इस आर्टिकल में हम आपको Channel Membership के बारे में बताने वाले है। जिसमे आप जानेंगे कि Youtube Join Button Kaise Enable Kare किसी भी चैनल की सदस्यता कैसे ले सकते है और सदस्यता को कैसे कैंसल कर सकते है इस सभी बातों को हम अच्छी तरह से जानेंगे।
Join Button को चैनल मेंबरशिप के रूप में भी जाना जाता है। चैनल मेंबरशिप के जरिए क्रिएटर को अपने चैनल से अर्निंग इंक्रीज करने में मदद मिलती है। जो सब्सक्राइबर किसी क्रिएटर के चैनल का मेंबरशिप लेते है उनको क्रिएटर के चैनल से कई तरह के लाभ मिलते है। मेंबरशिप लेवल के अनुसार लाभ भी अलग-अलग हो सकता है।
अगर आप भी अपने चैनल में Join Button लगाने की सोच रहे है तो सबसे पहले आपको इससे रिलेटेड क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। तभी आप अपने चैनल में Join Button इनेबल कर पाएंगे। इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े आपको मेंबरशिप से जुड़ी सारी बातों की जानकारी हो जायेगी।
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब चैनल में Subscriber बढ़ाने के 12 आसान तरीके
Channel Membership क्या है – यूट्यूब ज्वाइन बटन क्या है?
Channel Membership एक सब्सक्रिप्शन सेवा होती है। जिसमे चैनल के माध्यम से फॉलोअर्स को विशेष लाभ मिलता है। जब फॉलोअर अपने पसंदीदा यूट्यूब चैनल का मेंबरशिप लेते है तो उन्हें एक्सक्लूसिव बैज, इमोजी, और कई तरह के कंटेंट जैसे- विडियोज, लाइव चैट, लाइव स्ट्रीम, पोस्ट की सुविधा मिलती है।
इसके साथ ही क्रिएटर अपने मेंबर के लिए स्पेशल कंटेंट बनाकर देते है। और इस कंटेंट को केवल सदस्यता लेने वाले फॉलोअर ही देख सकते है। इस तरह सदस्यता लेने से फॉलोअर्स को क्रिएटर के सारे कंटेंट देखने का मौका मिलता है।
इस सदस्यता को लेने के लिए फॉलोअर को मासिक शुल्क चुकाना पड़ता है। इसमें फॉलोअर्स और क्रिएटर दोनो को फायदा होता है। क्रिएटर को आर्थिक मदद मिल जाती है और फॉलोअर को क्रिएटर के साथ सीधे तौर पर जुड़ने और खास कंटेंट प्राप्त करने की सुविधा मिल जाती है।
क्रिएटर अपने चैनल के हिसाब से मेंबरशिप का लेवल और फॉलोअर को मिलने वाले फायदे सेट कर सकता है। कुछ चैनल केवल एक ही लेवल की मेंबरशिप प्रदान करते है। वही कुछ चैनल कई लेवल की मेंबरशिप प्रदान करते है। प्रत्येक लेवल पर मिलने वाले फायदे भी अलग-अलग होते है।
इसे भी पढ़ें : वीडियो बनाने के लिए 25 बेस्ट यूट्यूब चैनल आइडियाज
Join Button के क्या-क्या फायदे है – Youtube Join Button Benefits
Membership का फायदा न केवल क्रिएटर को मिलता है बल्कि उन सब्सक्राइबर को भी बहुत फायदा मिलता है जो चैनल का मेंबरशिप लेते है। आइए जानते है कि इससे क्या-क्या फायदे मिलते है।
क्रिएटर के लिए फायदे
- जो सब्सक्राइबर चैनल की सदस्यता लेते है उनसे नियमित मासिक सदस्यता शुल्क क्रिएटर को मिलती रहती है। इससे क्रिएटर को चैनल के माध्यम से ज्यादा पैसा कमाने का मौका मिलता है।
- क्रिएटर मेंबरशिप के जरिए अपने मेंबर को विशेष कंटेंट/लाभ प्रोवाइड करता है जिससे सब्सक्राइबर का भरोसा क्रिएटर के प्रति बढ़ता है। जो सब्सक्राइबर के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।
- इससे क्रिएटर को मोटिवेशन मिलता है जिससे क्रिएटर अपने मेंबर के लिए और भी विशेष और बेहतर कंटेंट लाता है।
- जब क्रिएटर अपने सदस्यों के लिए लाइव स्ट्रीम, एक्सक्लूसिव वीडियो और पोस्ट बनाता है तो इस काम में उसे खास अनुभव मिलता है।
- क्रिएटर सदस्यों के लिए कस्टम बैज और इमोजी तैयार कर सकता है जिससे लाइव चैट या कॉमेंट के दौरान अपने मेंबर को पहचानने में मदद मिलती है।
मेंबर्स के लिए फायदे
- मेंबर्स को क्रिएटर द्वारा इमोजी, कस्टम बैज, एक्सक्लूसिव वीडियो, लाइव स्ट्रीम, पोस्ट जैसे कई सुविधाएं मिलती है जो सामान्य सब्सक्राइबर को नहीं मिलती है।
- मेंबर को लाइव चैट या कॉमेंट में अन्य सब्सक्राइबर से अलग पहचान मिलती है। जिससे क्रिएटर का ध्यान मेंबर्स के कमेंट पर पहले जाता है।
- मेंबर बनने के बाद सब्सक्राइबर को अन्य सामान्य सब्सक्राइबर की तुलना में खास महसूस होता है।
