Paper Bag Making Business In Hindi : प्लास्टिक बैग के बैन होने के बाद से पेपर बैग का चलन काफी बढ़ता जा रहा है। भारत के कई राज्यों ने प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्लास्टिक बैग को बैन कर दिया गया है। और अब इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके।
प्लास्टिक बैग की जगह, पेपर बैग ने ले ली है। इसलिए आज के समय में Paper Bag Business शुरू करके आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते है। अधिकतर दुकानों, शॉपिंग मॉल, कपड़ा दुकान, गिफ्ट की दुकान, इन सभी में सामान देने के लिए पेपर बैग का ही इस्तेमाल हो रहा है।
हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी प्लास्टिक बैग चल रहा है। पर आने वाले समय में इन दुकानों में भी पेपर बैग ही देखने को मिलेगा। Paper Bag Making Business एक बहुत ही अच्छा व्यापार है। पेपर बैग, दिखने में भी प्लास्टिक बैग से अधिक स्टाइलिश होते है। और इससे पर्यावरण प्रदूषण भी नही होता है।
यानी कि यह पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही यह सस्ती और सामान रखने में आसान होती है। यही वजह है कि मार्केट में इसकी मांग बढ़ी हुई है। इस आर्टिकल में हम जानने वाले है कि Paper Bag Manufacturing Business कैसे शुरू करें। इसमें किन-किन कच्चे मालों की आवश्यकता होगी।
कच्चे मालों और मशीनों को कहां से खरीदना है। तैयार प्रोडक्ट की मार्केटिंग कैसी करनी है। इस बिजनेस से कितना प्रॉफिट कमा सकेंगे। इसके अलावा भी इससे जुड़ी अन्य जानकारी इस आर्टिकल में जान सकेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। जिससे आपको इस बिजनेस की पूरी जानकारी हो सके।
पेपर बैग बिजनेस क्या है | What Is Paper Bag Business
सामान रखने का थैला बनाने वाला बिजनेस ही Paper Bag Business कहलाता हैं। इस तरह की बैग को आप अपने हाथो से भी प्रॉपर तरीके से बना सकते है या फिर मार्केट में बहुत से मैनुअल मशीन उपलब्ध है।
जैसे- Semi Automatic Machine, Fully Automatic Machine, इन मशीनों का इस्तेमाल करके पेपर बैग बना सकते है। इन मशीनों की कैपेसिटी हाथो की तुलना में ज्यादा होती है। आप कम समय में ही ज्यादा से ज्यादा बैग बना सकते है।
इसे भी पढ़ें : कैसे आप अपने घर से ही अचार का बिजनेस शुरू कर सकते है, जानिए पूरी जानकारी
पेपर बैग बनाने के लिए कच्ची सामग्री | Raw Material
अब जान लेते है कि पेपर बैग बनाने के लिए क्या क्या सामान चाहिए होता है। पेपर बैग बनाने के लिए आपको कई तरह की सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसकी सूची नीचे दी गई है।
- सफेद और रंगीन पेपर रोल (30 से 35 रुपए/किलो)
- रोल फ्लैक्सो कलर
- पॉलिएस्टर स्टीरियो
- हैंडल के लिए टैग
- आइलेट
- पेपर बैग बनाने वाली मशीन
- गोंद
मार्केट में ऐसे बहुत से डीलर मिल जायेंगे जो इन सामानों की बिक्री करते है। आप उनसे थोक में माल खरीदकर अपना Business Startup कर सकते है। आप सामान खरीदने से पहले 4-5 डीलर से मिले।
उनके सामान और प्राइस के बारे में जाने। जहां पर आपको सस्ते में और अच्छा माल मिले उस होलसेल (Wholesale Paper Bag) से कच्चा माल खरीद ले। आप चाहे तो इन सामानों को ऑनलाइन भी खरीद सकते है।
पेपर बैग डिजाइन और साइज
मार्केट में सभी साइज के बैग नही चलते है। कुछ बैग की साइज ऐसी है जिसकी मार्केट में डिमांड हमेशा बनी रहती है। इसलिए आप ऐसे साइज के बैग का प्रोडक्शन करे जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती हो। इसके अलावा बैग के डिजाइन पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा। बैग जितना आकर्षक बना होगा।
