How To Increase Impressions On Youtube : हर यूट्यूब क्रिएटर का सपना होता है कि उसका वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे और उसका चैनल फेमस हो जाए। पर ऐसा होने के लिए इंप्रेशन का बढ़ना बहुत मायने रखता है। क्योंकि जितना इंप्रेशन बढ़ता जायेगा वीडियो का CTR भी बढ़ता जायेगा। जो आपके वीडियो पर भर भर के व्यूज दिला सकता है। यूटयूब कब इंप्रेशन देता है और कब नही, ये कई बातो पर निर्भर करता है जिसकी हम आगे चर्चा करने वाले है।
अगर आपके चैनल में व्यूज बहुत कम आ रहे है। और यूट्यूब ज्यादा इंप्रेशन भी नहीं भेज रहा है तो इसका क्या कारण है और आपको क्या करना होगा सब कुछ इस पोस्ट में जानेंगे। यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है इसलिए आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें ताकि कोई भी प्वाइंट आपसे मिस ना हो, तो आइए इंप्रेशन क्या होता है पहले इसे जान लेते है।
इसे भी पढ़ें : CroxyProxy Youtube क्या है- कैसे करें YouTube Unblocked 2025
यूटयूब इंप्रेशन क्या है | Youtube Impression Meaning
YouTube Impression का मतलब ये होता है कि जब आप अपने यूट्यूब चैनल में कोई वीडियो अपलोड करते है तो यूट्यूब कितने लोगो के सामने आपके वीडियो के थंबनेल और टाइटल को दिखा रहा है या भेज रहा है। इसे ही इंप्रेशन कहा जाता है।
यूटयूब आपके वीडियो को लोगो के सामने किसी भी माध्यम से भेज सकता है जैसे- नोटिफिकेशन, ब्राउज़ फीचर, या सजेस्टेड । तो ऐसे में जितने लोगो को आपके वीडियो का थंबनेल/टाइटल दिखाई देगा उतना ही वीडियो का इंप्रेशन होगा।
मान लीजिए यूट्यूब ने 100 लोगो के पास आपके वीडियो को भेजा है। फिर चाहे यूजर वीडियो पर क्लिक करें या ना करें वीडियो पर 100 इंप्रेशन काउंट हो जायेगा। यदि यूजर थंबनेल को 1 सेकंड से अधिक समय तक देखता है या फिर थंबनेल का कम से कम 50% भी स्क्रीन में दिखाई देता है।
तब भी इंप्रेशन काउंट होगा। वीडियो या चैनल का इंप्रेशन जितना ज्यादा होगा उतना ही ज्यादा वीडियो पर क्लिक आने की संभावना बढ़ेगी, व्यूज ज्यादा आयेंगे और चैनल उतना ही जल्दी Grow करेगा।
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब वीडियो के लिए Attractive Thumbnail Kaise Banaye सिर्फ 5 मिनट में
Youtube पर Impression कब काउंट नही होता है?
