे CSC सेंटर जाकर अपने काम आसानी से करवा सकते है। इस तरह जन सेवा केंद्र भारत को डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करता है
इसे भी पढ़ें : Kirana Store Business Plan : किराना स्टोर का बिजनेस कैसे शुरू करें?
जन सेवा केंद्र खोलने के फायदें
जन सेवा केंद्र खोलने पर कई तरह के फायदे मिलते है। आइए इन फायदों के बारे में जानते है।
- सरकारी मान्यता प्राप्त व्यवसाय : जन सेवा केंद्र को संचालित करने के लिए CSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करके CSC ID और Password प्राप्त करना होता है। बिना आईडी और पासवर्ड के इसे संचालित नही कर सकते है। और यह आईडी पासवर्ड सरकार द्वारा दिया जाता है। यानिकि आपका व्यवसाय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होगा। जिससे लोगो का भरोसा इस पर बना रहता है।
- कम लागत में शुरू : सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं होती है। कम लागत में आप इसे शुरू कर सकते हैं।
- गांव में डिजिटल इंडिया का विस्तार : ग्रामीण इलाको में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलता है। जिससे उन्हें डिजिटल सेवाए प्राप्त करने में आसानी होती है।
- अच्छी कमाई का जरिया : जन सेवा केंद्र संचालक लोगो को विभिन्न तरह की सेवाएं देकर इससे अच्छी खासी कमाई कर सकता है।
- स्थानीय लोगो की मदद : लोगो को ऑनलाइन जरूरत की सेवाए उनके ही इलाके में मिल जाती है। जिससे उन्हें कही और भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- कमीशन का लाभ : CSC सेंटर के माध्यम से काम करने पर संचालक को कमीशन प्राप्त होता है।
इसे भी पढ़ें : How To Start A Restaurant business | अपना खुद का रेस्टोरेंट कैसे शुरू करें
Jan Seva Kendra Services List
जन सेवा केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगो के जीवन को आसान और परेशानीमुक्त बनाने के लिए कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है।
जन सेवा केंद्र में दी जाने वाली सेवाएं
- वोटर आईडी कार्ड बनाना
- मोबाइल रिचार्ज करना
- DTH रिचार्ज
- जाति प्रमाण पत्र बनाना
- बिजली बिल भुगतान करना
- टिकट बुक करना
- पेंशन का लाभ दिलाना
- जन्म प्रमाण पत्र बनाना
- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना
- आचरण प्रमाण पत्र बनाना
- सरकारी योजना का फॉर्म भरना
- स्वास्थ्य बीमा करना
- जीवन बीमा कराना
- पैसे निकासी एवम बैलेंस चेक
- पैन कार्ड बनाना
- इनकम टैक्स भरना
- आधार कार्ड अपडेट एवम सुधार
- वाहन बीमा कराना
- स्कॉलरशिप फॉर्म भरना
- फोटो कॉपी
- लोन के लिए आवेदन
- खाता खुलवाना
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना
- पासपोर्ट बनाना
- ई-श्रम कार्ड बनाना
- GST रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : शुरू करें 12 महीने चलने वाला बिजनेस, हर महीने होगी दमदार कमाई
CSC सेंटर खोलने के लिए आवश्यकताएं चीजे
CSC सेंटर को शुरू करने के लिए आपको निम्न जरूरी चीजों की आवश्यकता होगी।
- कंप्यूटर या लैपटॉप
- UPS (पावर बैकअप)
- हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन
- प्रिंटर मशीन
- स्कैनर मशीन
- बायोमैट्रिक डिवाइस
- वेबकैम
- A4 साइज पेपर
- कम से कम 100-150 वर्ग फुट का कमरा
जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक पात्रता शर्ते |Eligibility Criteria
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता शर्ते होती है जिन्हे आपको पूरा करना होगा। तभी आप जन सेवा केंद्र खोलने के पात्र होंगे।
- जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति जन सेवा केंद्र खोलना चाहता है वह कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।
- आवेदक को कंप्यूटर, इंटरनेट, और डिजिटल सेवाओं का अच्छा खासा ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक जिस स्थान पर जन सेवा केंद्र खोलना चाहता है वह वहां का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- केंद्र खोलने हेतु व्यक्ति के पास एक उचित स्थान होना चाहिए जहां पर बिजली और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो।
इसे भी पढ़ें : How To Start Agarbatti Business In Hindi : मात्र 13000 रुपए लगाकर घर से शुरू करें ये बिजनेस, होगी छप्परफाड़ कमाई
सहज जन सेवा केंद्र खोलने हेतु आवश्यक दस्तावेज
जन सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं पास या इससे ज्यादा)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र ( रेंट एग्रीमेंट या बिजली जा बिल)
- बैंक BC सर्टिफिकेट
- पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
- GST नंबर
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
- TEC सर्टिफिकेट
इसे भी पढ़ें : Pen Making Business : मात्र 25 हजार के निवेश से, Pen बनाकर हर महीने करें 80,000 की कमाई
जन सेवा केंद्र खोलने में कितना खर्चा आएगा?
