Kadaknath Murgi Palan In Hindi : इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे मुर्गे के बारे में बताने वाले है। जो मार्केट में 3000 से 4000 रुपए के कीमत में बिकता है। जी हां हम बात कर रहे है Kadaknath Murgi Palan की। यह अन्य मुर्गों की अपेक्षा महंगा और स्वाद में लाजवाब होता है। शार्दियो के समय इसके अंडे और मांस की काफी ज्यादा डिमांड रहती है।
इसका मांस आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है इसलिए मार्केट में इसकी इतनी ज्यादा डिमांड होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के फेमस खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने भी कड़कनाथ मुर्गा को पाला हुआ है और वे इससे तगड़ी कमाई भी कर रहे है। कड़कनाथ मुर्गी का बिजनेस अभी भारत में बहुत ही कम लोग कर रहे है।
जिसकी वजह से इस बिजनेस में कंपटीशन कम और विशेष गुणों के कारण डिमांड ज्यादा है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को कर लेते है तो कम लागत में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है। इसे आपको ज्यादा देखरेख की भी जरूरत नही पड़ेगी जैसे अन्य मुर्गियों में करना पड़ता है।
यह आपके लिए फायदे का बिजनेस साबित हो सकता है। यहां हम जानेंगे कि कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे शुरू कर सकते है। इसके देखरेख में किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है, शेड किस तरह से तैयार करना है, इसके साथ ही कड़कनाथ मुर्गी के बच्चे कहां मिलते है,
इन्हें आहार में क्या-क्या देना चाहिए, कितनी लागत लगेगी और कितनी कमाई कर सकेंगे इन सभी बातो को विस्तार से जानेंगे। आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े आपको इस बिजनेस से संबंधित सारी जानकारी हो जायेगी।
कड़कनाथ मुर्गा | Kadaknath Murga
कड़कनाथ एक दुर्लभ प्रजाति का मुर्गा है जिसे काली मासी या काले मांस वाला मुर्गी भी कहा जाता है क्योंकि ये मुर्गे पूरी तरह से काले होते है। कड़कनाथ मुर्गा और मुर्गी का मांस, खून, चोंच, आंख, पंख सब कुछ काले रंग का होता है। इसके पीछे कारण है इनके शरीर में मेलेनिन पिगमेंट का काफी ज्यादा मात्रा में होना। इसकी उत्पत्ति मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हुई थी।
मध्यप्रदेश के इस मुर्गे को भारत सरकार द्वारा 30 जुलाई 2018 को GI Tag भी मिला हुआ है। GI Tag एक विशेष पहचान होती है जो किसी क्षेत्र के उत्पाद को खास बनाती है। इसका निर्धारण भौगोलिक उत्पत्ति और उत्पाद के विशेष गुणों के आधार पर किया जाता है।
आपको बता दे कड़कनाथ मुर्गा पूरे विश्व में केवल भारत में ही पाया जाता है। भारत में मुख्य रूप से इसका कारोबार झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में ही किया जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में भी कड़कनाथ मुर्गी पालन (Kadaknath Murgi Palan) किया जाने लगा है।
इसे भी पढ़ें : Soap Making Business In Hindi | साबुन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
कड़कनाथ मुर्गा की जानकारी | Kadaknath Chicken Details
मुर्गे की नस्ल | कड़कनाथ मुर्गा |
वैज्ञानिक नाम | Gallus Gallus Domesticus |
कड़कनाथ मुर्गी का अन्य नाम | कालीमासी, ब्लैक चिकन |
प्रजातियां | जेड ब्लैक, गोल्डन ब्लैक, पेंसिल्ड |
उत्पत्ति | मध्यप्रदेश (MP) |
पूर्ण विकास | 180 दिन |
वार्षिक अंडा उत्पादन | 80 से 120 |
वजन | 6-7 महीने में वजन 1.5 kg |
अंडे का वजन | 40 से 45 ग्राम |
कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का रंग | सुनहरा काला |
प्रजनन क्षमता | 55% |
कड़कनाथ मुर्गा कीमत kg में | 1000 से 1200 रुपए/Kg |
1 चूजे की कीमत | 70 से 100 रुपए |
1 अंडे की कीमत | 30 रुपए से लेकर 50 रुपए तक |
1 कड़कनाथ मुर्गी का रेट | 3000 से 4000 रुपए में बिकता है |
कड़कनाथ मुर्गे की खासियत | Kadaknath Chicken Specialities
यदि आप भी कड़कनाथ मुर्गा पालन (Kadaknath Murga Palan) करने की सोच रहे है ऐसे में आपको इसकी विशेषताओं के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए इसकी विशेषताओं के बारे में एक नजर डालते है।
- कड़कनाथ मुर्गा दिखने में पूरे काले होते है इसका खून और मांस भी काले रंग का होता है।
- इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
- कड़कनाथ चिकन 18 प्रकार के अमीनो अम्ल से भरपूर होता है जिसमे से 8 प्रकार के अम्ल मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है।
- कड़कनाथ मुर्गी का अंडा सुनहरे काले रंग का होता है।
- इसके अंडों व मांस में ज्यादा प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें आयरन की मात्रा भी ज्यादा होती है।
- कॉकरेल व बायलर मुर्गे की तुलना में कड़कनाथ मुर्गे की मांस में बहुत कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है।
- कड़कनाथ मुर्गा स्वाद में भी बायलर और देशी मुर्गियों से बहुत अच्छा है।
- कड़कनाथ में वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है इसलिए इसके मांस का सेवन हार्ट, डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
कड़कनाथ चिकन और अंडे के फायदे
Kadaknath Egg & Chicken Benefits : कड़कनाथ मुर्गे के मांस और अंडे में भारी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस और हिमोग्लोबिन होने के कारण यह डेंगू, अस्थमा, बाल झड़ना, हड्डी दर्द, टीबी, किडनी, तथा हृदय रोग जैसे बीमारियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है तथा अमीनो एसिड से भरपूर होता है। साथ ही प्रोटीन की मात्रा 25% होती है जो अन्य मुर्गों की तुलना में कही ज्यादा है। इसके इस चमत्कारी गुणों के कारण खिलाड़ियों और पहलवानों की ये पहली पसंद बन गई है।
Kadaknath Egg Online : अगर आपको भी कड़कनाथ मुर्गी का अंडा चाहिए तो इसे ऑनलाइन Amazon से मंगा सकते है।
इसे भी पढ़ें : कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है ये बिजनेस, ऐसे करें शुरू
कड़कनाथ मुर्गी पालन के फायदे | Benefits Of Kadaknath Poultry Farming
इस मुर्गे की खासियत जानने के बाद अब आपको कड़कनाथ मुर्गा के फायदे (Benefits Of Kadaknath Chicken) के बारे में भी बताते है अगर आप Kadaknath Poultry Farming Business शुरू कर रहे है तो इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलने वाले है आइए जानते है।
- कड़कनाथ मुर्गे की मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड होती है खासकर सर्दियों के मौसम में इसकी डिमांड ज्यादा होती है। ऐसे में इसे बेचने में कोई परेशानी नहीं आती है।
- इस मुर्गे की अन्य मुर्गियों की अपेक्षा रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। जिससे इनमे बीमारियां लगने की संभावना बहुत कम होती है।
- यह विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए औषधीय गुणकारी होता है जिसके चलते लोग इसे खाना पसंद करते है और मार्केट में इन्ही कारणों से इसकी डिमांड बनी रहती है।
- कड़कनाथ मुर्गा पालन (kadaknath Murga Farming) में मुर्गियों के लिए आवश्यक दाना-पानी में आपको ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- अन्य मुर्गे की अपेक्षा कड़कनाथ मुर्गा का मांस, चूजा और अंडा मार्केट में 6 से 7 गुना अधिक दाम में बिकते है। जिससे आपको अधिक मुनाफा मिल जाता है।
- अभी देश में बहुत कम लोग कड़कनाथ मुर्गी पालन कर रहे है जिससे इस बिजनेस में अभी कंपटीशन कम है।
- कड़कनाथ मुर्गी का रखरखाव बहुत ही आसान होता है सामान्य मुर्गियों की अपेक्षा।
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं
कड़कनाथ मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य के सरकार भी लोगो की मदद कर रहे है। कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के तहत सरकार मात्र 50 से 55 हजार रुपए में 1000 चूज़े, शेड/फार्म, और चूज़े के 6 महीने का खाना उपलब्ध कराती है।
जो 3 किस्तों में आप तक पहुंचता है। इसके अलावा मुर्गियों के टीकाकरण को भी सरकार ही देखती है। और जब चूज़े बड़े हो जाए तो इसे बेचने के लिए मार्केट भी सरकार ही देती है। इस योजना में आप सरकारी मदद भी ले सकते है
मध्यप्रदेश की सरकार अंडा सेने वाली मशीन हैचर को मुफ्त में प्रदान कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। आप योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : Paper Bag Making Business In Hindi – पेपर बैग बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें ?