यूट्यूब में किसी वीडियो का इंप्रेशन निम्न स्थितियों में काउंट नही होगा।
Ad Blocker का इस्तेमाल : अगर किसी व्यूअर ने Ad Blocker का इस्तेमाल कर रखा है तब वीडियो का इंप्रेशन काउंट नही होता है।
External Source से देखी गई वीडियो : अगर यूट्यूब वीडियो किसी वेबसाइट या App में एंबेडेड है और व्यूअर वहा से वीडियो देखता है तब वीडियो का इंप्रेशन काउंट नही होगा।
Fake Or Bots Views : किसी वीडियो पर Fake या Bots व्यूज आ रहे है तो यूट्यूब इसे तुरंत डिटेक्ट कर लेगा और इसका इंप्रेशन नही गिना जाएगा।
Card Or End Screen Video Thumbnail : कार्ड के माध्यम से और एंड स्क्रीन पर दिखाई देने वाले वीडियो थंबनेल पर इंप्रेशन काउंट नही होगा।
Short Duration Exposure : अगर कोई व्यूअर यूट्यूब पर स्क्रॉल कर रहा है तब वीडियो या थंबनेल इतनी जल्दी स्क्रॉल हो जाए कि वीडियो पर ध्यान ही ना जाए, कहा जाए तो जो थंबनेल 1 सेकंड से कम समय तक दिखाई दे या थंबनेल 50% से कम दिखाई दे तो यूट्यूब, वीडियो का इंप्रेशन काउंट नही करेगा।
Offline Views : कोई व्यूअर यदि किसी भी यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करके उसे ऑफलाइन देखता है तो उस यूट्यूब वीडियो का इंप्रेशन ट्रैक नही होगा।
Restricted Video : कोई वीडियो रिस्ट्रिक्टेड है जैसे- Age Restriction, Region Lock या Limited Distribution, तो वीडियो का इंप्रेशन काउंट नही होता है।
YouTube Ads Thumbnail : यदि किसी क्रिएटर ने अपने चैनल या वीडियो को प्रमोट करने के लिए यूट्यूब विज्ञापन का प्रयोग किया है तो यूट्यूब विज्ञापन के थंबनेल का इंप्रेशन ऑर्गेनिक इंप्रेशन में नहीं गिना जाएगा।
Private Video : यदि क्रिएटर ने वीडियो को प्राइवेट रखा है तो वह वीडियो लोगो तक नहीं पहुंचेगा जिससे उस वीडियो पर इंप्रेशन ही नही आएगा।
इसे भी पढ़ें : Youtube Se Kaise Paise Kamaye : यूटयूब से पैसे कमाने के बेहतरीन तरीके
Youtube Impression बढ़ाना क्यों महत्वपूर्ण है?
यूटयूब इंप्रेशन इस बात को बताता है कि आपके वीडियो को कितने लोगो के सामने दिखाया गया है। यह वीडियो के CTR और ऑडियंस इंगेजमेंट को समझने में बहुत मदद करता है। हाई इंप्रेशन ये दर्शाता है क्रिएटर का कंटेंट बहुत ही बढ़िया है। इसलिए ऑडियंस उसे देखना पसंद कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। वही कम इंप्रेशन ये दर्शाता है कि क्रिएटर का कंटेंट, थंबनेल और टाइटल अच्छा और आकर्षक नही है। इसलिए इसमें सुधार करने की आवश्यकता है ताकि हाई इंप्रेशन प्राप्त किया जा सके।
YouTube Impression कैसे चेक करते है?
यदि आप देखना चाहते है कि आपकी कौन सी वीडियो कैसा परफॉर्म कर रही है तो Youtube Analytics की मदद से आप हर एक वीडियो की परफॉर्मेंस, इंप्रेशन, व्यूज, इंप्रेशन क्लिक थ्रू रेट, औसतन कितने समय तक वीडियो को देखा गया, सब कुछ चेक कर सकते है। अपने किसी भी वीडियो के इंप्रेशन को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें : केवल 5 मिनट में Youtube SEO Kaise Kare, जानिए SEO Tips
पर्टिकुलर वीडियो का इंप्रेशन चेक करना
- पहले आपको अपने मोबाइल में Youtube Studio को ओपन कर लेना है।
- अब अगर आप किसी एक पर्टिकुलर वीडियो का इंप्रेशन चेक करना चाहते है तो Content आइकन में क्लिक करें।
