Youtube Channel Monetization Rules (New) : बदल गए नियम, 15 जुलाई से यूट्यूब पर कमाई करना हुआ मुश्किल…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप YouTube पर वीडियो बनाते हैं और उससे कमाई करना चाहते हैं या कर रहे है तो आपको YouTube Channel Monetization Rules के नए अपडेट के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ख़ासकर 15 जुलाई 2025 से YouTube अपने मॉनिटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है जिसका सीधा असर लाखों क्रिएटर्स पर पड़ने वाला है।

अब YouTube ने साफ कर दिया है कि केवल वही कंटेंट मोनेटाइज होगा जो ओरिजिनल और दर्शकों को वैल्यू प्रदान करता हो। ऐसे वीडियो जो सिर्फ टेक्स्ट, स्लाइड्स या लोगों को किसी भी प्रकार का वैल्यू प्रदान नहीं करता ऐसे कंटेंट से अब कमाई का मौका नहीं मिलेगा। यह बदलाव हर क्रिएटर को प्रभावित करेगा।

इस लेख में हम जानेंगे कि YouTube Channel Monetization Rules में क्या-क्या बदलाव किया जाएगा, नए नियम के आने से कौन-कौन से चैनल प्रभावित होंगे और आपको अपने कंटेंट में क्या बदलाव करना चाहिए। तो आइए विस्तार से समझते हैं इस नए अपडेट के बारे में।

इसे भी पढ़ें : यूट्यूब पर Clicks नहीं आ रहे? आजमाओ ये 10 Tips, बदल जाएगा सारा खेल – CTR Kaise Badhaye

Table of Contents

यूट्यूब के नए मॉनिटाइजेशन पॉलिसी का मकसद | Youtube Channel Monetization Rules

YouTube का मकसद है कि वह ऐसे कंटेंट को बढ़ावा दे जो रचनात्मक, सूचनात्मक और दर्शकों के लिए उपयोगी हो। बीते कुछ वर्षों में YouTube पर ऐसे वीडियो तेजी से बढ़े हैं जो बिना किसी जानकारी के केवल टेक्स्ट, AI वॉयस, और ऑटोमेटेड स्लाइडशो से बनाए जाते हैं।

YouTube का मानना है कि इस तरह के वीडियो न तो ऑरिजिनल होते हैं और न ही उपयोगकर्ता को कोई खास वैल्यू देते हैं। इसीलिए YouTube ने 15 जुलाई 2025 से एक नई पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया है जिसमें Low-Value, Mass-Produced और Repetitive Content को मॉनिटाइज नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Revenue Model : शॉर्ट्स वीडियो से Earning कैसे होती है, जाने रेवेन्यू शेयर का पूरा गणित

कौन-कौन से कंटेंट अब मॉनिटाइज नहीं होंगे?

नई पॉलिसी के अनुसार निम्नलिखित प्रकार के कंटेंट को अब YouTube से कमाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

1. AI-generated content बिना एडिटिंग के

अगर आपने अपने वीडियो को पूरी तरह ChatGPT, AI Voice और AI visuals से बनाया है और उसमें खुद का कोई भी वैल्यू ऐड नहीं किया है तो अब ऐसा कंटेंट मोनेटाइज नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : YouTube Handle क्या होता है? और कैसे हम अपने यूट्यूब हैंडल को Change कर सकते है

2. Reused Content

ऐसे वीडियो जो किसी दूसरे चैनल से उठाकर बिना एडिटिंग के अपलोड किए जाते हैं जैसे – मूवी सीन, टीवी शो क्लिप्स, वायरल वीडियो, आदि।

3. Slideshow Videos

सिर्फ टेक्स्ट और इमेज स्लाइड्स से बनी वीडियो, जिनमें कोई आवाज़ या एनालिसिस नहीं दिया गया हो।

4. Looped Background Music या Sound

ऐसे चैनल जो केवल म्यूजिक लूप अपलोड करते हैं जैसे 10 घंटे का बारिश का साउंड या नेचर साउंड। अब उन्हें भी मंजूरी नहीं दी जाएगी।

5. Repetitive Videos

जिन चैनलों पर एक जैसा कंटेंट बार-बार बदले हुए टाइटल और थंबनेल के साथ अपलोड किया जाता है उन्हें भी मोनेटाइजेशन से बाहर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Youtube Me Apna Video Khud Dekhne Se Kya Hota Hai

कौन-से चैनल सुरक्षित रहेंगे?

YouTube की नई गाइडलाइन के अनुसार नीचे दिए गए प्रकार के कंटेंट क्रिएटर्स को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है जो लोग ऐसा कंटेंट बनाते है।

  • खुद की आवाज़ में वॉयसओवर किया गया कंटेंट
  • Face cam या खुद के रिकॉर्ड किए गए वीडियो
  • किसी विषय पर डिटेल एनालिसिस, राय या रिव्यू
  • शैक्षिक वीडियो जिसमें ज्ञान, सिखाने या दिशा देने की मंशा हो।

YouTube Monetization के लिए Updated Eligibility Criteria

नई पॉलिसी के बाद, YouTube पर कमाई शुरू करने के लिए आपको निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा।

इसे भी पढ़ें : How To Use Youtube Studio App : 5-10 व्यूज आता है तो YT स्टूडियो इस्तेमाल करने का सही तरीका समझो, लाखों में आएगा व्यूज

शर्तेविवरण
सब्सक्राइबर1000 या 500 सब्सक्राइबर
वॉच टाइम4000 या 3000 वॉच टाइम (शॉर्ट्स के लिए लास्ट 90 दिनों में 10 M व्यूज या 3 M व्यूज)
Originalityकंटेंट खुद का बनाया हुआ ओरिजिनल होना चाहिए जो वैल्यू प्रदान करता हो
कंटेंट नहीं होना चाहिएReused, Copy Content, AI Generated, Slideshow Video
Policy CompliantYoutube के सभी नियमों का पालन जरूरी

इसे भी पढ़ें : Youtube Tags Kaise Lagaye : इन तरीको से खोजे वायरल Tags, वीडियो में आयेंगे मिलियन व्यूज

Low-Value Content की पहचान कैसे करता है YouTube?