कड़कनाथ मुर्गी पालन में लागत
लागत कितनी लगेगी यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस स्तर पर अपना बिजनेस शुरू कर रहे है। किसी भी बिजनेस के शुरुआती समय में खर्च थोड़ा ज्यादा होता है इसमें आपको चूजों को खरीदने, शेड/पोल्ट्री फार्म तैयार करवाने, उनके दाना-पानी खरीदने और आवश्यक उपकरणों को लेने में निवेश करना होगा।
अगर आप शुरुआती समय में 100 कड़कनाथ चूजों का पालन करते है तो इसमें आपको लगभग 50,000 रुपए तक का खर्च आ सकता है जिसमे शेड बनाने का खर्चा भी शामिल है।
कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग के लिए लोन व सब्सिडी
राष्ट्रीय पशुधन मिशन और नाबार्ड के पोल्ट्री वेंचर कैपिटल फंड के तहत आप कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म के लिए लोन और सब्सिडी का लाभ ले सकते है। इसमें सामान्य श्रेणी के लोगो को 25% और बीपीएल, ST/SC व उत्तर-पूर्वी राज्य के नागरिकों को 33% सब्सिडी देने का प्रावधान है।
Kadaknath Murgi Palan Kaise Kare | कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें
कड़कनाथ मुर्गा पालन, सामान्य मुर्गी पालन की तरह ही किया जाता है लेकिन कड़कनाथ मुर्गी के लिए ज्यादा देखरेख की जरूरत नही होती है और ना ही दाना-पानी में ज्यादा खर्च आता है। इसके संतुलित आहार के रूप में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज आदि दिया जाता है। इसे खाकर ये अच्छी खासी ग्रोथ करते है।
अगर आपका बजट कम है तो कम चूजो को खरीदकर इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते है मेरी सलाह है कि शुरुआत में आप 100 या इससे कम चूजों को खरीदकर इसकी शुरुआत करे और जब आपको इस क्षेत्र में अच्छा अनुभव हो जाए तो इनकी संख्या बढ़ा सकते हैं। कड़कनाथ मुर्गी पालन (Kadaknath Murgi Palan In Hindi) शुरू करने के लिए क्या-क्या करना होता है आइए जानते है।
1. कड़कनाथ मुर्गी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त करें
अगर आपको मुर्गी पालन से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है तो बिजनेस शुरू करने से पहले आपको प्रशिक्षण लेना होगा। यदि आपको इसकी सामान्य जानकारी भी है तो कड़कनाथ मुर्गी का पालन आसानी के साथ कर सकते है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के तहत इसकी ट्रेनिंग ले सकते है।
या फिर नजदीकी एरिया में कोई कड़कनाथ मुर्गी पालन केंद्र (Kadaknath Poultry Farm) हो तो कुछ दिन वहा जाकर उनसे ट्रेनिंग ले सकते है। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र जाकर भी इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : कैसे आप अपने घर से ही अचार का बिजनेस शुरू कर सकते है, जानिए पूरी जानकारी
2. पोल्ट्री फार्म के लिए जगह का चयन करें
अब बारी आती है कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म के लिए एक अच्छे जगह ढूंढने की। मार्केट को ध्यान में रखते हुए जगह का चयन करें और एरिया कितना बड़ा होना चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस स्तर पर पोल्ट्री फार्म खोल रहे है। अगर आप 50 चूजों को खरीदकर बिजनेस करते है
तो इसके लिए 50 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होगी। अपनी जरूरत के अनुसार एरिया का चयन करे। अगर कम खर्चों में इस बिजनेस को करना चाहते है तो घर से भी शुरू किया जा सकता है। पर इस बात का ध्यान दे कि चूजों के लिए जगह पर्याप्त होनी चाहिए।
3. शेड या पोल्ट्री फार्म सेटअप करवाए
मुर्गियों का शेड या पोल्ट्री फार्म बनवाते समय निम्न बातो का ध्यान रखे।
आपको शेड खुले स्थानों पर बनाना चाहिए और शेड की दीवार जालीदार होनी चाहिए ताकि उसमे से हवा का आवागमन हो सके। साथ ही मुर्गियों को धूप भी मिल सके। शेड का स्थान ऊंचा रखने पर बरसात का पानी शेड के अंदर प्रवेश नहीं करेगा इसलिए जिस जगह पोल्ट्री फार्म बनवाए वह जगह थोड़ा ऊंचा रखें।
इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा ठंड से मुर्गियों को बचाने के लिए जालीदार दीवारों में पर्दा या मजबूत प्लास्टिक शीट लगवाने की आवश्यकता होगी ताकि मुर्गियों को ठंड से बचाया जा सके। शेड की छत को कोशिश करें सीमेंट से बनवाने की क्योंकि अगर शेड की छत में टीन का प्रयोग करेंगे तो गर्मियों में टीन अधिक गर्म होकर शेड के तापमान को बढ़ा देगा। जो मुर्गियों के लिए सही नही होगा। शेड के लिए लाइट और पानी की उचित व्यवस्था का भी ध्यान रखे।
4. कड़कनाथ मुर्गी के चूजों को खरीदें
शुरुआत में कम चूजों के साथ ही शुरुआत करना सही रहेगा अगर आपने पहले कभी मुर्गी पालन का काम नही किया है। शुरुआत में 100 चूजों को खरीदकर इसका पालन कर सकते है। जैसा की हमने पहले ही बताया है कड़कनाथ मुर्गी, सामान्य मुर्गी की अपेक्षा ज्यादा दामों में बिकता है।
इसका 1 चूज़ा मार्केट में 70 से 100 रुपए में मिलता है। वही कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की कीमत 30 से 50 रुपए है। अब बात करें कड़कनाथ मुर्गी के चूज़े कहां मिलेंगे तो इसके लिए आप नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र अथवा कड़कनाथ मुर्गी पालन केंद्र से संपर्क कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : मात्र 5 से 10 हजार रुपए के Invest से शुरू करे खुद का टिफिन सर्विस सेंटर
5. मुर्गी के भोजन/आहार की व्यवस्था करें
चूज़े खरीद लेने के बाद अब उनके दाना-पानी की भी व्यवस्था करनी होगी। चूज़े को क्या खिलाना है इसकी जानकारी खरीदते समय उन्ही से पूछ ले कि इन्हें क्या खिलाना चाहिए। उसी हिसाब से आप आहार खरीद सकते है। इनके आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और खनिज तत्वों की भरपूर मात्रा होनी चाहिए।
मुर्गियों की वृद्धि और विकास उसके आहार पर निर्भर करता है। आप इन्हे आहार में दे सकते है चावल, चोकर, मकई, मछली का चूरा, हड्डी का चूर्ण, चुने का पत्थर, सरसो की खली, चिनियाबादाम की खली, बरसीम, हरा चारा आदि। बहुत सी कंपनिया है जो मुर्गियों के लिए संतुलित आहार बनाती है इसे खरीदकर अपनी मुर्गियों को खिला सकते है।
6. कड़कनाथ मुर्गी पालन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां
वैसे तो कड़कनाथ मुर्गियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होता है जिससे उसमे बीमारियां बहुत ही कम आती है। मुर्गियों में कोई बीमारी ना आए इसके लिए टीकाकरण कराया जाता है। आप किसी जानवरो के डॉक्टर से सलाह ले सकते है कि टीका कब लगाना होता है। और किसी बीमारी के आने पर उनके लक्षण क्या-क्या होते है इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते है।
कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म की मार्केटिंग कैसे करें
किसी भी बिजनेस के लिए मार्केटिंग करने की आवश्यकता होती ही है। बिना मार्केटिंग के बिजनेस में सफलता मिलने में काफी समय लग सकता है इसलिए आपको भी अपने कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का मार्केटिंग करना बहुत जरूरी होगा। सबसे पहले तो अपने पोल्ट्री फार्म का एक अच्छा सा ब्रांड नाम दे। उसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीके से मार्केटिंग करना शुरू करें।
ऑनलाइन मार्केटिंग में आप अपने ब्रांड के नाम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म (Facebook, Instagram Twitter, Watsapp)में अकाउंट बनाकर अपने पोल्ट्री फार्म का प्रचार करें। इससे आपके फार्म की वैल्यू और बिक्री दोनो बढ़ने लगेगी।
ऑफलाइन मार्केटिंग करने के लिए आप लोकल न्यूज पेपर में अपने पोल्ट्री फार्म का विज्ञापन दें। आस पास के एरिया में पोल्ट्री फार्म बैनर लगाए। पैंपलेट छपवाकर दीवारों में चिपकाए या न्यूज पेपर के बीच में भी डलवा सकते है। अगर आप काफी बड़े स्तर पर पोल्ट्री फार्म खोल रहे है तो होर्डिंग के माध्यम से भी अपने पोल्ट्री फार्म का प्रचार कर सकते है।