ग्राहक उसे उतना ही ज्यादा पसंद करेंगे। इसके लिए आप ग्राफिक डिजाइनर की मदद भी ले सकते है। अपने बिजनेस के लिए एक विशेष डिजाइन तैयार करवा सकते है जो आपके बिजनेस को ब्रांडिंग करने में मदद करेगा। इसके साथ ही बैग में सितारे लगाकर उसे और भी आकर्षक बना सकते है।
बैग और उसके रिकमेंड साइज
Usage | Recommended Size (LxBxH ) In Inch |
Garments | (14″x3.5″x18″) (12″x4″x16″) |
Footwear | (14″x5.25″x10.5″) (18″x4″x14″) |
Cosmetics | (7.5″x3.5″x8.5″) (8″x4″X10″) |
Gifting | (10″x4″x13″) (12″x5″x16″) |
Sarees | (13″x4″x17″) (16″x5″x13″) |
Jewellery | (9″x4.5″x9″) (10″x4″x13″) |
Optical | (7.5″x3.5″x8.5″) (8″x4″X10″) |
Confectionery | (7″x5″x9″) (9″x4.5″x9″) |
Events | (10″x4″x13″) (12″x4″x16″) |
पेपर बैग बनाने के लिए आवश्यक मशीन
पेपर बैग का व्यापार (Paper Carry Bag Business) शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि बैग बनाने के लिए किन-किन मशीनों की आवश्यकता होती है। जब आपको इसकी जानकारी रहेगी तभी आप मशीन खरीद पाएंगे। वैसे तो बाजार में सेमी-ऑटोमैटिक और पूरी तरह से ऑटोमैटिक मशीन दोनो ही उपलब्ध है।
पर इसमें आपको तय करना होगा कि आप कितना प्रोडक्शन करना चाहते है। आपको मशीन की कितनी आवश्यकता है। और बजट को देखते हुए किसी भी मशीन को ले सकते है। पेपर बैग बनाने के लिए कई तरह की मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी सूची नीचे दी गई है।
- रोल स्लीटर मोटर चलित मशीन
- बैग कटिंग मशीन
- प्रिंटिंग मशीन
- टेस्टिंग स्केल मशीन
- क्रीजिंग मशीन
- पंचिंग मशीन
- स्टीरियो प्रेस और स्टीरियो ग्राइंडर
- आइलेट फिटिंग मशीन
इसे भी पढ़ें : मात्र 5 से 10 हजार रुपए के Invest से शुरू करे खुद का टिफिन सर्विस सेंटर
पेपर बैग मेकिंग मशीन कहां से खरीदे
पेपर बैग बनाने के लिए मार्केट में सेमी-ऑटोमैटिक, फूली-ऑटोमैटिक हर तरह की मशीन आसानी से मिल जाती है। अपने बजट के अनुसार किसी भी मशीन का चुनाव कर सकते है। आप चाहे तो पेपर बैग बनाने की मशीन ऑनलाइन भी खरीद सकते है।
अगर आप ऑनलाइन खरीदना चाहते है तो www.indiamart.com पर जाकर खरीद सकते है या फिर india.alibaba.com/index.html पर जाकर भी खरीद सकते है।
आवश्यक लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन | licence And Registration
पेपर बैग बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करना होगा। ताकि आपको भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
- सबसे पहले आपको अपने कंपनी का रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत होगी। इसके लिए आप स्थानीय कंपनी रजिस्ट्रार (ROC) से संपर्क कर सकते है।
- Trade licence प्राप्त करने के लिए स्थानीय नगर निगम में जाकर आवेदन कर सकते है।
- सरकार से उद्योग आधार नंबर प्राप्त करना होगा
- BIS Certificate, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा जारी किया जाता है। जो किसी भी प्रोडक्ट के गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। इसलिए यह सर्टिफिकेट प्राप्त करना जरूरी है।
- किसी भी बिजनेस के लिए GST नंबर लेना अनिवार्य होता है। जीएसटी नंबर प्राप्त करने के लिए GST Registration करवाए।