- यहां पर आपके सभी वीडियो दिखाई देंगे। जिस वीडियो का इंप्रेशन चेक करना चाहते है उस वीडियो पर क्लिक कर लेना है।
- अब Go To Video Analytics पर क्लिक कर लेना है।
- यहां आपके सामने एक इंटरफेस खुल जायेगा जिसमे आपको Reach सेक्शन में क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आप उस वीडियो का इंप्रेशन चेक कर सकते है।
हमने जाना कि किसी एक पर्टिकुलर वीडियो का इंप्रेशन कैसे चेक कर सकते है अब हम जानेंगे कि पूरी वीडियो का इंप्रेशन कैसे चेक किया जाता है। तो आइए जानते है।
सभी वीडियो का इंप्रेशन चेक करना
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Youtube Studio App को ओपन कर लीजिए।
- अब Analytics आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Content सेक्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- यहां पर आप सभी वीडियो का कुल Impression, Views, Impression Click Through Rate, Avarage View Duration चेक कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Video Download कैसे करें : 2 बेस्ट तरीका
यूटयूब इंप्रेशन कैसे बढ़ाएं | How To Increase Impressions On Youtube
यूटयूब पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए इंप्रेशन का बढ़ना बहुत जरूरी होता है। इसलिए यहां हम आपको इंप्रेशन बढ़ाने के बेहतरीन तरीके बताने वाले है। जो आपको अपने वीडियो का इंप्रेशन बढ़ाने में मदद करेगा। अगर आपके वीडियो में कम व्यूज आता है, ज्यादा लोगो तक आपका वीडियो नही पहुंचता है तो यहां हम जितने भी पॉइंट्स को बता रहे है सभी पॉइंट्स को सही तरह से फॉलो करिए। बहुत ही जल्द आपके वीडियो का इंप्रेशन बढ़ने लग जायेगा। और व्यूज भी बढ़ता नजर आएगा।
1. टॉपिक का चयन
अच्छे इंप्रेशन और व्यूज पाना चाहते है तो आप जिस टॉपिक पर वीडियो बना रहे है पहले उस टॉपिक पर अच्छी तरह रिसर्च जरूर कर ले। आप जितने ज्यादा ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो बनाएंगे उतने ही ज्यादा आपके वीडियो पर भर भर के इंप्रेशन आयेंगे। क्योंकि ट्रेंडिंग टॉपिक चर्चा में होता है, ज्यादातर लोग उस टॉपिक के बारे में सर्च कर रहे होते है।
उसके बारे में ज्यादा जानना चाहते है इसलिए वीडियो में लाखो में भी इंप्रेशन आते है। जिससे वीडियो पर लाखो व्यूज आने के चांस बढ़ जाते है। वीडियो बनाने के लिए आप कोई ऐसा टॉपिक भी चुन सकते है जो एवरग्रीन हो पर सर्चेबल हो, एवरग्रीन कंटेंट लोगो को हमेशा पसंद होते है। ये टॉपिक ट्रेंडिंग तो नही होते है लेकिन इसकी डिमांड मार्केट में हमेशा रहती है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Video Viral Kaise Kare | यूटयूब वीडियो वायरल कैसे करें
2. आकर्षक थंबनेल बनाए
आपको अपने वीडियो के लिए बेहतरीन और आकर्षक थंबनेल बनाना होगा। थंबनेल बनाने के लिए हाई क्वालिटी इमेज, png का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एक अच्छे Font और Colour Combination की भी आपको जानकारी होनी चाहिए ताकि आप अपने वीडियो के लिए आकर्षक थंबनेल डिजाइन कर सके।
थंबनेल आकर्षक होगा तो वीडियो का CTR बढ़ेगा, वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा क्लिक आयेंगे। जितने ज्यादा क्लिक आयेंगे यूट्यूब और ज्यादा लोगो के पास आपके वीडियो का इंप्रेशन भेजेगा। अगर आपका यूट्यूब चैनल नया है तब शुरुआती समय में यूट्यूब 10-15 लोगो के पास वीडियो का इंप्रेशन भेजेगा।