- मेंबरशिप लेने पर सब्सक्राइबर और भी अन्य मेंबर से चैट के दौरान मिल सकता है और उनसे बातचीत भी कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब से बिना एडसेंस के कमाए पैसे – 10 बेस्ट तरीका
ज्वॉइन बटन कैसे लगाए | Youtube Join Button Kaise Enable Kare
Youtube Join Button Requirements : ज्वाइन बटन लगाने से पहले ये जानना जरूरी है कि ज्वाइन बटन कैसे मिलेगा। तो आपको बता दें जब चैनल में 500 सब्सक्राइबर और 3000 घंटे का वॉच टाइम लास्ट 365 दिनों में पूरा हो जाता है तब यूट्यूब, चैनल मोनेटाइजेशन के 3 फीचर को इनेबल कर देता है। जिसमे Membership, Supers और Shopping का फीचर शामिल है। याद रखें इस मोनेटाइजेशन क्राइटेरिया को पूरा करने के बाद ही आप चैनल में Join Button लगा सकते है।
जब आप अपने चैनल में Membership या Join Button लगा लेते है। तब कोई भी सब्सक्राइबर उस Join Button पर क्लिक करके आपके चैनल की सदस्यता ले सकता है। सदस्यता ले लेने के बाद सब्सक्राइबर क्रिएटर के चैनल पर अपनी सदस्यता बनाए रखने के लिए हर महीने कुछ राशि क्रिएटर को पेमेंट करता है।
अगर कोई सब्सक्राइबर चैनल की सदस्यता छोड़ना चाहता है तो किसी भी समय वो चैनल की सदस्यता को छोड़ सकता है। आइए अब जान लेते है कि अपने चैनल में Join Button को Enable कैसे करना है।
नीचे दिए गए स्टेप्स को सही तरह से फॉलो करके आप अपने चैनल में Join Button लगा सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने YouTube Studio को ओपन कर लेना है। और नीचे राइट साइड में Earn के सेक्शन में क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको More Ways To Earn का विकल्प दिखाई देगा इसी के ठीक नीचे Membership के फीचर पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा यहां पर Explore Next Steps के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज में आपको Perks सेलेक्ट करना होगा यानिकि आप अपने Members को क्या-क्या ऑफर करना चाहते है उसे सेलेक्ट कर लें और Next पर क्लिक कर दें।
- Next करने के बाद अब आपको अलग-अलग लेवल देखने को मिल जायेगा। यहां पर अलग-अलग लेवल के लिए आप अलग-अलग Price सेट कर सकते है। मेंबरशिप के लिए आप चाहे तो 1 लेवल सेट कर सकते है या 1 से ज्यादा लेवल भी चुन सकते है। इसके बाद Next पर क्लिक कर लेना है।
- आपने जितने भी लेवल को चुना है उन सभी का एक अच्छा सा नाम रख लें जैसा कि हमने लेवल 1 का नाम Silver और लेवल 2 का नाम Gold रखा है। इसी तरह आप कोई सा भी अट्रैक्टिव नाम मेंबरशिप लेवल के लिए सेलेक्ट कर सकते है। नाम सेलेक्ट कर लेने के बाद Next पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज में आपको 3 ऑप्शन दिखाई देंगे जो कि पहले से On रहेंगे इसलिए इसमें आपको कुछ नहीं करना है बस नीचे Next बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- इसके बाद Review Our Terms का पेज खुल जायेगा। इसमें दोनो ऑप्शन को टिक करके Confirm पर क्लिक कर लें।
- Confirm पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुल जायेगा जिसमे लिखा होगा Your Levels Are In Review. यानिकि आपके मेंबरशिप का स्टेप पूरा हो चुका है और वो रिव्यू के लिए चला गया है। रिव्यू में सब कुछ ठीक पाए जाने पर 24 घंटे के अंदर आपके मेंबरशिप का फीचर Enable कर दिया जाएगा।
- फिर आपके पास एक e-mail आयेगा जिसमे आप Congratulations का मैसेज देख सकते है कि आपके मेंबरशिप को Approval मिल गया है।
- अब आप फिर से YouTube Studio को ओपन करेंगे तो वहां पर भी congratulations का मैसेज दिखाई देगा और नीचे में Launch Membership का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने मेंबरशिप का डैशबोर्ड खुल जायेगा। इस डैशबोर्ड में आप देख पाएंगे कि आपके मेंबरशिप से कितनी कमाई हुई है और कितने सब्सक्राइबर ने आपके चैनल की सदस्यता ली है।
- चैनल ओपन करने पर अब आपको भी अपने चैनल में ज्वाइन बटन लगा हुआ दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब चैनल Monetize नहीं होने के 9 बड़े कारण
चैनल मेंबरशिप कैसे ले ?