पेपर बैग बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें | How To Start Paper Bag Business In Hindi
Paper Bag Business Kaise Shuru Kare : इस बिजनेस को शुरू करने के लिए इससे जुड़े हर एक बातों को जानना जरूरी है। ताकि आपको अपने बिजनेस में सफलता मिल सके। तो आइए पेपर बैग बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें इस बारे में जानते है।
1. बिजनेस प्लान बनाना | Paper Bag Business Plan
आपको Paper Bag Banane Ka Business शुरू करने से पहले एक प्लान बनाने की आवश्यकता होगी। क्योंकि किसी भी बिजनेस को बिना प्लानिंग के करने पर काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। प्लानिंग करते समय बिजनेस के लिए किस स्थान का चयन करना है।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कितना करना है, बैग बनाने के लिए कौन-कौन सा कच्चा माल इस्तेमाल होता है और उसे कहा से खरीदना है, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की पूरी जानकारी, बिजनेस के लिए कौन-कौन से लाइसेंस एवम रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी , तैयार बैग की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कैसी करनी है। इन सभी बातो की जानकारी इकट्ठा कर ले।
कहा जाए तो प्लानिंग (Paper Bag Business Idea) बिजनेस की रूपरेखा है। जिसमे हमे किस तरह से काम करना है। उसकी पूरी योजना बनानी होती है। ताकि हम अपने काम को सही तरीके से कर पाएं।
इसे भी पढ़ें : कम लागत में शुरू करें Mombatti Banane Ka Business हर महीने होगी तगड़ी कमाई
2. पेपर बैग बिजनेस के लिए जगह
Paper Bag Making Business At Home : किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए एक बेहतर स्थान का चयन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपके द्वारा चयनित स्थान परिवहन लागत को भी प्रभावित करता है। इसलिए आपको बिजनेस के लिए ऐसे जगह को सलेक्ट करना है जहा पर बिजनेस से जुड़ी सारी सुविधाएं मौजूद हो।
जैसे- बिजली, पानी। कच्चे मालों का भंडारण आपके परिवहन लागत को कम करता है। अगर चयनित जगह, मार्केट के पास हो तो तैयार किए हुए बैग को आसानी से बेच सकते है। साथ ही मशीन को स्थापित करने के लिए उपयुक्त जगह होनी चाहिए।
मशीन को स्थापित करने और अन्य कार्यों को करने के लिए कम से कम 500 SF जगह की आवश्यकता होगी। यदि आपके घर में ही पर्याप्त जगह उपलब्ध है। तो घर से ही (Paper Bag Business From Home) इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते है।
3. लागत | Investment
लागत इस बात पर निर्भर करेगा कि आप बैग को हाथो से बनाना चाहते है या फिर मशीन के प्रयोग से बैग बनाना चाहते है। हाथ से बनाने पर समय ज्यादा लगेगा और प्रोडक्शन भी कम होगा। इसलिए ज्यादा बेहतर होगा कि बैग बनाने के लिए मशीन का प्रयोग करें।
आपको यह भी तय करना होगा कि आप कितना प्रोडक्शन करना चाहते है और किस क्वालिटी का प्रोडक्शन करना चाहते है। क्योंकि लगने वाली लागत इस पर भी निर्भर करेगी।
पेपर बैग बिजनेस में 2 तरह के इन्वेस्टमेंट शामिल है। चलिए इन्हे जानते है।
फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट – बिजनेस के लिए जमीन खरीदना, पेपर बैग मेकिंग मशीन खरीदना, बिजनेस खड़ी करने के लिए श्रम किराया आदि इसमें शामिल है। इसमें आपको सिर्फ एक बार पैसा इन्वेस्ट करने की जरूरत है