- कंप्यूटर, प्रिंटर एवम इंटरनेट कनेक्शन : 40 से 50 हजार रुपए
- बायोमैट्रिक डिवाइस : 10 से 15 हजार रुपए
- प्रिंटर मशीन : 15 से 30 हजार रुपए
- स्कैनर मशीन : 20 से 30 हजार रुपए
- वेबकैम : 500 रुपए से 1000 रुपए
- अन्य खर्चा (रेंट, फर्नीचर, बिजली) : 20 से 25 हजार रुपए
इस तरह कुल मिलाकर आपको इसमें 1 लाख से 1.5 लाख के बीच खर्चा आएगा।
जन सेवा केंद्र से कितनी होती है कमाई?
जन सेवा केंद्र के माध्यम से अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। आइए एक अनुमानित चार्जेस के बारे में जानते है।
- आधार कार्ड अपडेट और प्रिंटिंग : 50 से 100 रुपए प्रति अपडेट
- बिजली बिल भुगतान : बिल का 1% कमीशन
- लोन अप्लाई : लोन राशि का 1% तक कमीशन
- मोबाइल रिचार्ज : रिचार्ज अमाउंट का 1% से 2.0% तक कमीशन
- डीटीएच रिचार्ज : 2.5% से 3.0% तक कमीशन
- इंश्योरेंस : 5% तक कमीशन
- बस, ट्रेन, फ्लाइट, ट्रैवल टिकट बुकिंग सर्विस : 5% तक कमीशन
- सरकारी सेवाओं का रजिस्ट्रेशन / आवेदन फीस : 100 रुपए से 200 रुपए प्रति रजिस्ट्रेशन
- इनकम टैक्स भरना और सुधार करना : 100 रुपए से 400 रुपए तक
- फंड निकासी एवम ट्रांजेक्शन : अमाउंट का 1% से 2% तक कमीशन
अगर हर रोज 30 से 50 लोग आपके पास सर्विस लेने आते है। तो आप महीने के 30 से 40 हजार रुपए आसानी से कमा सकते है।
इसे भी पढ़ें : Vermi Compost Business : केंचुआ खाद का बिजनेस करें शुरू, सालभर में ही कमा लेंगे 20 लाख रुपए
Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole
आपको बता दें कि जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। और कुछ जरूरी दस्तावेजों को सबमिट करने की आवश्यकता होगी। इसलिए दस्तावेज पहले ही तैयार करके रख लें। CSC ID प्राप्त करने के लिए पहले आपको TEC सर्टिफिकेट बनवाना होगा। उसके बाद CSC में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 चरणों में पूरा होगा।
1. CCE सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आपको CSC की वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज में टॉप राइट साइड में 3 लाइन को क्लिक करना है। जिसमे Apply पर टैब करके अंदर TEC Certificate का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको Login With Us का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको TEC, CCE, और CSM का विकल्प दिखाई देगा। इसमें Certificate Course In Enterpreneurship (CCE) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। जहां आपको पूछे गए सभी जानकारी को अच्छी तरह से भर लेना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- सबमिट करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमे आपको 1,479 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा जायेगा। तो आपको पेमेंट कर देना है।
- अब यहां पर आपको एक रसीद प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें : Stationery Shop Business Plan : कॉपी पुस्तक की दुकान कैसे शुरू करना है जानिए पूरा प्लान, इन तरीको से बढ़ाए अपनी बिक्री और मुनाफा
2. TEC संख्या प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन
- अब आपको ऑफिशियल वेबसाइट के उसी पेज पर वापस पहुंचना है जहां TEC, CCE और CSM का विकल्प दिखाई देता है।
- पेज में पहुंचने के बाद CCE विकल्प के माध्यम से लॉगिन कर लेना है।
- अब फॉर्म खुल जायेगा जिसमे सभी जानकारी को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आपको TEC नंबर प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको संभालकर रख लेना है।
3. CSC ID के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
- CSC रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इसकी वेबसाइट https://cscregister.csccloud.in/ पर आना है।
- होम पेज पर Get Started के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपको क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में बताया जायेगा और नीचे में Term And Condition दिया होगा जिस पर टिक ✅ करके Get Started पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने VLE Registration का फॉर्म खुल जायेगा। यहां पर आपको अपना TEC सर्टिफिकेट नंबर टाइप कर लेना है और BC Certificate Number है तो भर दीजिए नही तो खाली भी छोड़ सकते है। इसके बाद Validate के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- TEC Certificate वैलिडेट होने के बाद नीचे में Personal Detail का सेक्शन दिखाई देगा। जिसमे आपके कुछ डिटेल ऑटोमैटिक फेच हो जायेगा। और कुछ डिटेल को आपको खुद भरना होगा।