किसी भी क्रिएटर के यूट्यूब चैनल की सदस्यता लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- यूट्यूब पर उस चैनल को सर्च करिए जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते है। उसके बाद आपको क्रिएटर का चैनल दिखाई देगा उस पर क्लिक कर लेना है।
- अब चैनल का डैशबोर्ड खुल जायेगा यहां पर आपको सब्सक्राइब के बगल में Join का बटन दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करें।
- चैनल की ओर से उपलब्ध सदस्यता की लेवल देखे और अपनी पसंदीदा लेवल पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेमेंट करने का ऑप्शन आ जायेगा। जिसमे आप UPI, Paytm Wallet, Credit Card या Debit Card, के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।
- पेमेंट कर देने के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा जिससे ये पता चलेगा कि आपका पेमेंट हो गया है या नही।
- जब भुगतान वेरिफिकेशन सक्सेसफुल हो जायेगा उसके बाद आप उस चैनल के मेंबर बन जाएंगे। और चैनल में खास फीचर्स का आनंद ले सकेंगे।
चैनल मेंबरशिप कैसे Cancel करें ?
अगर आपने किसी यूट्यूब चैनल का मेंबरशिप ले रखा है और किसी कारणवश मेंबरशिप को Cancel करना चाहते है। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने मेंबरशिप को कैंसल कर सकते है।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करिए।
- अब ऊपर राइट साइड में प्रोफाइल आईडी दिख रहा होगा इस पर क्लिक करके जिस E-Mail ID से आपने मेंबरशिप लिया है उसी ईमेल आईडी से प्ले स्टोर को लॉगिन कर लेना है।
- इतना कर लेने के बाद नीचे में आपको Payments & Subscriptions का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। इस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
- क्लिक करने के बाद 4 ऑप्शन आ जायेगा जिसमे आपको Subscription पर क्लिक करना है।
- यहां पर आपको वो सभी Active मेंबरशिप दिखाई देंगे जिसका मेंबरशिप आपने ले रखा है।
- अब जिस मेंबरशिप को कैंसल करना चाहते है उस पर क्लिक कर लें।
- अब आपको Cancel Subscription के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज आ जायेगा जिसमे मेंबरशिप कैंसल करने का Reason बताना होता है। आप अपने अनुसार कोई भी रीजन चुन सकते है। या Other पर क्लिक करके अपना रीजन बता सकते है।
- फिर जैसे ही Continue पर क्लिक करेंगे तो नीचे में Cancel Subscription का बटन मिल जायेगा। इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- अब आप देखेंगे कि आपका मेंबरशिप सफलतापूर्वक कैंसल हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब वीडियो का SEO कैसे करें 5 मिनट में – SEO की पूरी जानकारी
Conclusion
यदि इस आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। आप हमें अपना सुझाव भी दे सकते है। आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर भी जरूर करें। यूट्यूब से जुड़ी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग साइट पर बने रहिए।
FAQ’s : Youtube Join Button Kaise Enable Kare
1. यूट्यूब मेंबरशिप से पैसे कैसे कमाए ?
Ans: जब कोई सब्सक्राइबर चैनल की मेंबरशिप लेता है तो उसे कई तरह के फायदे मेंबरशिप के दौरान मिलते है। जिसके लिए सब्सक्राइबर को कुछ पैसे हर महीने क्रिएटर को पेमेंट करने होते है। इस तरह मेंबरशिप के जरिए क्रिएटर पैसे कमाता है।