वेरिएंट इन्वेस्टमेंट – कच्चे माल को खरीदना, मशीनों की देखरेख एवम मेंटेनेंस, मैनपावर श्रम पेमेंट इत्यादि इसमें शामिल है। इसमें समय-समय पर इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत होती है।
अगर आप सेमी ऑटोमैटिक मशीन खरीदकर बिजनेस शुरू करते है तो मार्केट में इसकी प्राइस उत्पादन क्षमता के आधार पर लगभग 3.5 लाख से 5 लाख है। यह मशीन प्रति मिनट 60 से 80 बैग तैयार कर सकती है।
यदि आप फूली ऑटोमैटिक मशीन का प्रयोग करना चाहते है तो मार्केट में इसकी प्राइस लगभग 5.5 लाख से 8 लाख तक है। इसकी उत्पादन क्षमता 230 बैग/मिनट होती है।
मशीनों को खरीदने के अलावा आपको अन्य सामानों को भी लेने की आवश्यकता होगी जिसमे लगभग 1.5 से 2 लाख का खर्च करना होगा। यानी कुल मिलाकर इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 6 से 8 लाख रुपयों की आवश्यकता होगी।
अगर शुरुआत में आपके पास पर्याप्त पूंजी नही है। तो हाथों की मदद से भी बैग बना सकते है। इसके लिए आवश्यकतानुसार 2 से 3 लोगो को काम पर रखकर उनसे बैग बनवा सकते है। और जब आपके पास अच्छा खासा पैसा आ जाए तब मशीन लेकर अपने बिजनेस और प्रोडक्शन में विस्तार ला सकते हैं।
4. मशीन से पेपर बैग निर्माण विधि
मशीन से पेपर बैग स्टेप बाय स्टेप कैसे बनाते है चलिए जानते है।
- आकार के हिसाब से मशीन द्वारा पेपर को काटना।
- पेपर में छपाई करना।
- ऑटोमैटिक मशीन की सहायता से पेपर को मोड़ना, पेस्टिंग करना और शीयरिंग द्वारा बैग बनाना।
- उसके बाद बैग में पंचिंग करना।
- स्टिकर या आइलेट फिटिंग करना।
- लेस फिटिंग करना।
5. घर में हाथो से पेपर बैग निर्माण विधि | How To Start Paper Bag Making Business At Home
पेपर बैग को बनाने के लिए जरूरी नहीं है की आप मशीन से ही बनाए। अगर आपके पास पर्याप्त पूंजी नही है ऐसे में आप घर में ही हाथो से पेपर बैग को बना सकते है। चलिए इसकी पूरी विधि जान लेते है। सबसे पहले पेपर रोल को आवश्यकतानुसार आकार में काट लेना है।
इसके बाद पेपर को बीच से मोड़कर इस पर मार्जिन बना लेना है। अब मार्जिन के दोनो हिस्सो को मोड़कर चिपका दे। और अब इसे सूखने के लिए छोड़ दे। इससे पेपर की मोटाई बढ़ जाती है। और पेपर अधिक मजबूत बन जाता है। इसी तरह और भी पेपर तैयार कर लेना है।
इसके बाद साइड के हिस्सो को तैयार करने के लिए आवश्यकतानुसार साइड के हिस्सो को मोड़कर एकल डिजाइन दे। फिर पेपर के गत्ते को ग्लू की सहायता से इसके अंदर सेट कर ले। अब ऊपरी दोनो सिरो में पंचिंग मशीन की सहायता से छेद कर लेना है।
ताकि इसमें हैंडलटैग लगाया जा सके। इस तरह से आपका पेपर बैग बनकर तैयार हो जाएगा। यदि बैग को और भी स्टाइलिश बनाना चाहते है तो फ्लैक्सो कलर की सहायता से बैग पर डिजाइन बना सकते है। आप चाहे तो बैग को आकर्षक और स्टाइलिश दिखने के लिए इसमें सितारे भी लगा सकते है।
6. पेपर बैग निर्माण में मैनपावर/वर्कर की आवश्यकता
पेपर बैग निर्माण में मैनपावर/वर्कर कितना रखना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस स्तर पर बिजनेस शुरू किया है। यदि आपने बड़े स्तर पर बिजनेस शुरू किया है या फिर ज्यादा मात्रा में बैग उत्पादित करते है।
तो मशीनों को संचालित करने, पैकिंग करने, और बैग की मार्केटिंग करने के लिए आपको अलग-अलग वर्करों की आवश्यकता होगी। ऐसे में आप काम के बर्डन के आधार पर कितना वर्कर रखना है यह डिसाइड कर सकते है। छोटे स्तर पर पेपर बैग निर्माण बिजनेस में 4 से 5 वर्करों की आवश्यकता होगी।
7. पेपर बैग की मार्केटिंग | Paper Bag Marketing