यदि ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यूट्यूब वीडियो के इंप्रेशन को और बढ़ा देगा। वही अगर आकर्षक थंबनेल नही होगा, उस पर क्लिक नही आयेंगे तो इंप्रेशन वही रुक जायेगा। Eye Catchy थंबनेल व्यूअर्स को वीडियो पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए थंबनेल जितना बेहतर बनाएंगे उतना ही ज्यादा वीडियो का CTR और Impression बढ़ता चला जायेगा।
इसे भी पढ़ें : Youtube Me Sponsorship Pane Ke Liye Kitne Subscriber Chahiye
3. वीडियो पर Engagement बढ़ाएं
वीडियो पर इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आपको कुछ ऐसा करना होगा कि ऑडियंस वीडियो देखने के बाद वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें जैसे- Like, Comment, Share, Subscribe. जब व्यूअर्स आपके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाएंगे।
तब यूट्यूब एल्गोरिथम को एक पॉजिटिव सिग्नल मिलेगा कि लोग इसकी वीडियो को देखना पसंद कर रहे है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। वीडियो में जितना ज्यादा कमेंट आएगा उसका इंगेजमेंट भी बढ़ता जायेगा। इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आप ऑडियंस के लिए कोई सवाल छोड़ सकते है, उनसे पोल क्वेश्चन कर सकते है।
ताकि लोग वीडियो पर कमेंट करें। या फिर उनसे पूछ सकते है कि इस वीडियो में आपका कोई Doubt है या किस टॉपिक पर वीडियो देखना चाहते है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं ताकि हम आपके लिए वीडियो बना सके। इस तरह के सवालों से आप अपने वीडियो पर इंगेजमेंट बढ़ा सकते है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Par Views Kaise Badhaye : यूटयूब पर Views बढ़ाने के लिए करने होंगे ये आसान से काम, आएगा लाखो व्यूज
4. Audiance Retention बढ़ाएं
अधिकतम इंप्रेशन प्राप्त करने के लिए वीडियो का ऑडियंस रिटेंशन बढ़ाना बहुत मायने रखता है। ऑडियंस रिटेंशन बढ़ाने के लिए Interesting और सस्पेंशेबल वीडियो बनाए ताकि लोग आपकी वीडियो को ज्यादा समय तक देखे। यूटयूब के अनुसार, आपने जितने समय का वीडियो बनाया है उसका कम से कम 50% तक ऑडियंस वीडियो देखते है तो वह अच्छा माना जाता है।
मान लीजिए आपने 10 मिनट का वीडियो बनाया है और ऑडियंस औसतन 4-5 मिनट (Average View Duration) तक वीडियो देखते है तो ऐसे में यूट्यूब आपके कंटेंट का इंप्रेशन और ज्यादा लोगो तक भेजता है। यदि लोगो को आपका कंटेंट पसंद आ रहा है तो धीरे-धीरे करके यूट्यूब इंप्रेशन बढ़ाता जायेगा। जिससे आपको ज्यादा व्यूज प्राप्त होने लग जायेंगे। वीडियो वायरल इसी तरह ही होता है।
वही अगर लोग 10 मिनट की वीडियो को 1 से 2 मिनट तक देख रहे है तो यूट्यूब एल्गोरिथम को लगेगा की आपका वीडियो कंटेंट अच्छा नही है। लोग उसमे इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे है तो ऐसे में यूट्यूब इंप्रेशन भेजना बंद कर देगा। इसलिए आप एक ही कैटेगरी पर इंटरेस्टिंग वीडियो बनाते रहे। ताकि ऑडियंस रिटेंशन कम से कम 50% तो आए।
इसे भी पढ़ें : यूटयूब Copyright Claim VS Copyright Strike में क्या अंतर है | कॉपीराइट आने पर क्या करें ?