इसे भी पढ़ें : कम लागत में शुरू करें Mombatti Banane Ka Business हर महीने होगी तगड़ी कमाई
कड़कनाथ मुर्गी पालन में कमाई
इस बिजनेस में कमाई की बात की जाए तो बायलर और देशी मुर्गे की तुलना में कई गुना ज्यादा कमाई कर सकते है। क्योंकि मार्केट में कड़कनाथ चिकन (Kadaknath Chicken Price) 1000 से 1200 रुपए प्रति किलो में बिकता है। वही शार्दियों के समय में इसके कीमत में और बढ़ोतरी हो जाती है। फिर यह लगभग 1600 रुपए प्रति किलो भी बिकने लगता है।
आप चाहो तो इसके अंडो को बेचकर भी अच्छी कमाई कर सकते है। इसके 1 अंडे की कीमत (Kadaknath Egg Price) 30 से 50 रुपए है जो सामान्य अंडो से कई गुना ज्यादा कीमत है। वही इसके 1 चूज़े 70 से 100 रुपए में मिलते है। यदि आप 100 चूजों से इस बिजनेस को शुरू करते है तो आप इसमें 1 लाख रुपए से भी ज्यादा अर्निंग कर सकते है।
कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
कड़कनाथ मुर्गा पालन शुरू करने जा रहे है तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा।
- पोल्ट्री फार्म गांव या शहर से थोड़ा दूर में बनाए जिससे किसी को भी परेशानी ना हो सके।
- पोल्ट्री फार्म को शुरू करने से पहले प्रशिक्षण जरूर ले और कम चूजों के साथ इसकी शुरुआत करे अगर आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी ना हो।
- जब कोई चूज़ा या मुर्गी बीमार हो तो उसे अलग से रखे। केवल स्वस्थ चूज़े और मुर्गियों को ही फार्म में रखें। ऐसा नहीं करने पर आपका ही नुकसान होगा।
- शेड/फार्म को ऊंचाई पर बनाए ताकि बरसात के समय पानी अंदर ना प्रवेश कर पाए। और पानी के जमाव की भी समस्या ना हो।
- शेड में पानी, और बिजली की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
- चूजों या मुर्गियों में कोई बीमारी ना हो इसके लिए समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से टीकाकरण करवाएं।
- अपने पोल्ट्री फार्म को हमेशा साफ सुथरा रखे ताकि मुर्गियों को होने वाले बीमारियों से बचाया जा सके।
- जब मुर्गे का वजन पूरा हो जाए तभी उसे बेचे जिससे आपको ज्यादा लाभ मिल सकेगा।
कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन
Kadaknath Murgi Poultry Farm के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने स्थानीय प्राधिकृतियों जैसे- ग्राम पंचायत, नगर निगम में जाकर संपर्क करना होगा और उनके द्वारा बताए गए नियमो व मापदंडों का पालन करना होगा। ये मापदंड अलग-अलग जगहों पर भिन्न हो सकता है।
परमिट प्राप्त करने के लिए आपको डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जैसे- जमीन के कागजात, व्यापार लाइसेंस इत्यादि। अपने पोल्ट्री फार्म का स्थानीय प्राधिकृतियों से पंजीकरण करा लेने के बाद आपको फार्म चलाने और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए टैक्स एवम फीस का भुगतान करना होगा।
इसे भी पढ़ें : 12 महीने चलने वाला बिजनेस करें शुरू, हर महीने होगी बंपर कमाई
FAQ’s : Kadaknath Murgi Palan In Hindi
1. कड़कनाथ मुर्गा कितने दिन में तैयार हो जाता है?
Ans : 1.5 kg का कड़कनाथ मुर्गा तैयार होने में 6 से 7 महीने का समय लग जाता है। वही बायलर व कॉकरेल मुर्गियां 1.5 से 2 महीने में बेचने के लिए तैयार हो जाती है।
2. कड़कनाथ नस्ल के चूजें की औसतन कीमत क्या रहती है?
Ans : कड़कनाथ चूजें की मार्केट में कीमत 70 से 100 रुपए है।
3. कड़कनाथ मुर्गे-मुर्गी का वजन कितना होता है?
Ans : कड़कनाथ मुर्गे का वजन 1.8 से 2 kg होता है और कड़कनाथ मुर्गी का वजन 1.2 से 1.4 kg होता है।
4. कड़कनाथ मुर्गा कहां मिलता है?
Ans : कड़कनाथ मुर्गा लेने के लिए आप कृषि विज्ञान केंद्र या कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार करने वाले व्यापारी से संपर्क कर सकते है।
5. कड़कनाथ मुर्गी अंडा देने योग्य कब होती है?
Ans : कड़कनाथ मुर्गी 6 महीने में अंडा देने योग्य हो जाती है।