तैयार प्रोडक्ट को मार्केट में लाने के लिए उसकी मार्केटिंग करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, गिफ्ट कॉर्नर, कपड़े की दुकान, सुपर मार्केट, इत्यादि जगहों पर खुद की बनाई हुई बैग की मार्केटिंग करने की आवश्यकता होगी।
किसी भी सामान/प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने से लोग आपके प्रोडक्ट के बारे में जान पाते है। जब लोग जानेंगे की आप इस सामान को बेचते है। तभी तो वे आपसे खरीदेंगे। पेपर बैग की मार्केटिंग करने के लिए बहुत से तरीके अपना सकते है चलिए जानते है।
न्यूजपेपर : आप न्यूजपेपर या स्थानीय मैगजीन में विज्ञापन देकर अपने बिजनेस की मार्केटिंग कर सकते है। चूंकि आप जानते है कि अखबार बहुत से लोग पढ़ते है । ऐसे में आपके बिजनेस को प्रमोट करने का बहुत ही अच्छा साधन है।
लोकल टीवी चैनल : लोकल टीवी चैनल वालों से संपर्क करके आप अपने बैग को प्रमोट कर सकते है। यह भी बहुत अच्छा तरीका है मार्केटिंग करने का।
वेबसाइट बनाकर : इसके लिए आपको अपने ब्रांड के नाम से एक वेबसाइट बनानी होगी। फिर उसमे अपने बैग की जानकारी देकर जैसे- आप किस किस साइज की बैग बनाते है, कितने रेंज तक बैग मिल सकता है, बैग किन-किन कलर में उपलब्ध है।ऐसे ही और भी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से लोगो तक पहुंचा सकते है।
सोशल मीडिया : आप अपने बैग की मार्केटिंग सोशल मीडिया के माध्यम से भी कर सकते है। इसके लिए सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड के नाम से अकाउंट बनाने की आवश्यकता होगी। जैसे- फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, इसके अलावा भी अन्य सोशल मीडिया पर अकाउंट बना सकते है।
और उसमे बैग से संबंधित जानकारी पोस्ट कर सकते है। इन सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक को वेबसाइट पर भी ऐड जरूर कर दे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ सके।
बिजनेस कार्ड : जब बिजनेस स्टार्ट करे तब अपना बिजनेस कार्ड भी जरूर बनवा ले। और इसे अपने जान पहचान वालो या फिर जिनसे आप मिलते है उन्हे कार्ड देकर अपने नए व्यापार के बारे में बताएं।
8. पेपर बैग व्यापार में लाभ | Paper Bag Business Profit
अब बारी आती है कि इस बिजनेस को करके कितना लाभ कमाया जा सकता है। तो मैं आपको बता दूं इस बिजनेस को करके लाखो रुपए कमाया जा सकता है। यदि आप सेमी ऑटोमैटिक मशीन से प्रोडक्शन करते है जिसकी क्षमता 60 से 80 बैग प्रति मिनट होती है।
प्रोडक्शन और मार्केटिंग में अच्छा तालमेल बना रहा तो इससे महीने में 80 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक कमा सकते है। आमतौर पर देखा जाय तो प्रति बैग पर 10 पैसे का लाभ होता है। यदि फूली ऑटोमैटिक मशीन से प्रोडक्शन करते है तो महीने के 2 लाख रुपए आसानी से कमा सकते है। या इससे ज्यादा भी कमा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं आशा करता हूं आपको Paper Bag Making Business से संबंधित यह जानकारी पसंद आया होगा। अगर आपको पसंद आया हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। और इस आर्टिकल से यदि आपका कोई सवाल है या फिर हमें कोई सुझाव देना चाहते है तो हमें कमेंट करके जरूर बता सकते है।
अपने सोशल मीडिया में इस पोस्ट को शेयर भी जरूर करे जिससे और भी जरूरतमंद लोगों तक यह जानकारी पहुंच सके।
FAQ – Paper Bag Making Business से संबंधित सवाल
1. पेपर बैग बनाने की मशीन कितने में आती है?