5. वीडियो को SEO अनुकूल बनाएं
SEO (Search Engine Optimization) का मतलब होता है कि वीडियो को सर्च इंजन के अनुरूप अनुकूल बनाना ताकि यूट्यूब को पता चल सके आपने किस टॉपिक पर और किस कीवर्ड पर वीडियो बनाया है। इससे फायदा ये होता है कि जब कोई यूजर यूट्यूब पर इस टॉपिक को सर्च करेगा तो यूट्यूब उस टॉपिक पर बने सभी वीडियो को सर्च रिजल्ट में दिखाएगा। यदि आपका कंटेंट हाई क्वालिटी है, लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
तब आपका वीडियो सर्च रिजल्ट में 1 पोजीशन में भी दिखाई दे सकता है। जो आपके वीडियो को ज्यादा से ज्यादा व्यूज दिलाने में मदद करेगा। वीडियो का CTR और ऑडियंस रिटेंशन जैसे जैसे बढ़ता जायेगा तो यूट्यूब वीडियो के इंप्रेशन को वैसे वैसे बढ़ाता जायेगा। इसके लिए जरूरी है की आपका वीडियो SEO Optimized हो। SEO के अंतर्गत वीडियो का टाइटल, थंबनेल, डिस्क्रिप्शन, और टैग आते है।
टाइटल : टाइटल आकर्षित और ऑडियंस का ध्यान खींचने वाला होना चाहिए ताकि लोग पढ़े तो वीडियो पर क्लिक करें बगैर ना जाए। इससे वीडियो का CTR बढ़ेगा और इंप्रेशन एवम व्यूज में वृद्धि होने लगेगी। इसलिए टाइटल को आकर्षक बनाए और जिस कीवर्ड पर वीडियो बना रहे है वह कीवर्ड टाइटल में जरूर शामिल करें।
थंबनेल : वीडियो का थंबनेल ही है जो ऑडियंस को सबसे पहला इंप्रेशन देता है इसलिए थंबनेल जितना आकर्षक होगा वीडियो पर क्लिक उतना ही ज्यादा आएगा। इसलिए एक यूनिक और कंटेंट से रिलेटेड थंबनेल बनाए। कोशिश करे थंबनेल में खुद का फेस या ह्यूमन फेस शामिल करने की। क्योंकि ऐसे थंबनेल पर ज्यादा क्लिक आते है।
डिस्क्रिप्शन : डिस्क्रिप्शन में मुख्य कीवर्ड को जरूर शामिल करें और कंटेंट किस बारे में है उसका शॉर्ट विवरण दें। इसके साथ ही सहायक कीवर्ड और हैश टैग को भी डिस्क्रिप्शन में शामिल करें ताकि अन्य कीवर्ड पर भी आपका वीडियो रैंक करें। और वीडियो का इंप्रेशन बढ़ें। अपने चैनल के अन्य वीडियो पर क्लिक लाने के लिए अन्य वीडियो का लिंक डिस्क्रिप्शन में जरूर डाले।
टैग : जिस टॉपिक पर वीडियो बना रहे है उससे रिलेटेड 10 से 15 टैग जरूर लगाए। आपको ऐसे टैग लगाना है जिसको लोग ज्यादा सर्च करते है।
इसे भी पढ़ें : Youtube Channel Search Me Kaise Laye : यूटयूब चैनल को सर्च में कैसे लाएं?
6. कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो अपलोड करें
यूटयूब का एल्गोरिथम ऐसे चैनल को प्रमोट करना (इंप्रेशन भेजना) ज्यादा पसंद करता है जिस चैनल पर कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो अपलोड किया जाता है। इसलिए आपको वीडियो अपलोड करने का टाइम फिक्स कर लेना चाहिए। इसी टाइम और समय अंतराल पर हमेशा वीडियो अपलोड करते रहे।
अगर आप 2 दिन में 1 वीडियो डालते है तो हमेशा इस क्रम को बनाए रखना होगा। इसी तरह डेली वीडियो डालते हो या सप्ताह में एक बार, आपको कंसिस्टेंसी बनाए रखना होगा। और फिक्स टाइम पर वीडियो अपलोड करना होगा। इससे यूट्यूब एल्गोरिथम को समझ आएगा कि आप अपने चैनल को लेकर काफी एक्टिव है