- मोबाइल नंबर डालकर वेरिफिकेशन के लिए Send OTP पर क्लिक कर लें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद Additional Personal Detail का सेक्शन आ जायेगा। जिसमे आपको अपना आधार नंबर डालकर Validate पर क्लिक कर लेना होगा। और शेष पर्सनल डिटेल भर लेना है।
- पर्सनल डिटेल भरने के बाद KIOSK Detail का सेक्शन आएगा। जहां आप अपने जन सेवा केंद्र का क्या नाम रखना चाहते है उस नाम को टाइप कर लेना है और संबंधित डिटेल भी भर लेना है। उसके बाद कैप्चा भरकर और Agree पर टिक करके Next बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आपका पहला सेक्शन कंप्लीट हो जायेगा।
- दूसरे सेक्शन में ईमेल आईडी डालकर वेरिफिकेशन कर लेना है और पैन कार्ड नंबर डालकर Agree पर टिक करके Next कर लेना है। अब आपका दूसरा सेक्शन भी कंप्लीट हो जायेगा।
- तीसरे सेक्शन में आपको अपने बैंक डिटेल से संबंधित जानकारी देनी है। और Next पर क्लिक कर लेना है। यहां आपका तीसरा सेक्शन भी कंप्लीट हो जायेगा।
- अब चौथे सेक्शन में आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। जिसमे आपको Epic Number, आधार कार्ड, आवेदक का फोटो, वोटर आईडी, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, TEC सर्टिफिकेट, पोलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा। Term And Condition पर टिक करके Next करना है। आपका चौथा सेक्शन भी कंप्लीट हो जायेगा।
- अब आप देखेंगे कि Congratulations का मैसेज आ चुका है। आपको नीचे की तरफ आना है अगर रिव्यू में सभी जानकारी सही है तो Next के टैब पर क्लिक कर लेना है। इस तरह आपका पांचवा सेक्शन कंप्लीट हो जायेगा।
- इसके बाद पेज में Application Reference Number जेनरेट होकर आ जायेगा। बगल में प्रिंट का ऑप्शन दिया होगा। आप इसे प्रिंट करके रख लें।
- अब छठवें सेक्शन में CSC App को डाउनलोड करने को कहा जायेगा। आपको प्लेस्टोर में जाकर CSC App को डाउनलोड कर लेना है। इस ऐप के जरिए आपको अपने CSC सेंटर की Geotagging करनी होगी।
- जैसे ही आप ऐप ओपन करेंगे कुछ परमिशन एलाऊ करने को कहा जायेगा। आपको एलाऊ कर देना है। इसके बाद New VLE के लिए साइन अप कर लेना है। यहां आपको Application Reference Number, Secure Code, और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- सिक्योर कोड आपके ईमेल आईडी में आया होगा तो सिक्योर कोड यही से आपको लेना है।
- उसके बाद Proceed To Capture Video पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपको 10 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करके अपलोड करना है जहां पर CSC सेंटर खोलना चाहते है उस स्थान पर एक पेपर लेकर उसमे रेफरेंस नंबर और पैन नंबर लिखकर दोनो हाथ से पकड़कर अपने सीने के सामने रखना है और वीडियो बनाना है।
- साथ ही वीडियो बनाते समय CSC सेंटर का बैनर आपके बैकग्राउंड में होना चाहिए। वीडियो सही बना है तो रिव्यू करके Proceed पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप देखेंगे कि CSC ID बनाने का छठवां सेक्शन कंप्लीट हो चुका है। और Congratulations का मैसेज भी आ चुका है।
इतना प्रोसेस कर लेने के बाद आपका आवेदन CSC अधिकारियों के पास चला जायेगा। वे आपके आवेदन की जांच करेंगे। अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो 7 से 10 दिनों के अंदर आपको CSC सेंटर खोलने का अप्रूवल मिल जायेगा। जिसका आईडी और पासवर्ड आपको ईमेल के जरिए प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें : Panipuri Business Plan : सिर्फ 4 से 5 घंटे काम करके डेली कमाए 3000 रुपए से भी ज्यादा
Conclusion
उम्मीद करता हूं दोस्तो CSC Centre Kaise Khole इस विषय में आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। अगर आप भी जन सेवा केंद्र खोलने की सोच रहे है तो हमारे इस आर्टिकल Jan Seva Kendra Kaise Khole को जरूर पढ़ लें। इससे आपको CSC सेंटर खोलने में आसानी होगी।
अगर इस आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा हो तो इसे दोस्तों के पास शेयर भी जरूर करें। ऐसे ही इंपोर्टेंट जानकारी आपको हमेशा मिलती रहेगी बस आप हमारे साइट के साथ बने रहिए। और नई अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया में भी फॉलो कर लें।
इसे भी पढ़ें : Dairy Business Plan : दूध डेयरी का बिजनेस शुरू कर हर महीना कमाए 1.5 लाख रुपए