Ans : मार्केट में सेमी ऑटोमैटिक मशीन की कीमत उत्पादन क्षमता के आधार पर 3.5 लाख से लेकर 5 लाख रुपए है। वही फूली ऑटोमैटिक मशीन की कीमत 5.5 लाख से लेकर 8 लाख रुपए है।
2. पेपर बैग निर्माण में लाभ मार्जिन क्या है?
Ans : पेपर बैग व्यापार में प्रति बैग पर 10 पैसे का प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। पेपर बैग निर्माण की सेमी ऑटोमैटिक मशीन का इस्तेमाल करके आप महीने के 1 लाख रुपए तक कमा सकते है।
वही फूली ऑटोमैटिक मशीन का इस्तेमाल करके 2 लाख रुपए या ज्यादा भी कमा सकते है। यह आपके बैग प्रोडक्शन और उसकी मार्केटिंग के तालमेल पर निर्भर करेगा कि आप कितना ज्यादा पैसे कमा सकते है।
3. 1 किलो में कितने पेपर बैग होते हैं?
Ans : पेपर बैग मशीन की सहायता से 65 किलो वाले पेपर रोल से 1 घंटे में लगभग 7500 बैग तैयार कर सकते है तथा 1 किलो वाले पेपर रोल से लगभग 125 पेपर बैग तैयार किया जा सकता है।
4. पेपर बैग का मतलब क्या होता है?
Ans : कागज के बने हुए थैले को ही पेपर बैग कहा जाता है। यह सामानों को रखने के लिए उपयोग किया जाता है। पेपर के बने यह बैग पर्यावरण के अनुकूल होते है। जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। पेपर बैग, प्लास्टिक बैग की जगह पर एक अच्छा विकल्प है।
5. पेपर बैग के लिए कौन सा पेपर सबसे अच्छा है?
Ans : आमतौर पर ज्यादातर क्राफ्ट पेपर का उपयोग शॉपिंग बैग बनाने में किया जाता है। इसकी मोटाई थोड़ी ज्यादा होती है। यह विभिन्न रंगों और प्रकारों में भी उपलब्ध है। प्राकृतिक रूप से यह पीला-भूरा, हल्का-भूरा, सफेद रंगो में मिलता है।
6. प्लास्टिक बैग की जगह कौन से बैग का इस्तेमाल करना चाहिए?
Ans : प्लास्टिक बैग के बजाय पेपर बैग का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा होता है। क्योंकि यह पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
7. पेपर बैग का महत्व क्या है?
Ans : पेपर बैग के महत्व निम्न है।
1. यह बिजनेस पर्यावरण के अनुकूल है। पर्यावरण को प्रदूषण नही करता है।
2. प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को कम करने में मदद करता है।
3. पेपर बैग जैव अपघट्य होते है जिसके कारण वह समय के साथ विघटित हो जाते है।
4. अक्सर जानवर प्लास्टिक बैग को खा लिया करते है जिससे उनकी मृत्यु भी हो सकती है। पेपर बैग इस तरह की समस्या को कम करता है।