और उस पर लगातार मेहनत कर रहे है तो ऐसे में यूट्यूब ज्यादा से ज्यादा लोगो के पास आपके वीडियो का इंप्रेशन भेजेगा। यूटयूब स्टूडियो की मदद से पता लगाए आपके ऑडियंस किस टाइम यूट्यूब पर ज्यादा एक्टिव रहते है फिर उसी टाइम को वीडियो अपलोड करने का समय चुन सकते है।
इसे भी पढ़ें : 500 Subscribers Par Kya Milta Hai Youtube Me
Conclusion
यहां बताए गए सभी पॉइंट्स को अगर आप सही तरीके से फॉलो कर लेते है तो यूट्यूब आपके वीडियो का भी इंप्रेशन ज्यादा से ज्यादा लोगो के पास भेजेगा। जितना ज्यादा इंप्रेशन जायेगा उतना ही ज्यादा वीडियो पर क्लिक होने का चांस बढ़ेगा। और जितने ज्यादा क्लिक होंगे उतने ज्यादा व्यूज मिलेंगे। फिर इतना ही इंप्रेशन यूट्यूब और भेजता है। तो इस प्रकार आप अपने वीडियो के इंप्रेशन को इंक्रीज कर सकते है।
उम्मीद करता हूं दोस्तो आपको यह आर्टिकल How To Increase Impressions On Youtube जरूर पसंद आया होगा। यदि आपके वीडियो पर ज्यादा व्यूज नही आ रहा है तो इन तरीको को जरूर अपनाएं। इस टॉपिक से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा हो तो इसे शेयर करना भी ना भूले। YouTube Tips से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर ले और सोशल मीडिया में फॉलो भी कर लें।
इसे भी पढ़ें : Best Time For Uploading Video On Youtube In Hindi | यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है?
FAQ’s : How To Increase Impressions On Youtube
यूट्यूब पर 1000 इंप्रेशन का क्या मतलब है?
यूटयूब पर 1000 इंप्रेशन का मतलब होता है कि यूट्यूब ने आपके वीडियो को 1000 लोगो के सामने भेजा है। अगर व्यूअर्स को आपका टॉपिक, थंबनेल पसंद आता है तो वे वीडियो पर क्लिक जरूर करेंगे। लेकिन सभी यूजर वीडियो पर क्लिक करे ये जरूरी नहीं है।
क्या इंप्रेशन से व्यूज बढ़ते है?
इंप्रेशन से व्यूज तभी बढ़ता है जब यूजर को आपके वीडियो का इंप्रेशन मिले और वो थंबनेल पर क्लिक करें। और ऐसा तभी होगा जब आपका थंबनेल आकर्षक और टाइटल एंगेजिंग होगा।
CTR (Click Through Rate) क्या होता है?
CTR का मतलब “Click Through Rate” होता है। यानिकि कितने लोगो ने आपके वीडियो थंबनेल पर क्लिक किया है। High CTR का मतलब होता है कि आपके वीडियो का थंबनेल और टाइटल बहुत ही अट्रैक्टिव है।
यूट्यूब इंप्रेशन कब भेजता है?
जब आप अपने चैनल में वीडियो पब्लिश करते है तो यूट्यूब पहले कम लोगो के पास आपके वीडियो का इंप्रेशन भेजता है। अगर उस वीडियो पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है लोग वीडियो को 50% से अधिक समय तक देखते है तो यूट्यूब इसका इंप्रेशन और बढ़ा देता है। इसी तरह जितना अच्छा रिस्पॉन्स मिलता जायेगा यूट्यूब उसका इंप्रेशन बढ़ाता जायेगा।
मेरे यूट्यूब इंप्रेशन कम क्यों हैं?
इंप्रेशन कम होने का कारण हो सकता है कि आपका थंबनेल और टाइटल अट्रैक्टिव नही है। जिसकी वजह से लोग उस पर क्लिक नही कर रहे है। इसलिए यूट्यूब वीडियो का इंप्रेशन नही बढ़ा रहा है। इसके लिए आपको अपने वीडियो का थंबनेल और टाइटल को आकर्षक बनाना होगा। वीडियो का प्रॉपर SEO करना होगा। वीडियो बनाने के लिए हाई वॉल्यूम और कम कंपटीशन वाले कीवर्ड को चुने। और वीडियो में इंगेजमेंट बढ़ाए।