YouTube अब केवल Algorithm के भरोसे नहीं है। वह अब AI + Human Reviewers की मदद से चैनलों का विश्लेषण कर सकता है जैसे-

  • आपका वीडियो देखने के बाद Manual Check किया जाता है।
  • Copyright Claim या Reuse Pattern पर ध्यान दिया जाता है।
  • आपके Channel Description, About Section और Previous Content को भी Analyze किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Youtube Channel Search Me Kaise Laye : यूटयूब चैनल को सर्च में कैसे लाएं?

क्या नया नियम पुराने चैनलों पर भी लागू होगा?

हाँ, यह नियम केवल नए चैनलों तक सीमित नहीं है।
सभी पुराने चैनल जिनमें ऊपर बताए गए तरह का कंटेंट है उन्हें भी Demonetize किया जा सकता है।

YouTube समय-समय पर उन चैनलों की Manual समीक्षा (Review) करेगा जो पुराने YPP (YouTube Partner Program) में शामिल हैं। अगर वे नई पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें Program से हटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Youtube Shorts Video Banakar Paise Kaise Kamaye : जाने 5 बेहतरीन तरीके

नए Creators के लिए सलाह

अगर आप YouTube पर नया चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं तो निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • सिर्फ ट्रेंडिंग विषयों पर वीडियो न बनाएं, एवरग्रीन कंटेंट भी बनाए लेकिन कंटेंट ओरिजिनल होनी चाहिए।
  • AI का इस्तेमाल करें ( कंटेंट इंडियाज के लिए) लेकिन Blindly उस पर निर्भर न रहें
  • Video script खुद से लिखें या उसमें Human Touch जरूर जोड़ें
  • Shorts और Long Form दोनों ही वीडियो फॉर्मेट को बैलेंस करें
  • Thumbnails और टाइटल में Clickbait करने से बचें। YouTube अब इसे Track करता है।

इसे भी पढ़ें : यूटयूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है – देखे पूरी लिस्ट

Monetization Disapproval के बाद क्या करें?

अगर आपका चैनल Disapprove कर दिया जाता है तो घबराइए नहीं सबसे पहले आप –

  • Channel Monetization Disapproved हो जाता है तो YouTube आपको एक Mail भेजेगा जिसमें Disapproved का कारण भी बताया गया होगा यह आपको यूट्यूब स्टूडियो के Dashboard में भी दिखाई देगा। तो आपको इसे पढ़ना है और किस कारण से Disapprove हुआ जानना है।
  • कंटेंट अपडेट करें यानी अपने चैनल से AI कंटेंट, Copy Content या Repetitive वीडियो हटा दें।
  • Channel Description और Branding या About Section को अच्छे से क्लियर लिखे।
  • फिर 30 दिन बाद Re-Apply करें।

इसे भी पढ़ें : Youtube पर Upload वीडियो को Edit कैसे करें

Conclusion

YouTube Channel Monetization Rules क्रिएटर्स को मजबूर करता है कि वे क्वालिटी और क्रिएटिविटी पर फोकस करें ना कि शॉर्टकट पर।

अगर आप एक सच्चे और ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर हैं तो ये बदलाव आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि इससे प्लेटफॉर्म पर बेकार, स्पैम जैसे वीडियो की भरमार कम होगी और असली टैलेंट को पहचान मिलेगी।

अब वक्त है खुद से सवाल पूछने का क्या मेरा कंटेंट ऑरिजिनल है? क्या उसमें किसी दर्शक को कोई मदद या वैल्यू मिलती है? अगर जवाब हां है तो डरने की कोई जरूरत नहीं।

इसे भी पढ़ें : Youtube Par Views Kaise Badhaye : यूटयूब पर Views बढ़ाने के लिए करने होंगे ये आसान से काम, आएगा लाखो व्यूज

FAQ’s : Youtube Channel Monetization Rules संबंधित सवाल

1. YouTube का नया मोनेटाइजेशन नियम कब से लागू होगा?

यह नया नियम 15 जुलाई 2025 से पूरी दुनिया में लागू कर दिया जाएगा।

2. क्या AI tools से बनाए गए वीडियो अब मोनेटाइज नहीं होंगे?

अगर वीडियो में केवल AI-Generated कंटेंट है और उसमें कोई Human Touch या बदलाव नहीं किया गया है तो उसे मोनेटाइज नहीं किया जाएगा।

3. क्या YouTube Shorts भी प्रभावित होंगे?

हाँ, Reused या Low-Effort Shorts को भी Demonetize किया जा सकता है।

4. क्या पुराने चैनल भी Demonetize हो सकते हैं?

हाँ, सभी पुराने और नए चैनलों पर यह नियम लागू होगा। Manual Review के ज़रिए Action लिया जा सकता है।

5. मैं अपने कंटेंट को वैल्यू-ऐड कैसे बना सकता हूँ?

Script खुद से लिखें, खुद की आवाज़ का उपयोग करें, वीडियो में अपना फेस दिखाए, Visuals में बदलाव लाएं।

0Shares

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Scroll to Top